मुजफ्फरनगर-होर्डिंग से पर्यावरण क्षति को लेकर पालिका गंभीर

पर्यावरण प्रेमी और स्टेडियम में कुश्ती कोच रहे जितेन्द्र सिंह ने पिछले दिनों जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से मिलकर शिकायत की थी

मुजफ्फरनगर। शहरी क्षेत्र में होर्डिंग के सहारे विज्ञापन प्रचार के अवैध कारोबार को लेकर अक्सर ही आवाज उठती रहती हैं, लेकिन इस बार इन होर्डिंग के कारण हो रही पर्यावरणीय क्षति को लेकर की गई शिकायत पर नगरपालिका परिषद् के अफसर गंभीर नजर आ रहे हैं। शिकायत के निस्तारण का दबाव समझ लो या फिर पर्यावरण को क्षति पहुंचाने जैसे गंभीर आरोपों पर अफसरों की संवदेनशीलता, कुछ भी हो, लेकिन पालिका में ऐसी होर्डिंग कंपनियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए कवायद हो रही है। पालिका इनको नोटिस भेजने के साथ ही जुर्माना अधिरोपित कराने की तैयारी कर रही है।
शहर के पर्यावरण प्रेमी और स्टेडियम में कुश्ती कोच रहे जितेन्द्र सिंह ने पिछले दिनों जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से मिलकर शिकायत की थी कि वो एक सामाजिक समिति बनाकर सरकूलर रोड पर पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं, हर वर्ष पेड़-पौधे लगाये जाते हैं। यहां पर सड़क के दोनों ओर लगाये गये पेड़ काफी बड़े भी हो गये हैं और इनकी देखरेख के लिए वो लगातार अपनी टीम के साथ समर्पित सेवा कर रहे हैं, लेकिन सरकूलर रोड पर स्वर्ण इन होटल और इसके आसपास के साथ ही पूरे रोड पर होर्डिंग लगाने वाले लोगों ने इन पेड़ों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाने का काम किया है। पेड़ों को ये लोग पनपने ही नहीं दे रहे हैं। इस शिकायत पर जिलाधिकारी ने नगरपालिका परिषद् की अधिशासी अधिकारी को कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए आदेश दिये थे।
गुरूवार को जितेन्द्र सिंह नगरपालिका पहुंचे, उन्होंने अपनी शिकायत को ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के सामने रखा और पेड़ों को काटकर पर्यावरणीय क्षति पहुंचाने वाले होर्डिंग लगाने वाली कंपनी के लोगों के खिलाफ कार्यवाही के साथ ही होर्डिंग हटवाने की मांग की। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने कार्यवाहक टीएस पारूल यादव को इस सम्बंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही सरकूलर रोड पर वैध और अवैध होर्डिंग की सूची भी मांगी। ईओ ने बताया कि सरकूलर रोड पर लगे होर्डिंग के सामने पेड़ की टहनियां आने पर उनको काटने की शिकायत मिली है। यहां पर करीब 15 से 20 होर्डिंग ऐसे पाये गये हैं, जो पेड़ों से घिरे हैं।

इसे भी पढ़ें:  सऊदी में पत्नी से लड़ बैठा बेटा, गांव में पिता-भाई को भेजकर बहू ने पिटवा दिए रिश्तेदार

