शहर की स्वच्छता और निर्माण गुणवत्ता पर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप सख्त

पटेलनगर में रजवाहा रोड का निरीक्षण कर साइड पटरी की कराई सफाई, अधिकारियों को दिए कड़े दिशा निर्देश

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषदफ की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप शहर की सफाई व्यवस्था और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। आमजन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए वे स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर रही हैं और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रही हैं। इसी क्रम में पटेलनगर क्षेत्र में नाला निर्माण को लेकर प्राप्त शिकायतों पर उन्होंने स्थलीय भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया था, यहां पर मिली लोगों की शिकायत के बाद आज उन्होंने खुद सड़क पर आकर रजवाहा रोड पर सफाई अभियान चलवाया।
शहर की सफाई व्यवस्था और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को परखने के लिए नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा लगातार औचक निरीक्षण और स्थलीय भ्रमण किया जा रहा है। शुक्रवार को उन्होंने मौहल्ला पटेलनगर के रजवाहा रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था को लेकर मिली शिकायत पर उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए, जिसके बाद मौके पर ही सफाई अभियान चलाकर समस्या का समाधान कराया गया।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस का बड़ा एक्शनः भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष समेत 58 पर एफआईआर, गाड़ियां सीज

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप नगरपालिका की एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल और अन्य कर्मचारियों की टीम के साथ घंटों तक मौके पर डटी रहीं। उन्होंने रजवाहा रोड की साइड पटरी पर विशेष सफाई अभियान चलवाया और कार्य की प्रगति की निरंतर निगरानी की। इस दौरान पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता बनाए रखने, नियमित सफाई करने और कार्य को और अधिक प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-दीपावली के दिन हुए झगड़े में घायल युवक की मौत, परिवार में मातम

नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शहर की स्वच्छता और नागरिकों की सुविधाओं से समझौता नहीं होगा और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सर्वाेपरि है, किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनका उद्देश्य है कि प्रत्येक क्षेत्र स्वच्छ, सुरक्षित और जनहित के अनुरूप विकसित हो। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को जनसेवा की भावना से कार्य करने की प्रेरणा दी और कहा कि स्वच्छ शहर ही स्वस्थ नागरिकों की पहचान है। उनके इस सक्रिय और जमीनी प्रयास से क्षेत्रीय लोगों में संतोष और भरोसे का माहौल देखने को मिला।

इसे भी पढ़ें:  चेयरमैन जहीर फारूकी ने शिक्षा मंत्री से पुरकाजी में मांगा इंटर कॉलेज

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में मुर्दा हो गया जिंदाः ढाई

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-दीपावली के दिन हुए झगड़े में घायल युवक की मौत, परिवार में मातमफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में मुर्दा हो गया जिंदाः ढाई बीघा जमीन का कराया फर्जी बैनामाइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर: TET आदेश के खिलाफ शिक्षकों का विरोध, सेवा से बाहर करने पर ज्ञापनलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों

Read More »