मीनाक्षी लाई प्रस्तावः टाउनहाल में बनेगा भगवान परशुराम का भव्य स्मारक

मीनाक्षी चौक का अटल चौक और सूजडू चुंगी को वीर अब्दुल हमीद चौराहा करने का प्रस्ताव हुआ पास, शासन से स्वीकृति लेगा पालिका प्रशासन

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शहर में आगामी दिनों में समाज की भावनाओं को देखते हुए कुछ नए चौराहे बनाने के साथ ही भगवान परशुराम का भव्य स्मारक निर्माण कराने का प्रस्ताव भी सदन में पारित कराया।

नगरपालिका परिषद् की टाउनहाल सभाकक्ष में सम्पन्न बोर्ड मीटिंग में पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सदन में अपनी ओर से प्रस्ताव रखा। इसमें टाउनहाल प्रांगण में भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापना के साथ ही उनका एक भव्य स्मारक निर्मित कराना प्रस्तावित किया गया, उनके इस प्रस्ताव को सम्पूर्ण सदन ने करतल ध्वनि के साथ पारित किया। वार्ड 49 से सभासद मनोज वर्मा ने स्वर्णकार समाज के पूज्य महाराजा अजमीढ़ जी की मूर्ति स्थापना के लिए शहर में एक चौराहा आवंटित करने की मांग की। सभासद मौहम्मद खालिद, रविकांत शर्मा, रजत धीमान, राजीव शर्मा, अमित पटपटिया, प्रियांक गुप्ता, सुनीता, अनुज, विनीत आदि ने समर्थन किया। सदन ने सर्वसम्मति से यह पारित किया।

इसे भी पढ़ें:  शिक्षकों का आक्रोश जारी, वेतन निर्धारण व लंबित प्रकरणों को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ का धरना जारी

इसके अलावा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर मीनाक्षी चौक का नाम अटल चौक रखने के लिए मंत्री कपिल देव द्वारा 23 दिसंबर 2025 को पालिकाध्यक्ष को पत्र लिखा गया था। इसको भी पारित किया गया। वहीं सभासद नौशाद खान और मौ. खालिद के पत्र का संज्ञान लेते हुए बोर्ड बैठक में सुजड़ू चौराहा का नाम पाकिस्तान के खिलाफ जंग में शहीद वीर अब्दुल हमीद के नाम पर रखने का प्रस्ताव लाया गया, ये भी पारित हुआ। बोर्ड मीटिंग में सभासद अनुज ने महर्षि वाल्मीकि और डॉ. भीमराव अंबेडकर चौराहा भी बनाने की मांग की, जिसको विचारार्थ अगली बैठक में रखने के निर्देश पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने दिए हैं।

इसे भी पढ़ें:  "नाला घोटाला" की पोल खुलते ही मचा हड़कंप, ईओ का किया घेराव, भाजपा नगराध्यक्ष ने दी मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी

Also Read This

होली पर सीएम योगी के निर्देश, अवैध शराब पर सख्ती

होली पर सीएम योगी के निर्देश के तहत प्रदेशभर में प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्चस्तरीय बैठक में अवैध और जहरीली शराब के उत्पादन व बिक्री को पूर्णतः रोकने के सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग और आबकारी विभाग को विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि होली के दौरान अवैध शराब की बिक्री किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरलोडिंग और बिना हेलमेट या सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश

Read More »

पॉइंट-आधारित ड्राइविंग लाइसेंस सिस्टम में लाइसेंस रद्द

पॉइंट-आधारित ड्राइविंग लाइसेंस सिस्टम लागू करने की तैयारी सरकार कर रही है। प्रस्तावित योजना के तहत बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले चालकों का लाइसेंस निलंबित या रद्द किया जा सकता है। सड़क सुरक्षा को सख्त बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है। नई दिल्ली में आयोजित नेशनल कॉन्क्लेव ऑन रोड सेफ्टी में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने इस दिशा में संकेत दिए।   सरकारी आंकड़ों के अनुसार, हर साल लगभग 5 लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें करीब 1.8 लाख लोगों की मौत हो जाती है। सरकार का मानना है कि लापरवाह ड्राइविंग और नियमों की अनदेखी इसके मुख्य कारण हैं।मंत्री के मुताबिक, अधिकतर दुर्घटनाएं इन

Read More »

नोएडा ब्लैकमेल आत्महत्या मामला: 22 वर्षीय युवती ने दी जान

नोएडा ब्लैकमेल आत्महत्या मामला में मामूरा गांव की 22 वर्षीय युवती ने कथित रूप से आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकियों से परेशान होकर 21 फरवरी को आत्महत्या कर ली। परिजनों की शिकायत पर कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो की तलाश जारी है। मृतका का शव फंदे से लटका मिला था। परिजनों का आरोप है कि युवती से रुपये भी ऐंठे जा रहे थे।  मूलरूप से औरेया निवासी युवती अपनी दो बहनों और एक भाई के साथ मामूरा गांव में रहती थी। तीनों बहनें सेक्टर-64 स्थित कंपनी में नौकरी करती थीं। इसे भी पढ़ें:  भारतीय पेंशनर्स मंच

Read More »

ईरान पर इस्राइल-अमेरिका हमला के बाद मिसाइल जवाब

ईरान पर इस्राइल-अमेरिका हमला की पुष्टि रक्षा सूत्रों ने की है। शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे हमले की पहली जानकारी सामने आई। इसके बाद इस्राइल के रक्षा बलों ने सुबह करीब 11.45 बजे अपने आधिकारिक मंच पर बताया कि पूरे इस्राइल में साइरन बजाए गए हैं और नागरिकों को सुरक्षित स्थानों के पास रहने के निर्देश दिए गए हैं। हमले के बाद तेहरान और आसपास के इलाकों में धमाकों की खबरें आई हैं। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, हमला तेहरान और उसके आसपास केंद्रित रहा। ईरानी अखबार शार्घ ने बताया कि अयातुल्ला अली खामेनेई के ठिकाने के पास भी धमाका हुआ। तेहरान में राष्ट्रपति आवास और राष्ट्रीय सुरक्षा

Read More »

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सैन्य संघर्ष में 300 से ज्यादा मौत

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सैन्य संघर्ष ने दोनों देशों को युद्ध जैसी स्थिति में ला खड़ा किया है। अब तक दोनों पक्षों के 300 से अधिक लोगों की मौत और 500 से ज्यादा घायल होने की खबर है। दोनों देश एक-दूसरे को आगे भी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दे रहे हैं। संघर्ष की शुरुआत गुरुवार देर रात हुई, जब अफगानिस्तान ने 22 फरवरी को हुए पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई की। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जब पूछा गया कि क्या अमेरिका इस संघर्ष में दखल देगा, तो उन्होंने कहा कि वह दखल दे सकते हैं, लेकिन पाकिस्तान से उनके अच्छे रिश्ते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान इस समय

Read More »

खतौली में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापा, मिठाई को किया नष्ट

खाद्य विभाग की टीम ने होली पर्व अभियान के तहत तीन नमूने लेकर जांच को भेजे, मचा हड़कम्प मुजफ्फरनगर। होली पर्व के मद्देनज़र आम लोगों को शुद्ध और मिलावट रहित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खतौली क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सघन निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न मिठाई की दुकानों से नमूने एकत्र किए गए तथा अस्वच्छ परिस्थितियों में रखे गए खाद्य पदार्थों को नष्ट कराया गया। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन) अर्चना धीरान के नेतृत्व में होली विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत

Read More »