कवाल कांडः मलिकपुरा में बनेगा सचिन-गौरव का स्मारक

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने परिजनों व ग्रामीणों संग किया भूमि पूजन, 12 वर्ष बाद निजी भूमि पर स्मारक निर्माण की हुई शुरुआत

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के इतिहास में दर्द और तनाव से जुड़ा कवाल कांड एक बार फिर सुर्खियों में है। घटना को 12 वर्ष पूरे होने के बाद अब गांव कवाल के मजरा मलिकपुरा में उस दिन मारे गए दो भाइयों सचिन और गौरवकृकी स्मृति में स्मारक का निर्माण शुरू हुआ। शुक्रवार को आयोजित भूमि पूजन और हवन के दौरान ग्रामीणों के साथ मौजूद भाजपा नेताओं और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने इसे बलिदान की स्मृति को जीवित रखने का प्रयास बताया।

जानसठ थाना क्षेत्र के गांव कवाल के मजरा मलिकपुरा में शुक्रवार को सचिन (19) और गौरव (17) के लिए उनके शहीद स्मारक का भूमि पूजन कार्यक्रम परिवार के द्वारा आयोजित किया गया। दोनों की 27 अगस्त 2013 की घटना में मृत्यु हुई थी, जिसने आगे चलकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश को हिला देने वाले साम्प्रदायिक तनाव और फिर हिंसा का रूप ले लिया था। परिवार की निजी भूमि पर बनाए जा रहे इस स्मारक के शिलान्यास समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। हवन के साथ स्मारक के प्रथम चरण के निर्माण की विधिवत शुरुआत की गई।

इसे भी पढ़ें:  सुशील मूंछ गैंग पर एसएसपी अभिषेक का अंकुश, शेट्टी का होटल सीज

स्मारक का शिलान्यास करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि गांव कवाल में हुई वो घटना बेहद दुखद और अमानवीय थी। मलिकपुरा में अमर शहीद भाईयों सचिन व गौरव की याद में बनाए जाने वाले स्मारक का शिलान्यास हवन-पूजन के साथ सम्पन्न हुआ। यह स्मारक उनके साहस, त्याग और बहू-बेटियों के सम्मान की रक्षा का प्रतीक बनेगा। शहीद सचिन-गौरव की स्मृति सदैव अमर रहेगी। परिवार और ग्रामीणों ने भी स्मारक के निर्माण को न्याय और स्मृति का महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, पूर्व विधायक उमेश मलिक, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुण्डीर, भाजपा नेता सचिन त्यागी, जगदीश पांचाल, अनिल त्यागी के अलावा सचिन और गौरव के परिवार से रविन्द्र सिंह मलिक, बिशन सिंह, तेजिन्दर सिंह सहित सैंकड़ों ग्रामीण और अन्य लोग मौजूद रहे। परिजनों ने बताया कि स्मारक पर सचिन और गौरव की बड़ी प्रतिमा की स्थापना कराई जायेगी और कवाल कांड से जुड़ी जानकारियों का पूरा संकलन यहां पर उपलब्ध किया जायेगा।
कवाल कांडः मामूली विवाद, कहासुनी-मारपीट और खूनी संघर्ष
27 अगस्त 2013 को मलिकपुरा के निवासी सचिन और गौरव का गांव कवाल निवासी शाहनवाज कुरैशी पुत्र सलीम से मामूली विवाद हुआ। कहासुनी के बाद मारपीट बढ़ी और संघर्ष के दौरान शाहनवाज की चाकू लगने से मृत्यु हो गई। आरोप है कि सचिन और गौरव ने शाहनवाज के सीने में चाकू घौंप दिया था। इससे शाहनवाज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भागते समय सचिन और गौरव को गुस्साई भीड़ ने कवाल के बाजार चौराहे पर रोक लिया और पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। इस दर्दनाक घटना ने पूरे जिले और आसपास के क्षेत्रों में तनाव फैला दिया था। सात सितंबर 2013 को यह तनाव भयंकर साम्प्रदायिक दंगों में बदल गया, जिसमें 60 से अधिक लोगों की मौत हुई और 50 हज़ार से ज्यादा लोग बेघर हुए। कवाल कांड और उसके बाद हुए दंगे लंबे समय तक राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक चर्चाओं का केंद्र बने रहे। रविन्द्र सिंह ने कहा कि मलिकपुरा में बनने वाला यह स्मारक न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए उन घटनाओं की याद दिलाएगा, जिन्होंने कवाल कांड के रूप में जुड़ी घटनाओं के सहारे समाज को गहरे घाव दिए। यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों को सचिन और गौरव की घटना और इसके दूरगामी प्रभावों से अवगत कराएगा।

इसे भी पढ़ें:  ताबड़तोड़ डंडे बरसाकर सरेआम युवक को पीटा, वीडियो वायरल

Also Read This

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के दरोगा की अलीगढ़ हादसे में मौत, परिवार में कोहरामजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना देवबंद

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र ने किया आत्मदाह का प्रयास, भड़का गुस्सा बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार निगरानी

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »