एमपीएल सीज़न-2 का ट्रायलः चार जिलों के 284 क्रिकेटरों ने साबित किया हुनर

मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली और सहारनपुर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में साबित की अपनी खेल प्रतिभा, चयन सूची जारी होगी जल्द

मुजफ्फरनगर। फरवरी 2026 में होने जा रहे मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग (एमपीएल) सीजन-2 के लिए आयोजित क्रिकेट ट्रायल रविवार को जिले के स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न हुए। करीब चार घंटे तक चले इन ट्रायल में विभिन्न जिलों से पहुंचे कुल 284 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं के सामने अपनी क्रिकेट क्षमताएं प्रदर्शित कीं।

स्टेडियम में सुबह से ही खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की भीड़ उमड़ी रही, जिससे पूरा परिसर क्रिकेटमय दिखाई दिया। ट्रायल की निगरानी मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा बाहर से आमंत्रित किए गए चयनकर्ताओंकृके रूप में शामिल पूर्व रणजी खिलाड़ी प्रशांत गुप्ता, हर्ष माथुर और विकास चौधरीकृने की। चयनकर्ताओं ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी, फील्डिंग और विकेटकीपिंग के कौशल का बारीकी से मूल्यांकन करते हुए खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखा।

इसे भी पढ़ें:  नवीन मंडी स्थल पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया बाबा श्याम जन्मोत्सव

इस ट्रायल में मुजफ्फरनगर के 164, सहारनपुर के 35, शामली के 62 और मेरठ के 23 खिलाड़ियों ने भाग लिया। विभिन्न जिलों से आए कई बीसीसीआई ट्रॉफी खेल चुके खिलाड़ी भी मैदान में उपस्थित रहे, जिससे खिलाड़ियों में उत्साह और बढ़ गया। साथ ही एमपीएल की सभी टीमों के ऑनर, कोच और मार्की खिलाड़ी भी चयन प्रक्रिया को देखने के लिए मौजूद रहे। एमपीएल के अध्यक्ष भूपेंद्र यादव ने बताया कि ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों की सूची जल्द ही जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि एमपीएल का प्रमुख उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देना और उन्हें प्रोफेशनल क्रिकेट की ओर अग्रसर करना है।

इसे भी पढ़ें:  खतौली सिलेंडर चोरी खुलासा: 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एमपीएल के सचिव मनोज पुंडीर ने बताया कि इस सीजन में कुल 12 टीमें भाग ले रही हैं और लीग में कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की बढ़ती भागीदारी यह संकेत है कि एमपीएल स्थानीय क्रिकेटरों के लिए मजबूत प्लेटफॉर्म बनकर उभर रहा है। एमपीएल सीजन-2 को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह चरम पर है, और जल्द घोषित होने वाली चयन सूची का सभी को बेसब्री से इंतजार है। ट्रायल कार्यक्रम के दौरान एमपीएल अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, सचिव मनोज पुंडीर, उपाध्यक्ष कुशल पाल सिंह, अरविंद भारद्वाज, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, संयुक्त सचिव ओमदेव सिंह सहित विकास राठी, रोहित चौधरी, डॉ. हेमंत, डॉ. यश अग्रवाल, अमित गर्ग, रोहन त्यागी, मोहम्मद अरशद, पलक शर्मा आदि पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-विवाहिता ने खाया जहर, पति की सड़क पर जमकर हुई धुनाई

Also Read This

13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »