मुजफ्फरनगर में ब्रांड के नाम पर नकली खाद्य तेल बनाने का भंडाफोड़

मुख्य खाद्य सुरक्षा आयुक्त वीके राठी के नेत्तव में सात घंटे चली छापेमारी, सात ब्रांड के नाम पर हो रही थी नकली तेल-रिफाइंड की पैकेजिंग

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के वहलना क्षेत्र में मिलावटी और नकली खाद्य तेल के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है। सहारनपुर मंडल के मुख्य खाद्य सुरक्षा आयुक्त वीके राठी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने काव्या ट्रेडिंग कम्पनी के गोदाम और कारखाने पर छापा मारकर भारी मात्रा में संदिग्ध खाद्य तेल बरामद किया। कार्रवाई के दौरान सात अलग-अलग नामी ब्रांडों के नाम पर पैकेजिंग की जा रही थी। टीम ने मौके से कई नमूने लेकर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेज दिए हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग की विशेष टीम ने शुक्रवार को वहलना स्थित काव्या ट्रेडिंग कम्पनी के गोदाम और उत्पादन इकाई पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई करीब सात घंटे तक चली। अधिकारियों को यहां बड़ी मात्रा में खाद्य तेल का भंडार मिला, जिसमें कई नामी कंपनियों के ब्रांड के नाम पर तैयार किया जा रहा तेल और रिफाइंड (परिष्कृत) तेल भरा पाया गया। जांच के दौरान सामने आया कि यहां सात अलग-अलग ब्रांड के नाम से खाद्य तेल की पैकेजिंग की जा रही थी। प्रथम दृष्टया यह तेल मिलावटी होने की आशंका जताई गई है। टीम ने मौके से विभिन्न टैंकों और पैकेटों से नमूने लेकर परीक्षण के लिए अधिकृत प्रयोगशाला भेजे हैं।
खाद्य सुरक्षा आयुक्त वीके राठी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पाया गया कि बड़े ब्रांडों के नाम का दुरुपयोग कर बाजार में नकली माल उतारने की तैयारी थी। प्राथमिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि परिष्कृत तेल में अन्य सस्ते तेलों की मिलावट कर उसे नामी ब्रांड का रूप दिया जा रहा था। अधिकारियों के अनुसार, यदि प्रयोगशाला परीक्षण में मिलावट की पुष्टि होती है तो संबंधित धाराओं में कठोर कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
कार्रवाई के दौरान खाद्य तेल के बड़े कारोबारी विक्रांत मित्तल को मौके से हिरासत में लिया गया। उन पर मिलावटी खाद्य तेल तैयार करने और बड़ी कंपनियों के नाम पर नकली उत्पाद बाजार में उतारने का आरोप है। पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी को लेकर मौके पर हल्का विरोध भी देखने को मिला, लेकिन टीम के साथ भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहने के कारण यह विरोध ज्यादा नहीं टिक् पाया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। छापेमारी के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही। फिलहाल फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दूध की डेरी से घर लौटती महिला से बाइक सवार ने लूटे 50 हजार

Also Read This

स्मार्ट प्रीपेड मीटर अनिवार्य नहीं, यूपी उपभोक्ताओं को राहत

स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर को लेकर केंद्र सरकार ने लोकसभा में बड़ा स्पष्टीकरण दिया है। सरकार ने साफ कहा है कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर अनिवार्य नहीं हैं, बल्कि यह उपभोक्ता की पसंद पर आधारित व्यवस्था है। इसका मतलब यह है कि Electricity Act, 2003 के तहत सभी मौजूदा उपभोक्ताओं पर प्रीपेड मीटर थोपना कानून की सीधी शर्त नहीं माना जा सकता। यह जवाब केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 2 अप्रैल 2026 को लोकसभा में दिया। सवाल नगीना सांसद चंद्रशेखर और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने उठाया था। सरकार ने अपने लिखित जवाब में कहा कि Section 47(5) के तहत उपभोक्ता यदि प्री-पेमेंट मीटर के जरिए बिजली लेना चाहता

Read More »

मुजफ्फरनगर न्यायिक ढांचे में बड़ा फेरबदल, 8 नए जजों की तैनाती

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वार्षिक स्थानांतरण-2026 के तहत 7 जजों का तबादला, न्यायिक दंपत्तियों की एक साथ पोस्टिंग चर्चा में मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में न्यायिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और गतिशील बनाने की दिशा में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। वार्षिक स्थानांतरण-2026 के तहत प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, जिसका असर मुजफ्फरनगर जनपद में भी स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जारी वार्षिक स्थानांतरण-2026 सूची के तहत प्रदेश के 266 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल का सीधा प्रभाव मुजफ्फरनगर की न्यायिक व्यवस्था पर

Read More »

भतीजी की ससुराल गया परिवार, सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना

ताला तोड़कर लाखों के जेवरात, नकदी और करीब एक किलो चांदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। शाहपुर क्षेत्र के एक गांव में चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शातिर चोर घर की अलमारियों से लाखों रुपये कीमत के जेवर, चांदी और नकदी लेकर फरार हो गये। परिवार के घर लौटने पर घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। थाना शाहपुर क्षेत्र स्थित ग्राम पलड़ी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक परिवार के सूने घर में चोरी की बड़ी घटना सामने आई। परिवार भतीजी की शादी के बाद उसकी ससुराल गया हुआ

Read More »

Muzaffarnagar: बैंकट हॉल मालिक से मांगी 50 लाख की रंगदारी, हत्या की धमकी

शिकायत पर कोतवाली में पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सीसीटीवी व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से जांच शुरू (Muzaffarnagar) मुजफ्फरनगर। शहर में एक बार फिर रंगदारी और भूमि कब्जाने और हत्या की धमकी देने के आरोपों से जुड़ा मामला सामने आया है। बैंकट हॉल संचालक को न केवल भारी रकम की मांग के साथ धमकाया गया, बल्कि परिवार सहित गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुजफ्फरनगर के गौशाला नदी रोड स्थित एक बैंकट हॉल (आरकेड फार्म) के मालिक को 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी

Read More »

Muzaffarnagar: तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचला, इलाज के दौरान मौत

13 दिन बाद बेटे ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस (Muzaffarnagar)मुजफ्फरनगर। शहर में सड़क हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में एक तेज रफ्तार बाइक सवार की लापरवाही ने साइकिल से जा रहे बुजुर्ग की जान ले ली। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने अस्पतालों में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अब घटना के 13 दिन बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जिसमें साइकिल से जा रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार

Read More »