मुजफ्फरनगर में क्राइम कंट्रोल को लेकर एक्शन मोड पर आए मंत्री कपिल देव

सड़क सुरक्षा के लिए पथ प्रकाश और शहरी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर दिया जोर, जनसुरक्षा को बताया अपनी प्राथमिकता

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने अपनी विधानसभा क्षेत्र मुज़फ्फरनगर के अंतर्गत जनसुरक्षा एवं शहरी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रमुख चौराहों, अति व्यस्त मार्गों तथा संवेदनशील स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रात्रिकालीन आवागमन के दौरान आमजन को होने वाली असुविधाओं, सड़क सुरक्षा की वर्तमान स्थिति तथा अपराध नियंत्रण से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं का गहनता से जायजा लिया।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस की डकैतों से मुठभेड़ः डकैती की योजना विफल, तीन शातिर गिरफ्तार

निरीक्षण के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुज़फ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव, नगर निकाय अधिकारियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करते हुए कहा कि जिन स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था अपर्याप्त है, वहाँ प्राथमिकता के आधार पर हाई मास्क लाइट एवं सेमी हाई मास्क लाइट की स्थापना सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने विभिन्न प्रमुख मार्गों के डिवाइडरों पर भी समुचित प्रकाश व्यवस्था हेतु लाइटें स्थापित कराने के निर्देश दिए, ताकि रात्रि के समय दृश्यता बेहतर हो, दुर्घटनाओं में कमी आए तथा यातायात अधिक सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बन सके।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-बागी बेटी की गलत आरजू-मजदूर पिता ने मजबूर होकर घोंट दिया गला

मंत्री कपिल देव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि चयनित स्थलों का शीघ्र सर्वेक्षण कर कार्ययोजना तैयार की जाए तथा स्थापना कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए, जिससे नागरिकों को दीर्घकालिक लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगमता के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। हमारा संकल्प है कि विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक मार्ग, प्रत्येक चौराहा एवं प्रत्येक डिवाइडर सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं बेहतर प्रकाश व्यवस्था से युक्त हो ताकि आमजन को भयमुक्त, सुगम एवं आधुनिक वातावरण प्राप्त हो सके। जनहित से जुड़े ऐसे विकास एवं सुरक्षा उन्मुख कार्य निरंतर जारी रहेंगे तथा क्षेत्र के समग्र विकास हेतु सभी आवश्यक कदम प्राथमिकता से उठाए जाते रहेंगे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-सांई के दरबार में मां की ममता: महिलाओं के लिए देवी दुर्गा से की अरदास

Also Read This

जीनस व के.के. डुप्लेक्स समेत तीन पेपर मिलों के ट्राॅमिल प्लांट किये सील

मुजफ्फरनगर। जनपद में पर्यावरण नियमों को ताक पर रखकर मुनाफे की होड़ में लगी औद्योगिक इकाइयों पर जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने कड़ा शिकंजा कसा है। पेपर मिलों में आरडीएफ के उपयोग में बरती जा रही भारी अनियमितताओं का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। मानकों का उल्लंघन करने पर जानसठ रोड स्थित तीन प्रमुख पेपर मिलों जिसमें मशहूर जीनस पेपर मिल और ‘केके डुप्लेक्स’ शामिल हैं, के ट्राॅमिल प्लांट को सील कर दिया गया है। दरअसल, पिछले काफी समय से स्थानीय निवासियों और पर्यावरणविदों द्वारा जिला प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों में आरोप लगाया गया था कि जनपद में

Read More »

सुप्रीम कोर्ट एससी-एसटी एक्ट फैसला: धर्म बदलने पर दर्जा खत्म

नई दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट एससी-एसटी एक्ट फैसला मंगलवार को सामने आया, जिसमें अदालत ने कहा कि हिंदू धर्म, सिख धर्म या बौद्ध धर्म के अलावा किसी अन्य धर्म को अपनाने पर अनुसूचित जाति का दर्जा समाप्त हो जाता है। अदालत ने स्पष्ट किया कि यह प्रभाव तुरंत और पूरी तरह लागू होता है। पीठ ने कहा कि धर्म परिवर्तन के बाद व्यक्ति अनुसूचित जाति की सदस्यता का दावा नहीं कर सकता और उससे जुड़े वैधानिक लाभ भी समाप्त हो जाते हैं। अदालत ने क्या कहा जस्टिस पी. के. मिश्रा और जस्टिस एन. वी. अंजारिया की पीठ ने कहा कि संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश, 1950 में इस संबंध में स्पष्ट प्रावधान

Read More »

वाराणसी गैस सिलेंडर धमाका: मकान ढहा, 2 की मौत

वाराणसी वाराणसी गैस सिलेंडर धमाका में मंगलवार सुबह करीब 8 बजे लहरतारा क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से एक मंजिला मकान ढह गया। हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि मां और बड़ा बेटा मलबे में दब गए। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर चारों को बाहर निकाला। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, हादसा गैस लीक होने के बाद हुआ। किचन में सिलेंडर के पाइप में आग लगी और कुछ ही देर में तेज धमाका हो गया। धमाके की वजह से पूरा मकान

Read More »