MUZAFFARNAGAR-गरीबों के बीच भोजन लेकर पहुंची सुनीता बालियान

मुजफ्फरनगर। केन्द्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान की पत्नी डाॅ. सुनीता बालियान ने आज जहां गरीब बस्ती में जाकर लोगों के बीच भोजन वितरण करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और उनको हर संभव मदद का भरोसा दिलाने के साथ ही बच्चों को शिक्षा की ओर ले जाने के लिए प्रेरित किया तो वहीं पुरकाजी ब्लाॅक क्षेत्र में बनाई गई काऊ संेचुरी का निरीक्षण करते हुए वो भावुक भी नजर आई। बता दें कि देश की ये पहली काऊ सेंचुरी उनके पति एवं केन्द्रीय पशुपालन राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान के विशेष प्रयासों से केन्द्र और राज्य सरकारों के द्वारा संयुक्त रूप से बनवाई है।

रुड़की रोड चुंगी के पास स्थित गरीब बस्ती में शुक्रवार को डाॅ. सुनीता बालियान भोजन वितरण करने पहुंची। सभी के प्रति करुणा का भाव रखने वाली सुनीता बालियान नर सेवा नारायण सेवा के भाव से आए दिन गरीबों एवं असहायो की सेवा के लिए तत्पर नजर आती हैं। इसी सेवा भाव से आज अपनी सहयोगी टीम के साथ गरीब बस्ती में पहुंचकर यहां निवास कर रहे निर्धन परिवारों के सदस्यों को अपने हाथों से भोजन वितरित किया।

भोजन वितरण के पश्चात पुरकाजी के तुगलकपुर कमहेड़ा में मंत्री डाॅ. संजीव बालियान के अथक प्रयासों से निर्माणाधीन काऊ सेंचुरी का निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान उनके साथ काऊ सेंचुरी की देखरेख का जिम्मा संभाल रही श्री गोवर्धन गौ सेवा समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। हृदय में करुणा का असीम सागर रखने वाली डाॅ. सुनीता बालियान ने काऊ सेंचुरी को देखकर भावुक होते हुए कहा कि वो बेहद खुश है, क्योंकि अब उन सब पशुओं को समय पर चारा, पानी, इलाज सब कुछ मिल जाया करेगा, जो बेसहारा जीवन सड़कों पर जीने को विवश हो रहे थे। इस दौरान कुश पूरी, विपुल भटनागर, सरिता गौड़ एड, शिव चरण गर्ग, अंजिली चैधरी, अंजना शर्मा, लक्ष्मी धीमान, सुभलेस, अंजू शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पीआरडी स्वयं सेवक ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-किशोरी का अपहरण कर किया रेपस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है। स्थिति को

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मेरठ रोड पर निरीक्षण को निकले डीएम ने भोलों से पूछा कुशलक्षेमवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  गाजियाबाद में फर्जी ‘दूतावास’ का भंडाफोड़: STF ने नकली

Read More »