मुजफ्फरनगर में खौफनाक वारदात: मां को चाकू मारा, 4 साल की मासूम पानी के टैंक में मिली मृत

मुजफ्फरनगर बसीकलां हत्या कांड ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। थाना शाहपुर क्षेत्र के बसीकलां गांव में मंगलवार सुबह करीब 2 बजे ऐसी वारदात सामने आई, जिसने हर किसी को सन्न कर दिया। अज्ञात हमलावर ने एक महिला पर चाकू से हमला किया और उसकी 4 वर्षीय बेटी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। बाद में बच्ची की जो हालत सामने आई, उसने गांव में मातम फैला दिया।

इसे भी पढ़ें:  मनरेगा से गांधी का नाम हटाना राष्ट्र का अपमान-नरेश टिकैत

जानकारी के अनुसार, इमरान की पत्नी फिर्दोष पर अचानक एक अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसी दौरान उनकी चार साल की बेटी घर से गायब हो गई। परिवार और ग्रामीणों ने तुरंत बच्ची की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

घटना की सूचना मिलते ही थाना शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इसे भी पढ़ें:  बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या बताकर किया हंगामा

तलाशी के दौरान पुलिस को बच्ची घर के आंगन में रखे पानी के टैंक में ऊपर तैरती हुई मिली। यह दृश्य देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया। बच्ची को तुरंत बाहर निकालकर चिकित्सकों के पास ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

वहीं घायल फिर्दोष को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  हाईवे पर बेकाबू कार का कहर, रेहड़ा सवार की दर्दनाक मौत, कार चालक गंभीर

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा, एसपी ग्रामीण  मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

एसएसपी ने मामले के खुलासे के लिए विशेष टीमों का गठन किया है और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

Also Read This

मुजफ्फरनगर न्यायिक ढांचे में बड़ा फेरबदल, 8 नए जजों की तैनाती

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वार्षिक स्थानांतरण-2026 के तहत 7 जजों का तबादला, न्यायिक दंपत्तियों की एक साथ पोस्टिंग चर्चा में मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में न्यायिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और गतिशील बनाने की दिशा में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। वार्षिक स्थानांतरण-2026 के तहत प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, जिसका असर मुजफ्फरनगर जनपद में भी स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जारी वार्षिक स्थानांतरण-2026 सूची के तहत प्रदेश के 266 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल का सीधा प्रभाव मुजफ्फरनगर की न्यायिक व्यवस्था पर

Read More »

भतीजी की ससुराल गया परिवार, सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना

ताला तोड़कर लाखों के जेवरात, नकदी और करीब एक किलो चांदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। शाहपुर क्षेत्र के एक गांव में चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शातिर चोर घर की अलमारियों से लाखों रुपये कीमत के जेवर, चांदी और नकदी लेकर फरार हो गये। परिवार के घर लौटने पर घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। थाना शाहपुर क्षेत्र स्थित ग्राम पलड़ी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक परिवार के सूने घर में चोरी की बड़ी घटना सामने आई। परिवार भतीजी की शादी के बाद उसकी ससुराल गया हुआ

Read More »

Muzaffarnagar: बैंकट हॉल मालिक से मांगी 50 लाख की रंगदारी, हत्या की धमकी

शिकायत पर कोतवाली में पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सीसीटीवी व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से जांच शुरू (Muzaffarnagar) मुजफ्फरनगर। शहर में एक बार फिर रंगदारी और भूमि कब्जाने और हत्या की धमकी देने के आरोपों से जुड़ा मामला सामने आया है। बैंकट हॉल संचालक को न केवल भारी रकम की मांग के साथ धमकाया गया, बल्कि परिवार सहित गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुजफ्फरनगर के गौशाला नदी रोड स्थित एक बैंकट हॉल (आरकेड फार्म) के मालिक को 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी

Read More »

Muzaffarnagar: तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचला, इलाज के दौरान मौत

13 दिन बाद बेटे ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस (Muzaffarnagar)मुजफ्फरनगर। शहर में सड़क हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में एक तेज रफ्तार बाइक सवार की लापरवाही ने साइकिल से जा रहे बुजुर्ग की जान ले ली। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने अस्पतालों में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अब घटना के 13 दिन बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जिसमें साइकिल से जा रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार

Read More »

खतौली तालाब कब्जा मामला: फर्जी बैनामे का आरोप, जांच शुरू

खतौली तहसील के समाधान दिवस में सरकारी तालाब और चकरोड की जमीन पर कथित कब्जे का मामला फिर गरमा गया। ग्राम गंगधाड़ी निवासी अजय चौहान ने प्रशासन को शिकायत देकर आरोप लगाया कि गांव की सार्वजनिक जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है और उसे वैध दिखाने के लिए कथित फर्जी बैनामा भी कराया गया। मामले को गंभीर मानते हुए SDM ललित मिश्रा ने जांच के आदेश दिए हैं। शिकायत के मुताबिक विवाद सिर्फ जमीन तक सीमित नहीं है। आरोप है कि जिस भूमि को तालाब और सार्वजनिक उपयोग के लिए सुरक्षित होना चाहिए था, उसी पर निजी स्वामित्व का दावा खड़ा कर दिया गया। इतना ही नहीं, शिकायतकर्ता का

Read More »