ज्यादातर के लिए पालिका से अनुमति होने की जानकारी मिली है। इसके बावजूद जांच के आदेश दिये गये हैं। पालिका के कर विभाग मेें पंजीकृत सभी विज्ञापन प्रचार करने वाली कंपनियों को नोटिस जारी कर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी साइट पर पर्यावरणीय क्षति न हो, खासकर पेड़ पौधों को कोई नुकसान नहीं पहंुचाया जाये। सरकूलर रोड पर होर्डिंग के आसपास के पेड़ों को काटने के सम्बंध में वन विभाग को भी पत्र भेजकर पेड़ों को हुई क्षति के सापेक्ष संबंधित लोगों से क्षतिपूर्ति अधिरोपित करने का आग्रह किया गया है, ताकि शिकायत के निस्तारण के साथ ही शहर भर में होर्डिंग की आड़ में पर्यावरणीय क्षति जैसी गंभीर समस्या को रोका जा सके। कार्यवाहक टीएस पारूल यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर कर विभाग में पंजीकृत सभी करीब 20 विज्ञापन एजेंसियों को नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar: बच्चों को स्कूल ले जा रही गाड़ी में अचानक लगी आग, देखे वीडियो

Also Read This

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

खतौली स्थित श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवा निवृत्त अध्यापकों के सम्मान में एक भावुक और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए रामकुमार पुंडीर, सुधीर कुमार पांडेय और अजय जैन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय से पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके कई अध्यापकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में बिजेन्द्र कुमार, कामेश्वर, आदीश जैन, राजपाल, ऋषिपाल और विमला को भी मंच पर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय आत्मीय बना रहा और विद्यालय परिवार ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के पूर्व प्रबन्धक राजीव जैन

Read More »

सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी

Read More »

सीएम योगी अपने हाथों से करेंगे अहिल्याबाई की नई मूर्ति का अनावरण

13 अपै्रल को अस्पताल चौराहे पर पहुुंच रहे सीएम योगी और जयंत, नवीन स्मारक का होगा लोकार्पण, भगवा रंग में रंगने लगा पूरा शहर, सड़कों की दशा सुधरी, अस्पताल पटरी से हटवाया गया अतिक्रमण मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर शहर में उत्साह और तैयारियों का माहौल चरम पर है। जिला अस्पताल के चौराहे पर स्थित अहिल्याबाई स्मारक के सौन्दर्यकरण के बाद इसके लोकार्पण को लेकर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चौराहे पर पहुंचने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। पूरे शहर को भगवा रंग में सजाया जा रहा है, सड़कों की दशा में तेजी से सुधार किया गया है और अस्पताल के आसपास

Read More »

जीएसटी का बड़ा छापा, श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर पकड़ी गई बड़ी टैक्स चोरी

मुजफ्फरनगर की कई औद्योगिक इकाईयों पर हुई जीएसटी की रेड, रिकॉर्ड खंगालने में उजागर हुईं गंभीर अनियमितताएं मुजफ्फरनगर। सीएम योगी के आगमन की तैयारियों से उत्पन्न जश्न में डूबे जनपद मुजफ्फरनगर में कर चोरी के खिलाफ जीएसटी विभाग की सख्त कार्रवाई ने औद्योगिक क्षेत्र में हलचल मचा दी है। जिले की प्रमुख खाद उत्पादन इकाई पर लंबी छापेमारी के बाद बड़ी वित्तीय गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं, जिससे प्रशासनिक सख्ती और बढ़ने के आसार हैं। मुजफ्फरनगर जनपद में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जानसठ रोड स्थित श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर व्यापक छापेमारी की। यह कार्रवाई शुक्रवार को शुरू हुई और

Read More »

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब, इमरजेंसी संकेत से हड़कंप

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब होने की घटना ने हलचल बढ़ा दी है। अमेरिकी नौसेना का सर्विलांस ड्रोन एमक्यू-४सी ट्राइटन करीब तीन घंटे तक होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी की निगरानी करने के बाद अचानक रडार से ओझल हो गया। इससे पहले उसने इमरजेंसी अलर्ट कोड ७७०० भेजा था। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसे मार गिराया गया या उसके गायब होने की कोई दूसरी वजह है। बताया गया है कि ड्रोन इटली के नेवल एयर स्टेशन सिगोनेला की दिशा में लौटता दिख रहा था। इसी दौरान उसकी उड़ान में अचानक बदलाव नजर आया और फिर वह हवा में ही गायब हो

Read More »