एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स 2025-26 में किया शानदार प्रदर्शन

विद्यालय के 11 छात्र-छात्राओं को सफलता मिली, इसमें छात्र विधान भारद्वाज ने 94.8 पर्सेन्टाइल प्राप्त कर अपनी मेहनत और प्रतिभा का लोहा मनवाकर सफलता का परचम लहराया

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स 2025-26 में उत्कृष्ट परिणाम हासिल करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। इस वर्ष आए परिणाम में विद्यालय के 11 छात्र एवं छात्राओं ने उच्च पर्सेन्टाइल के साथ परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया, जिससे विद्यालय में हर्ष का वातावरण नजर आया।
एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि जेईई मेन्स 2025-26 में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विशेष सफलता अर्जित की है। विद्यालय के 11 छात्र-छात्राओं को इसमें सफलता मिली है। इसमें विशेष रूप से छात्र विधान भारद्वाज ने 94.8 पर्सेन्टाइल प्राप्त कर अपनी मेहनत और प्रतिभा का लोहा मनवाया। अन्य छात्रों ने भी अपने-अपने क्षेत्र में उच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय और अभिभावकों का गौरव बढ़ाया। उन्होंने बताया कि जेईई मेन्स 2025-26 में विद्यालय से छात्र विधान भारद्वाज के अलावा अर्जुन मलिक (91.9), वंश कुमार (91), आर्यन मान (89.3), लवांशी बंसल (87.8), प्रणव कुमार (85.9), कुशाग्र गर्ग (83.7), कृष्णा मित्तल (83.27), विहान राज (82.6), नव्या गोयल (82.3) और वियांशी (80.03)ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए उपलब्धि हासिल की।
छात्रों के परिश्रम और परिणाम की प्रशंसा करते हुए प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने कहा कि मैं अपने सभी विद्यार्थियों को इस असाधारण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देती हूँ। मेहनत और समर्पण ने न केवल इन विद्यार्थियों को बल्कि पूरे एम.जी. पब्लिक स्कूल परिवार को गौरवान्वित किया है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता इन सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगी। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के समन्वित सहयोग का परिणाम है।

इसे भी पढ़ें:  आगरा में 5 वर्षीय बच्चा दिनदहाड़े किडनैप, 8 घंटे बाद मिला सकुशल — अपहरणकर्ता फरार

Also Read This

सहारनपुर रंगीन कचरी कार्रवाई से बाजार में हड़कंप

सहारनपुर रंगीन कचरी कार्रवाई के तहत होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी छापेमारी कर करीब 400 कट्टे रंगीन कचरी बरामद की है। विशेष अभियान के दौरान शहर के एक प्रतिष्ठान पर कार्रवाई करते हुए नमूने भरकर प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। होली और रमजान को देखते हुए विभाग द्वारा मिलावटी और संदिग्ध खाद्य पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। सूचना पर की गई छापेमारी खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना मिली थी कि एक स्थान पर भारी मात्रा में रंगीन कचरी तैयार की जा रही है। सूचना के आधार पर अधिकारियों ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। जांच के दौरान वहां बड़ी मात्रा

Read More »

गोविंद रावल हत्याकांड: पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

गोविंद रावल हत्याकांड का ग्रेटर नोएडा पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। दादरी कोतवाली क्षेत्र के घोड़ी बछेड़ा गांव में रहने वाले गोविंद रावल की हत्या उसकी पत्नी प्रीति ने अपने प्रेमी और साथियों के साथ मिलकर करवाई थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें एक आरोपी मुठभेड़ में घायल हुआ है। गोविंद का शव 16 फरवरी को कठहैरा गांव की रोड के पास मिला था, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। कैसे खुला गोविंद रावल हत्याकांड का राज एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि गोविंद रावल अपनी पत्नी प्रीति और पांच बच्चों के साथ गांव में रहता था।

Read More »

भारत पीएमआई फरवरी 59.3, नए ऑर्डर में तेजी

भारत पीएमआई फरवरी 59.3 पर पहुंच गया है, जो पिछले तीन महीनों का उच्चतम स्तर है। जनवरी में यह 58.4 था। यह जानकारी शुक्रवार को एसएंडपी ग्लोबल द्वारा संकलित एचएसबीसी फ्लैश इंडिया पीएमआई डेटा में दी गई। रिपोर्ट के अनुसार, सूचकांक में यह तेज बढ़ोतरी मुख्य रूप से फैक्ट्री उत्पादन में मजबूती के कारण हुई है। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में मजबूत वृद्धि एचएसबीसी में भारत के लिए मुख्य अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी ने कहा, “उत्पादन में मजबूत वृद्धि और नए घरेलू ऑर्डरों के समर्थन से फरवरी में मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री मजबूत हुई है।” समग्र स्तर पर फरवरी की वृद्धि पिछले सितंबर के बाद सबसे मजबूत रही। हालांकि, सर्विस गतिविधियों की वृद्धि जनवरी के समान

Read More »

असम वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम पर अमित शाह की हुंकार

असम वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के दूसरे चरण का शुभारंभ करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने असम को घुसपैठियों से मुक्त बनाने की बात कही। बांग्लादेश सीमा से सटे कछार जिले के नथानपुर गांव से योजना की शुरुआत की गई। उन्होंने कांग्रेस पर सीमाएं खुली छोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब राज्य को घुसपैठ से मुक्त किया जाएगा। इस योजना के तहत पाकिस्तान और बांग्लादेश सीमा से जुड़े 334 ब्लॉक का विकास किया जाएगा। सीमा सुरक्षा और विकास पर जोर ₹6,839 करोड़ के बजट वाली असम वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम का उद्देश्य सीमावर्ती गांवों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-फाइनेंस कंपनी के गुर्गों ने किसान

Read More »