बारिश के बीच विकास की सौगात लेकर शहर में निकली मीनाक्षी स्वरूप

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि नगर पालिका शहर के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

मुजफ्फरनगर। बारिश के मौसम में शहर में विकास की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी है। रविवार को इसका प्रमाण भी देखने को मिला। नगर पालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शहर के पांच वार्डों में राज्य वित्त एवं 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि के तहत करीब एक करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित कुल नौ सीसी सड़कों का विधिवत लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया।

वित्तीय वर्ष 2024 और 2024 में नगरपालिका परिषद् के द्वारा शहर के वार्डों में सुगम यातायात और आवागमन के साथ ही जल निकासी को सुव्यवस्थित बनाने के लिए सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य बड़े पैमाने पर कराये जा रहे हैं। इसी कड़ी में राज्य वित्त एवं 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि से स्वीकृत करीब एक करोड़ रुपये की लागत से तैयार नौ सीसी सड़कों और नाली निर्माण कार्यों का रविवार को पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बारिश के बीच ही लोकार्पण करते हुए शहरवासियों को विकास की सौगात देने का काम किया। इस दौरान सभासदों और स्थानीय नागरिकों ने पालिकाध्यक्ष का फूल माला और बुके देकर स्वागत किया और आभार जताया। पालिकाध्यक्ष ने लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को भी जानने का प्रयास किया।
पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा वार्ड 22 में सभासद पूजा कपिल पाल के साथ शांतिनगर में राज्य वित्त से करीब 6 लाख रुपये की लागत से तैयार सीसी सड़क का उद्घाटन किया। इस दौरान यहां पर वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, राजेश पाराशर, सभासद नवनीत गुप्ता, प्रशांत गौतम, कपिल पाल आदि मौजूद रहे। वार्ड 27 खालापार में सभासद नौशाद पहलवान वाली गली को 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से करीब 21 लाख रुपये की लागत से तैयार कराया गया। वार्ड 29 में सभासद शाजिया मौहम्मद असलम के साथ परिक्रमा मार्ग भगीरथ कालोनी में करीब 22 लाख रुपये की लागत से तैयार दो सीसी सड़कों का शुभारंभ किया। यहां सभासद शजिया, मौहम्मद असलम, मौहम्मद सलीम, राहुल पंवार और जेई निर्माण कपिल कुमार मौजूद रहे। वार्ड 55 खालापार में सभासद उमरदराज के साथ करीब 26 लाख रुपये की लागत से दो सीसी सड़कों का लोकार्पण किया गया। वार्ड 37 गांधी कालोनी में गली नम्बर 14 की तीन लिंक गलियों का भी शुभारंभ किया। इनके निर्माण पर पालिका ने करीब 17 लाख रुपये खर्च किये हैं। इस दौरान सभासद अमित पटपटिया, मनी पटपटिया, स. इकबाल सिंह, पंकज ढींगरा, बोधराज वाधवा, हर्ष पाहुजा, कमलदीप सिंह, घनश्याम ढींगरा आदि ने पालिकाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उनका आभार जताया।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि नगर पालिका शहर के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। बारिश और जलभराव की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सीसी सड़कों का निर्माण प्राथमिकता में रखा गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि जिन वार्डों में सड़कों का लोकार्पण किया गया, उनमें सभी स्थानों पर स्थानीय निवासियों की लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग थी, जिसे अब पूरा किया गया है। आने वाले महीनों में और भी कई सड़कों के निर्माण और अन्य बड़े विकास कार्य पालिका प्रशासन के स्तर से प्रस्तावित हैं, जिनकी योजना पर काम शुरू हो चुका है। बारिश के बाद इनको शुरू कराया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  प्रतिबंधित ड्रोन कैमरों से रोजी रोटी पर संकट को लेकर आक्रोश

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली की सुबह, बाबूराम की चाय और

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  ग्राम अन्ती गोलीकांड में वांछित आरोपी प्रिंस गिरफ्तारफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के 15 युवा स्वास्थ्य विभाग में बने कनिष्ठ सहायकइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  अमजद एनकाउंटरः बुढ़ाना में की दो लूट, डीआईजी ने रखा था 50 हजार का ईनामलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के

Read More »