शहर में नगर पालिका ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

38 रेहड़ी-पटरी वालों पर चला प्रशासन का डंडा, 13,600 रुपये जुमार्ना वसूला

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद ने गुरुवार शाम शहर में अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के तहत नगर के प्रमुख मार्गों पर सख्ती से कार्रवाई की गई। टाउन हॉल से लेकर सोल्जर बोर्ड तक के इलाके में 38 लोगों के चालान काटे गए, जिनमें अधिकांश रेहड़ी-पटरी लगाने वाले और बिना अनुमति के फल-सब्जी बेचने वाले शामिल थे।

इसे भी पढ़ें:  शातिर गौकशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, मामा घायल-भांजा हुआ फरार

अभियान के दौरान पालिका टीम ने सड़क किनारे अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वालों को मौके पर चेतावनी भी दी और आगे से नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। नियमों की अनदेखी करने वालों से कुल ?13,600 का जुमार्ना वसूला गया। पालिका अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान शहर को अतिक्रमणमुक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि “शहर में ट्रैफिक जाम और पैदल चलने वालों को हो रही परेशानी का एक बड़ा कारण अतिक्रमण है। हम नियमित रूप से अभियान चलाएंगे और किसी को भी नियमों का उल्लंघन करने नहीं देंगे।”

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-शहर में सफाई और फोगिंग की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

इस कार्रवाई में पालिका के सफाई निरीक्षक, टैक्स इंस्पेक्टर, पुलिस बल और नगर निगम कर्मचारी भी शामिल रहे। मौके पर कुछ दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने विरोध भी जताया, लेकिन टीम ने संयम से कार्रवाई पूरी की। नगर पालिका ने आगे भी ऐसे अभियान चलाने की चेतावनी देते हुए कहा है कि अगली बार नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें सामान जब्त करने और विधिक कार्यवाही कराने की प्रक्रिया भी शामिल हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:  श्री हनुमान मन्दिर शिव चौक में मनेगा खाटू श्याम फाल्गुन उत्सव

Also Read This

नोएडा स्कूल मान्यता रद्द, 1500 छात्रों पर असर

नोएडा स्कूल मान्यता रद्द होने से सेक्टर 56 स्थित उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में पढ़ रहे करीब 1500 छात्रों के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने गंभीर शिकायतों की जांच के बाद स्कूल की मान्यता समाप्त करने का निर्णय लिया है। बोर्ड के अनुसार कार्रवाई विस्तृत जांच के बाद की गई है। स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। मानसिक उत्पीड़न वेतन में कटौती गलत व्यवहार इसे भी पढ़ें:  शैतान चाचाः भतीजी की फर्जी इंस्टा आईडी बनाकर किया गंदा कामइन शिकायतों की जांच के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक और सिटी मजिस्ट्रेट की संयुक्त कमेटी बनाई गई थी। जांच रिपोर्ट में

Read More »

मुजफ्फरनगर जाम समस्या: बस रूट में बदलाव

मुजफ्फरनगर जाम समस्या से आम नागरिकों को राहत दिलाने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। शहर के सम्भ्रान्त नागरिकों से प्राप्त सुझावों के आधार पर यातायात व्यवस्था में तत्काल प्रभाव से बदलाव का निर्णय लिया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़, क्षेत्राधिकारी यातायात रविंद्र प्रताप सिंह, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी  प्रज्ञा सिंह, सहायक रोडवेज प्रबन्धक प्रभात कुमार सिन्हा तथा प्रभारी उपनिरीक्षक यातायात उपस्थित रहे। इसे भी पढ़ें:  सदर तहसील के सब रजिस्ट्रार कार्यालय में चोरी से मचा हड़कम्पमुजफ्फरनगर जाम समस्या: बस रूट में क्या हुआ बदलाव? बैठक में जनहित को ध्यान में रखते हुए निम्न निर्णय

Read More »

NCERT की किताब में न्यायपालिका पर सामग्री से सीजेआई नाराज

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एनसीईआरटी की कक्षा आठवीं की किताब में न्यायपालिका पर जोड़ी गई सामग्री पर कड़ा रुख अपनाया है। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि संस्था को बदनाम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वरिष्ठ वकीलों ने इस मुद्दे को उठाया था। अदालत ने संकेत दिया है कि स्वतः संज्ञान लेकर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने एनसीईआरटी की कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की किताब में न्यायपालिका से जुड़ी सामग्री पर गंभीर आपत्ति जताई है। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि वह किसी को भी न्यायपालिका की संस्था को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून अपना काम करेगा और

Read More »

हल्द्वानी बेदखली मामला: 50 हजार लोगों पर फैसला

हल्द्वानी बेदखली मामला में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बड़ा निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि अतिक्रमणकारी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हैं या नहीं। कोर्ट ने उत्तराखंड विधिक सेवा प्राधिकरण को शिविर लगाने का आदेश दिया है, ताकि प्रभावित परिवार पुनर्वास के लिए आवेदन कर सकें। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पूरी प्रक्रिया 31 मार्च से पहले पूरी की जाए और पात्रता की रिपोर्ट अदालत में पेश की जाए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि रेलवे परियोजना के लिए आवश्यक सरकारी जमीन पर रह रहे परिवारों को योजना के तहत आवेदन का अवसर दिया जाए। शिविर 15 मार्च के बाद लगाया जाएगा, क्योंकि याचिकाकर्ताओं ने रमजान

Read More »

उत्तराखंड मौसम अपडेट: होली से पहले गर्मी ने दी दस्तक

उत्तराखंड मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में 25 फरवरी को मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि बारिश या बर्फबारी का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अब पूरी तरह समाप्त हो चुका है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा था। कभी तेज धूप तो कभी अचानक बर्फीली हवाएं लोगों को हैरान कर रही थीं। हालांकि अब मौसम स्थिर होने के संकेत मिल रहे हैं। इसे भी पढ़ें:  जिला परिषद मार्किट में औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, क्वालिटी मेडिसिन कंपनी पर छापामौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 25

Read More »

देवव्रत महांति रिश्वत मामला: फ्लैट से 4 करोड़ नकद बरामद

भुवनेश्वर में देवव्रत महांति रिश्वत मामला ने पूरे ओडिशा में सनसनी फैला दी है। खनन विभाग के उप निदेशक देवव्रत महांति को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार करने के बाद विजिलेंस छापेमारी में उनके फ्लैट से 4 करोड़ रुपये से अधिक नकदी बरामद हुई है। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, यह ओडिशा विजिलेंस के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी नकद बरामदगी मानी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, एक लाइसेंसधारी कोयला व्यापारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका डिपो सुचारु रूप से चलाने और कोयला परिवहन से जुड़ी अनुमति में सहयोग के बदले 30 हजार रुपये की मांग की जा रही है। शिकायत की

Read More »