मुरादाबाद में तीन मंजिला रेस्टोरेंट में भीषण आग, 5 गैस सिलेंडर फटे; एक महिला की मौत, 10 से अधिक झुलसे

रविवार रात करीब 10 बजे रामपुर रोड स्थित कटघर इलाके में बने रेस्टोरेंट में अचानक आग भड़क उठी। चंद ही मिनटों में आग ने तीनों मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। अंदर 16 लोग फंसे हुए थे। सीढ़ियों और गलियारों में गहरा धुआं भर गया, जिससे बाहर निकलना मुश्किल हो गया।

घबराए लोगों ने किसी तरह खिड़कियां तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश की। एक युवक जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूद गया, जिससे वह घायल हो गया। इसी बीच सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कैग से आई ऑडिट टीम को नहीं मिला पालिका से रिकॉर्ड

फायर ब्रिगेड की टीम ने फंसे लोगों को सीढ़ियों के ज़रिए रेस्क्यू किया। झुलसे हुए सभी लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेस्टोरेंट के ठीक बगल में एक शादी समारोह चल रहा था। उसी दौरान द्वारचार में आतिशबाजी की जा रही थी। तभी एक पटाखा रेस्टोरेंट की छत पर गिरा, जिससे वहां रखे सामान में आग लग गई और गैस सिलेंडर फटने लगे। आग इतनी तेज़ थी कि कुछ ही देर में पूरी बिल्डिंग धुएं और लपटों में घिर गई।

इसे भी पढ़ें:  अवैध खनन पर एसडीएम का छापा, कई वाहन किए जब्त

फायर अधिकारी ने बताया कि आग पर नियंत्रण पाने में करीब दो घंटे का समय लगा। दमकल टीम ने आसपास के इलाकों में आग फैलने से रोकने के लिए लगातार पानी की बौछार की। स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में मदद की। फिलहाल पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक से पूछताछ शुरू कर दी है और आग की असली वजह जानने की जांच चल रही है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में रोगियों को मिला उपचार का दोहरा लाभ

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  अवैध खनन पर एसडीएम का छापा,

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »