पंजाब को मदरसों से मददः बाढ़ संकट में आगे आया मुस्लिम समाज

यह संदेश दिया कि इंसानियत का धर्म सबसे बड़ा है। जब कोई समुदाय संकट में होता है, दूसरे समाजों का फर्ज है कि वे मदद का हाथ बढ़ाएं

मुजफ्फरनगर। पंजाब में आई भीषण बाढ़ से तबाही का मंजर देखते हुए मुजफ्फरनगर के मुस्लिम समाज ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। मदरसों और समाजिक संगठनों ने मिलकर राहत पहुंचाने का बड़ा फैसला लिया है। जड़ौदा और जौला में हुई दो अलग-अलग बैठकों में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए नकद और राहत सामग्री जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
तहसीन अली ने बताया कि जनपद के गांव जड़ौदा में मुस्लिम त्यागी एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी की एक महत्वपूर्ण बैठक संगठन अध्यक्ष मुरसलीन त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोगों की तत्काल मदद के लिए नकद सहयोग देने की अपील की गई। मौके पर ही 1,50,000 रुपये की राशि जमा की गई। पदाधिकारियों ने समाज के लोगों से भी अपनी हैसियत के अनुसार सहयोग राशि भेजने की गुजारिश की। मुरसलीन त्यागी ने कहा कि पंजाब के लोग हर संकट में दूसरों के काम आते हैं, अब हमारा फर्ज है कि हम उनके लिए राहत का हाथ बढ़ाएं। बैठक में उपाध्यक्ष शाहनज़र त्यागी, सचिव शहजाद त्यागी, इशरत हुसैन त्यागी, साजिद हसन, कलीम त्यागी, सलीम त्यागी, मुस्लिम जाट फेडरेशन से आशु चौधरी, फरमान चौधरी, तहसीन अली असारवी, मोहम्मद फरमान, मोहम्मद ताजिम, मूसा चेयरमैन समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इधर, बुढ़ाना क्षेत्र के गांव जौला के मदरसा हयातुल इस्लाम में भी पंजाब राज्य के बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद जुटाने को लेकर हाई लेवल बैठक हुई। गांव के उलमा और जिम्मेदार लोगों ने आपसी सहमति से एक कमेटी गठित की। तय किया गया कि सभी मस्जिदों और मदरसों के जिम्मेदार अपने-अपने क्षेत्र से राहत सामग्री और नकद सहयोग एकत्र करेंगे, जिसे कमेटी के सुपुर्द कर रविवार-सोमवार तक गाड़ियों के जरिए पंजाब भेजा जाएगा। मौके पर ही कुछ चंदा इकट्ठा भी कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें:  सीआईआईआईटी शिलान्यास-पांच युवाओं को मिला रोजगार, 21 टॉपर को किया सम्मानित

इस बैठक में मुफ़्ती आजाद, जमीयत जौला के सदर मौलाना गय्यूर, मौलाना उस्मान, आईमा तंजीम सदर जौला, बाबा मुन्ना प्रधान, अब्दुल जब्बार, ताहिर ठेकेदार, मौलवी उस्मान, मौलवी जबील अहमद, एडवोकेट गुलरेज राणा, इरफान राणा भट्टा, मोमीन बाबा, डॉ. भूरा, मनव्वर राणा, कामिल अली, असफाक नेता, मौलाना आकिल मजाहिरी, मौलाना माजिद, हाफिज अब्दुल सत्तार, डॉ. मुबारक हसन, वसीम नेता, आरिफ अली, शाहिद राणा समेत बड़ी संख्या में समाजसेवी व धार्मिक नेता उपस्थित रहे। दोनों बैठकों ने यह संदेश दिया कि इंसानियत का धर्म सबसे बड़ा है। जब भी कोई प्रदेश या समुदाय संकट में होता है, दूसरे समाजों का फर्ज है कि वे मदद का हाथ बढ़ाएं और इस बार मुजफ्फरनगर के मुस्लिम समाज ने भयंकर बाढ़ से प्रभावित पंजाब प्रांत के लिए एकजुट होकर राहत अभियान की शुरुआत कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष पर दिनदहाड़े हमला, कार्यालय में तोड़फोड़

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  ठंड में बेसहारा लोगों के लिए राहत

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  बाढ़ प्रभावित गांव जीवनपुरी में वीरपाल निर्वाल ने किया दौराफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  बाढ़ प्रभावित गांव जीवनपुरी में वीरपाल निर्वाल ने किया दौराइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-सड़क हादसे में घायल पत्रकार की मेरठ के अस्पताल में मौतलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका

Read More »