खतौली: विद्योत्तमा कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को सिखाई साइबर सुरक्षा

खतौली के गंगधाड़ी स्थित विद्योत्तमा कन्या महाविद्यालय में एनएसएस की द्वितीय इकाई द्वारा तृतीय एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य विषय ‘डिजिटल जागरूकता’ रहा, जिसमें छात्राओं को तकनीक के सुरक्षित और प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक संजीव कुमार शर्मा ने किया। उन्होंने डिजिटल युग में युवाओं की भूमिका, डिजिटल समावेश और तकनीकी साधनों के सकारात्मक उपयोग पर प्रकाश डाला। साथ ही छात्राओं को स्मार्टफोन संचालन, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, डिजिटल दस्तावेज प्रबंधन और ऑनलाइन सूचनाओं की सत्यता पहचानने के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने किया बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण

महाविद्यालय की प्राचार्य एवं एनएसएस अधिकारी डॉ. कविता वर्मा ने छात्राओं को शैक्षणिक पोर्टल के उपयोग, साइबर सुरक्षा उपायों, मजबूत पासवर्ड बनाने की विधि, ओटीपी सुरक्षा, सोशल मीडिया प्राइवेसी और जिम्मेदार ऑनलाइन व्यवहार के प्रति जागरूक किया।

शिविर के दौरान छात्राओं ने डिजिटल सुरक्षा से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से सीख हासिल की। कार्यक्रम में डॉ. रश्मि, रोहित राठी, शक्ति सिंह और प्रभात पुंडीर का विशेष सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  परिक्रमा मार्ग निर्माण में लापरवाही पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल सख्त, अधिकारियों को लगाई फटकार

Also Read This

मुजफ्फरनगर न्यायिक ढांचे में बड़ा फेरबदल, 8 नए जजों की तैनाती

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वार्षिक स्थानांतरण-2026 के तहत 7 जजों का तबादला, न्यायिक दंपत्तियों की एक साथ पोस्टिंग चर्चा में मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में न्यायिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और गतिशील बनाने की दिशा में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। वार्षिक स्थानांतरण-2026 के तहत प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, जिसका असर मुजफ्फरनगर जनपद में भी स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जारी वार्षिक स्थानांतरण-2026 सूची के तहत प्रदेश के 266 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल का सीधा प्रभाव मुजफ्फरनगर की न्यायिक व्यवस्था पर

Read More »

भतीजी की ससुराल गया परिवार, सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना

ताला तोड़कर लाखों के जेवरात, नकदी और करीब एक किलो चांदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। शाहपुर क्षेत्र के एक गांव में चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शातिर चोर घर की अलमारियों से लाखों रुपये कीमत के जेवर, चांदी और नकदी लेकर फरार हो गये। परिवार के घर लौटने पर घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। थाना शाहपुर क्षेत्र स्थित ग्राम पलड़ी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक परिवार के सूने घर में चोरी की बड़ी घटना सामने आई। परिवार भतीजी की शादी के बाद उसकी ससुराल गया हुआ

Read More »

Muzaffarnagar: बैंकट हॉल मालिक से मांगी 50 लाख की रंगदारी, हत्या की धमकी

शिकायत पर कोतवाली में पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सीसीटीवी व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से जांच शुरू (Muzaffarnagar) मुजफ्फरनगर। शहर में एक बार फिर रंगदारी और भूमि कब्जाने और हत्या की धमकी देने के आरोपों से जुड़ा मामला सामने आया है। बैंकट हॉल संचालक को न केवल भारी रकम की मांग के साथ धमकाया गया, बल्कि परिवार सहित गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुजफ्फरनगर के गौशाला नदी रोड स्थित एक बैंकट हॉल (आरकेड फार्म) के मालिक को 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी

Read More »

Muzaffarnagar: तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचला, इलाज के दौरान मौत

13 दिन बाद बेटे ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस (Muzaffarnagar)मुजफ्फरनगर। शहर में सड़क हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में एक तेज रफ्तार बाइक सवार की लापरवाही ने साइकिल से जा रहे बुजुर्ग की जान ले ली। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने अस्पतालों में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अब घटना के 13 दिन बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जिसमें साइकिल से जा रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार

Read More »

खतौली तालाब कब्जा मामला: फर्जी बैनामे का आरोप, जांच शुरू

खतौली तहसील के समाधान दिवस में सरकारी तालाब और चकरोड की जमीन पर कथित कब्जे का मामला फिर गरमा गया। ग्राम गंगधाड़ी निवासी अजय चौहान ने प्रशासन को शिकायत देकर आरोप लगाया कि गांव की सार्वजनिक जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है और उसे वैध दिखाने के लिए कथित फर्जी बैनामा भी कराया गया। मामले को गंभीर मानते हुए SDM ललित मिश्रा ने जांच के आदेश दिए हैं। शिकायत के मुताबिक विवाद सिर्फ जमीन तक सीमित नहीं है। आरोप है कि जिस भूमि को तालाब और सार्वजनिक उपयोग के लिए सुरक्षित होना चाहिए था, उसी पर निजी स्वामित्व का दावा खड़ा कर दिया गया। इतना ही नहीं, शिकायतकर्ता का

Read More »