शेखपुरा क्षेत्र में खुला नाला बना खतरा, मंदिर से लौटते समय व्यक्ति 7 फीट गहरे नाले में गिरा

खतौली शेखपुरा क्षेत्र में सफेदा रोड पर स्थित खुले नाले ने एक बार फिर हादसे को जन्म दे दिया। सोमवार तड़के सुबह करीब 5 बजे पूजा कर लौट रहे एक व्यक्ति अंधेरे के कारण नाले में गिर पड़े। करीब एक घंटे तक नाले में फंसे रहने के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।जानकारी के अनुसार, क्षेत्र निवासी व्यक्ति सुबह वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर वापस अपने घर लौट रहे थे। सफेदा रोड पर हलवाई की दुकान के बराबर में शुगर मिल से निकलने वाले पानी का एक नाला खुला पड़ा है। अंधेरा होने के कारण उन्हें नाला दिखाई नहीं दिया और पैर फिसलते ही वह लगभग 7 फीट गहरे और 4 फीट चौड़े नाले में जा गिरे। बताया जाता है कि व्यक्ति काफी देर तक नाले में फंसे रहे और लगातार शोर मचाते रहे, लेकिन सुबह का समय होने के कारण आसपास कोई मौजूद नहीं था।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक भ्रमण

बाद में सैर पर निकले स्थानीय लोगों ने आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर उनका हाथ पकड़कर बाहर निकाला और सुरक्षित घर पहुंचाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि शुगर मिल से निकलने वाला पानी नाले से होते हुए सफेदा रोड तक पहुंचता है और यह नाला लंबे समय से खुला पड़ा है। इससे पहले भी कई बच्चे, महिलाएं और अन्य लोग इसमें गिरकर घायल हो चुके हैं। बावजूद इसके, शुगर मिल प्रशासन द्वारा नाले को ढकने या उस पर सुरक्षा प्रबंध करने की कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी ने देवबंद पहुंच मंत्री बृजेश सिंह के पिता को दी श्रद्धांजलि

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि खुले नाले को तत्काल बंद कराया जाए या उस पर मजबूत जाली/पटिया लगाई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समाधान नहीं किया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें:  बाबा साहब के विचारों संघर्ष से ही संविधान की रक्षाः हरेंद्र मलिक

Also Read This

महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, रेलवे रोड स्थित शिवमूर्ति पर हुआ जलाभिषेक

खतौली। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। रेलवे रोड स्थित शिवमूर्ति पर सुबह से ही शिवभक्तों और माता-बहनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।भोर होते ही मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंज उठा। इसे भी पढ़ें:  भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी ने देवबंद पहुंच मंत्री बृजेश सिंह के पिता को दी श्रद्धांजलिश्रद्धालु गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव का अभिषेक करते रहे। कई श्रद्धालु व्रत रखकर मंदिर पहुंचे और पूरे श्रद्धाभाव से आरती में भाग

Read More »

बड़ा सियासी झटका! नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा में शामिल, 15,758 समर्थकों संग अखिलेश के साथ

पश्चिम उत्तर प्रदेश की राजनीति में रविवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। मुस्लिम समाज के कद्दावर नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में उन्हें औपचारिक रूप से सदस्यता दिलाई। नसीमुद्दीन सिद्दीकी के साथ 15,758 समर्थकों ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें बड़ी संख्या बसपा पृष्ठभूमि के कार्यकर्ताओं की बताई जा रही है। इसे भी पढ़ें:  सिसौना गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोपसपा में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन ने कहा कि वह पार्टी में सबसे जूनियर हैं और सभी नेता उनके वरिष्ठ हैं। उन्होंने अखिलेश यादव की सराहना

Read More »

मुजफ्फरनगर-श्री हरिवृन्दावन सिटी में घर-घर कूड़ा संग्रहण सेवा होगी शुरू

नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सेवा प्रदाता कंपनी को तत्काल समाधान के दिए सख्त निर्देश, प्राइवेट रेहडा सफाई कर्मियों पर कार्रवाई के आदेश मुजफ्फरनगर। शहर की आवासीय कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था को लेकर बढ़ती शिकायतों के बीच श्री हरिवृन्दावन सिटी और सुरेन्द्र नगर में अब डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन सेवा शीघ्र प्रारम्भ की जाएगी। नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शिकायत का तत्काल संज्ञान लेकर संबंधित सेवा प्रदाता कंपनी को तत्काल प्रभाव से सेवा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं तथा अभी तक सेवा शुरू नहीं किए जाने के लिए की गई लापरवाही पर नाराजगी भी जताई है। रविवार प्रातः श्री हरिवृन्दावन सिटी सोसायटी के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों ने पटेलनगर

Read More »