14 से शुरू हो रही मां वेष्णो देवी यात्रा-बंद ट्रेनों को चलाने की मांग

26 अगस्त को आई आपदा के बाद बंद कर दी गई थी यात्रा, भूस्खलन में मारे गये थे जिले के सात तीर्थ यात्री

मुजफ्फरनगर। 26 अगस्त को हुए भीषण भूस्खलन के बाद मां वैष्णो देवी यात्रा पर लगी रोक को नवरात्रि से पहले हटाने का ऐलान श्राइन बोर्ड ने कर दिया है। इससे माता के भक्तों में खुशी की लहर है, तो वहीं कटरा से इस यात्रा में मजदूरी और कारोबार करने वाले लोग अपनी तैयारी में जुट गए हैं। इस आपदा में जिले के सात श्रद्धालुओं की मौत हो जाने के कारण अभी तक भी लोगों के जहन में यह दर्द ताजा है। इनमें दो मासूम भाई भी शामिल रहे। श्राइन बोर्ड ने अब 14 सितंबर से इस बंद यात्रा को शुरू करने का ऐलान कर दिया है। इसमें दैनिक रेल यात्री संघ ने भी अब केन्द्र सरकार और रेल मंत्री से स्थगित चल रही ट्रेनों को दोबारा शुरू करने की आवाज बुलंद की है। संघ का कहना है कि वैष्णो धाम जाने वाले भक्तों की आस्था को देखते हुए सरकार को जल्द से जल्द ट्रेन सेवा बहाल करनी चाहिए।

बता दें कि इस साल जम्मू कश्मीर के कटरा में मां वैष्णो देवी यात्रा हादसे के कारण बंद कर दी गई। 26 अगस्त को कटरा के अ(कुंवारी पर अचानक हुए भूस्खलन में 35 से ज्यादा भक्तों की मौत हो गई। इसमें मुजफ्फरनगर जनपद के कार्तिकेय उर्फ कार्तिक पुत्र मिंटू कश्यप निवासी रामलीला टिल्ला के अलावा दक्षिणी रामपुरी के छह तीर्थ यात्रियों अनंत व दिपेश पुत्रगण अजय प्रजापति, रामबीरी, अंजलि, मन्तेश व आकांक्षा की मौत हुई है। अजय, उनकी पुत्री छह साल की पूरवी और डोली घायल हुए हैं। हादसे के बाद से ही श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा इस यात्रा को रोक दिया गया था। 31 अगस्त को सभी बुकिंग कैंसिल कर शत प्रतिशत बुकिंग राशि को लौटा दिया गया। इसके बाद अब 12 सितम्बर को श्राइन बोर्ड ने 14 सितम्बर से श्री माता वैष्णो देवी यात्रा को फिर से प्रारम्भ करने का ऐलान किया है। श्राइन बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यदि मौसम अनुकूल रहा तो ही यात्रा शुरू होगी। इसके लिए 14 सितम्बर से नवम्बर माह की यात्रा के लिए श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर पंजीकरण की सुविधा भी शुरू कर दी जायेगी। श्राइन बोर्ड की घोषणा के बाद दैनिक रेल यात्री संघ के अध्यक्ष घनश्याम भगत ने भी हादसे के बाद से स्थगित की गई शालीमार एक्सप्रेस और हेमकुंड साहिब एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन बहाल कमने की मांग की है। घनश्याम ने बताया कि उनके द्वारा सोशल साइट एक्स पर श्राइन बोर्ड के यात्रा शुरू करने के ऐलान को देखते हुए रेल मंत्री और रेलवे के अधिकारियों से श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर जाने वाले भक्तों की सुविधा को देखते हुए दोनों एक्सप्रेस ट्रेनों को तत्काल शुरू कराने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगरः मंत्री कपिल देव और पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने विजय हिंदुस्तानी को मनाया

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  टिहरी स्टील प्लांट में भीषण आग, तीन

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  बेगराजपुर में लव जिहाद, गांव पहुंचे यशवीर महाराज ने पुलिस को चेतायाफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  बेगराजपुर में लव जिहाद, गांव पहुंचे यशवीर महाराज ने पुलिस को चेतायाइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार,

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  टिहरी स्टील प्लांट में भीषण आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबूलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों

Read More »