लखटकिया डकैत नईम एनकाउंटर में ढेर, एसएचओ को भी लगी गोली, हैड कांस्टेबल घायल

लूट, डकैती व हत्या मामले में वांछित था शातिर बदमाश नईम, 36 से ज्यादा संगीन मामले हैं दर्ज 

मुजफ्फरनगर। कुतुबपुर गंगनहर पुल की ओर से दो बाइक पर सवार होकर जा रहे दो बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस को पीछा करते देख बदमाश बाइक छोड़कर जंगल की ओर भाग लिए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दक्षिणी खालापार निवासी बदमाश नईम पुत्र यूसुफ सीने में गोली लगने से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दूसरा बदमाश हेलमेट पहने हुए ही भाग निकला। 

पुलिस के अनुसार मृतक नईम पर लूट, डकैती व हत्या के कई मुकदमे दर्ज थे। मुठभेड़ के दौरान बदमाश की गोली इंस्पेक्टर बबलू कुमार वर्मा की बुलेटप्रुफ जैकेट व हेड कांस्टेबल कालू राम के बाएं हाथ पर लगी। इससे हेड कांस्टेबल कालूराम घायल हो गया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मौके पर पहुंचकर एके 47 लेकर बदमाशों को जमकर ललकारा, वो जनपद में हुई पहली मुठभेड़ में शामिल रहे और अपनी टीम के साथ फरार बदमाश की तलाश में कॉम्बिंग की।

एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि रविवार को दोनों थानों की पुलिस ने एक सूचना के आधार पर भूम्मा नहर पुल की तरफ से जा रहे दो बाइकों पर दो संदिग्ध लोगों को रोकना चाहा तो उन्होंने पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश नईम पुत्र यूसूफ गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी जंगल में भाग गया। कुछ देर बाद ही घायल बदमाश नईम की मौत हो गई। वह मुजफ्फरनगर के थाना खालापार के मोहल्ला खालापार का रहने वाला है। उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी सहित तीन दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। उस पर बाइक लूट के मामले में एक लाख का इनाम था। पुलिस को बदमाशों की दो बाइक व हथियार मौके से मिले है।

Also Read This

नावला देवस्थान पर्यटन स्थल स्वीकृति, 77.86 लाख मंजूर

खतौली। नावला देवस्थान पर्यटन स्थल स्वीकृति के साथ खतौली क्षेत्र में विकास कार्यों की एक नई कड़ी जुड़ गई है। खतौली विधायक मदन भैया के प्रयास से उत्तर प्रदेश सरकार ने नावला गांव स्थित देवस्थान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए 77.86 लाख रुपए की मंजूरी दी है। प्रथम किस्त के रूप में 58.00 लाख रुपए की धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व नावला गांव में आयोजित कार्यक्रम में लोगों की आस्था को देखते हुए विधायक मदन भैया ने देवस्थान की अव्यवस्थाओं को दूर करने का आश्वासन दिया था। अब सरकार की स्वीकृति के साथ उस वादे को पूरा करने की

Read More »

खतौली जैन स्थानक प्रवचन, साध्वी जी का आगमन

खतौली जैन स्थानक प्रवचन का शुभ अवसर धर्म नगरी खतौली को प्राप्त हुआ है। श्वेताम्बरी स्थानकवासी उप प्रवर्तिनी गुरु मां महा साध्वी श्री प्रियंका जी महाराज एवं जप तप साधिका महा साध्वी श्री सुकृति जी महाराज ठाणे 4 के साथ पैदल विहार करते हुए खतौली पहुंचीं। धर्म नगरी खतौली में जैन स्थानक पर उनके आगमन से श्रद्धालुओं में उत्साह है। आज के प्रवचन में साध्वी जी ने कहा कि मानव जीवन मिलना अत्यंत दुर्लभ है। इससे भी अधिक दुर्लभ संत दर्शन और प्रवचन सुनने का अवसर है। उन्होंने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें मानव जीवन, संत सान्निध्य और जिनवाणी श्रवण का अवसर मिला है। खतौली जैन स्थानक में

Read More »

जिले के पांच थानों में दर्ज हैं ये सात मुकदमे

मुजफ्फरनगर। रालोद विधायक राजपाल बालियान ने 20 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर जिन मुकदमों की वापसी के लिए आग्रह किया, उनमें थाना मंसूरपुर में ग्राम सोन्टा निवासी संजय राठी, जो वर्तमान में रालोद जिलाध्यक्ष हैं के खिलाफ धारा-147, 148, 188, 341, 283 आई0पी0सी0 व 7 सी0एल0 एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा सं0-633/2013, थाना मंसूरपुर में पंकज राठी आदि के खिलाफ राजनैतिक व चुनाव प्रचार से संबन्धित धारा-147, 149, 188, 341 आई०पी०सी० व 7 सी0 एल0 एक्ट के अन्तर्गत दर्ज मु0अ0सं0-59/2014,थाना मंसूरपुर में जितेन्द्र कुमार आदि के खिलाफ धारा-147, 148, 149, 332, 353, 117 एफ० आई०पी०सी० व 7 सी0एल0 एक्ट व 132, 134 बी0 135 ए0 135 डी0 के अन्तर्गत

Read More »

छठा भारत-ब्रिटेन गृह संवाद: क्या बदलेगी रणनीति?

नई दिल्ली में आयोजित छठा भारत-ब्रिटेन गृह संवाद में दोनों देशों ने आतंकवाद और संगठित अपराधों के खिलाफ सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार, बैठक में खालिस्तान समर्थक आतंकवादियों और ब्रिटेन में सक्रिय भारत विरोधी समूहों की गतिविधियों पर विशेष चर्चा हुई। बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सचिव (सीमा प्रबंधन) राजेंद्र कुमार ने किया, जबकि ब्रिटेन के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह कार्यालय के द्वितीय स्थायी सचिव साइमन रिडली ने किया। दोनों पक्षों के वरिष्ठ अधिकारी भी इस महत्वपूर्ण वार्ता में शामिल रहे। भारत-ब्रिटेन गृह संवाद में किन मुद्दों पर हुई चर्चा? गृह मंत्रालय ने बताया कि बैठक के दौरान दोनों देशों ने

Read More »

रालोद-भाकियू नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की पहल

रालोद जिलाध्यक्ष और भाकियू नेत्री सहित कई नेताओं के खिलाफ दर्ज सात मुकदमों को वापस कराने की सीएम से मांग मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के जिलाध्यक्ष संजय राठी, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, भाकियू की ‘धाकड़ छोरी’ सोहनबीरी सहित अन्य पार्टी नेताओं पर दर्ज सात मुकदमों को वापस कराने की मांग प्रदेश की योगी सरकार तक औपचारिक रूप से पहुंच गई है। जयंत चौधरी की पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन के बाद इस मुद्दे को प्राथमिकता से उठाते हुए सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष अपना पक्ष रखा और सपा व भाजपा की सरकारों में दर्ज हुए इन मुकदमों को वापस कराने की पहल की। इसे जिले

Read More »

देवबंद दूसरा जुम्मा नमाज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

देवबंद। देवबंद दूसरा जुम्मा नमाज पवित्र माह रमजान के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। दारुल उलूम देवबंद सहित नगर की प्रमुख मस्जिदों पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण करते नजर आए और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नमाज के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष प्रबंध किए गए। मस्जिदों के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात देवबंद दूसरा जुम्मा नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया गया। मस्जिदों के बाहर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न

Read More »