मुंबई गणेशोत्सव धमकी मामला: नोएडा से ज्योतिषी गिरफ्तार, पटना का रहने वाला आरोपी

मुंबई पुलिस ने गणेशोत्सव के बीच ब्लास्ट की धमकी देने वाले एक व्यक्ति को नोएडा से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 50 वर्षीय अश्विन कुमार सुप्रा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के पटना का निवासी है। वह पिछले पांच वर्षों से नोएडा में रहकर ज्योतिष और वास्तु शास्त्र का काम कर रहा था।

गुरुवार देर रात अश्विन ने मुंबई पुलिस को व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर दावा किया था कि “लश्कर-ए-जिहादी” के 14 आतंकी शहर में घुस चुके हैं और 400 किलो आरडीएक्स 34 गाड़ियों में लगाया गया है, जिससे बड़े पैमाने पर धमाका हो सकता है और लाखों लोगों की जान जा सकती है।

इसे भी पढ़ें:  भूमि अधिग्रहण का मुआवजा अनुकंपा नहीं, किसानों का अधिकार है: हाईकोर्ट 

इस संदेश के बाद मुंबई पुलिस ने तुरंत हाई अलर्ट घोषित कर दिया। क्राइम ब्रांच, एटीएस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गईं। जांच के दौरान सुराग मिलने पर मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम नोएडा पहुंची और सेक्टर-79 स्थित एक सोसाइटी से आरोपी को दबोच लिया। आरोपी से पुलिस ने मोबाइल फोन, सिम कार्ड, 4 सिम कार्ड होल्डर, 6 मेमोरी कार्ड होल्डर, एक एक्सटर्नल सिम स्लॉट और 2 डिजिटल कार्ड भी जब्त किए।

इसे भी पढ़ें:  इस्लाम में बहुविवाह तभी मान्य, जब पत्नियों के बीच न्याय कर सके पति... हाईकोर्ट 

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि साल 2023 में उसे धोखाधड़ी के एक मामले में पटना जेल में तीन महीने रहना पड़ा था। इस केस में फिरोज नाम के शख्स ने शिकायत दर्ज कराई थी। अश्विन का कहना है कि वह तभी से फिरोज से बदला लेना चाहता था और इसी वजह से उसने उसका नाम इस्तेमाल करते हुए मुंबई पुलिस को धमकी भरा संदेश भेजा।

इसे भी पढ़ें:  Supreme Court vs WhatsApp: ‘संविधान नहीं मान सकते तो भारत छोड़िए’, Meta को कड़ी फटकार

हालांकि, फिरोज कौन है और धोखाधड़ी का वह मामला क्या था, इसकी जानकारी अभी साफ नहीं हो सकी है।

Also Read This

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई

लखनऊ में उमाशंकर सिंह के घर आयकर छापा पड़ने से बुधवार सुबह राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई। गोमती नगर स्थित आवास पर सुबह 7:50 बजे से अधिक अधिकारी पहुंचे और परिसर को घेर लिया। लखनऊ पुलिस की मौजूदगी में आयकर टीम ने आवास के अंदर और बाहर आवाजाही पर रोक लगा दी। आयकर विभाग की कार्रवाई में क्या जांच हो रही है? पुलिस के अनुसार, टीम फाइलें, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और रिकॉर्ड की जांच कर रही है। सूत्रों ने बताया कि वित्तीय लेन-देन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। इसे भी पढ़ें:  इस्लाम में बहुविवाह तभी मान्य, जब पत्नियों के बीच न्याय कर सके पति… हाईकोर्ट हालांकि, आयकर

Read More »

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में सपा की नई रणनीति

लखनऊ | 24 फरवरी 2026 — उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारी को मजबूत करने के लिए इलेक्शन मैनेजमेंट कंपनी आईपैक को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यह कदम राज्य की राजनीति में आगामी मुकाबले को लेकर सपा की गंभीरता को दर्शाता है। बताया जा रहा है कि लखनऊ में आईपैक की एक टीम ने काम शुरू कर दिया है और उन सीटों का विश्लेषण किया जा रहा है, जहां पिछले चुनावों में सपा को कम अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। सूत्रों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आईपैक को मुख्य रूप

Read More »

एनसीईआरटी क्लास 8 ज्यूडिशियल करप्शन कंटेंट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

ई दिल्ली: एनसीईआरटी क्लास 8 ज्यूडिशियल करप्शन कंटेंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर चिंता जताई है। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि उन्होंने इस मामले पर संज्ञान लिया है और वे स्वयं कार्रवाई कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “मैं किसी को भी संस्था को बदनाम करने की इजाजत नहीं दूंगा. कानून अपना काम करेगा.” यह मामला अदालत में सीनियर वकील कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाया। दोनों वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने कहा कि वे इस बात से विचलित हैं कि स्कूली छात्रों को इस प्रकार की सामग्री पढ़ाई जा रही है। इसे भी पढ़ें:  बस-टैंकर की भीषण टक्कर, उमराह के लिए गए 45 से ज्यादा भारतीयों

Read More »

होली पर अतिरिक्त बसें: 28 फरवरी से 9 मार्च तक विशेष संचालन

लखनऊ। होली पर अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने 28 फरवरी से 9 मार्च तक विशेष संचालन की घोषणा की है। यात्रियों की सुगम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को 3600 से 4500 रुपये तक प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि दिल्ली एवं गाजियाबाद सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश से यात्रा का दबाव अधिक रहता है। इसलिए इन क्षेत्रों में बसों और कर्मचारियों की पर्याप्त संख्या पहले से सुनिश्चित की जाएगी।  निर्देश दिए गए हैं कि शत-प्रतिशत निगम बसों को ऑनरोड रखा जाए। अनुबंधित बसों

Read More »

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में 5 करोड़ टैक्स बकाया, सरकारी दफ्तर बने बड़े बकायेदार

मुजफ्फरनगर नगर पालिका टैक्स बकाया 5 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया है। एसएसपी कार्यालय पर 96 लाख और मंडी समिति पर 3.65 करोड़ रुपये लंबित हैं। ईओ प्रज्ञा सिंह ने सख्ती दिखाते हुए राजस्व निरीक्षकों का वेतन रोक दिया है।

Read More »

लोहियानगर मस्जिद मारपीट: लड्डू विवाद बना हिंसा

मेरठ के थाना लोहियानगर क्षेत्र में स्थित हापुड़ रोड की एक मस्जिद में सोमवार रात तरावीह की नमाज के बाद लोहियानगर मस्जिद मारपीट की घटना सामने आई। लड्डू बांटने के मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। लोहियानगर मस्जिद मारपीट की जड़ में लड्डू बांटने का विवाद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तरावीह में कुरान शरीफ मुकम्मल होने की खुशी में लड्डू बांटे जा रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों के बीच कहासुनी शुरू हुई। मामूली बहस जल्द ही हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि कुछ युवकों ने एक नमाजी को

Read More »