मुजफ्फरनगर-अजान की तेज आवाज पर फिर अंकुश, शुरू हुआ अभियान

डीजीपी के निर्देश पर विशेष अभियान में धार्मिक स्थलों से आने वाली तेज आवाज पर टिकी पुलिस की निगाह

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए धार्मिक स्थलों पर मानक से अधिक आवाज में बज रहे लाउडस्पीकरों के खिलाफ कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अभियान चलाकर कुल 9 लाउडस्पीकर उतरवाए और संबंधित लोगों को चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा नियमों का उल्लंघन न करें।
उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाए जा रहे धार्मिक स्थलों व सार्वजनिक स्थानों से अवैध अथवा मानक से अधिक ध्वनि वाले लाउडस्पीकर हटाने के अभियान के अनुपालन में मुजफ्फरनगर पुलिस सक्रिय हो गई है। इसी क्रम में शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण तथा सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने इलाके में भ्रमण कर कई मस्जिदों पर दोबारा उच्च ध्वनि में लाउडस्पीकर बजते पाए। मानक से अधिक ध्वनि स्तर दर्ज किए जाने पर तत्काल प्रभाव से उन स्पीकरों को उतरवाया गया। पुलिस ने मस्जिद प्रबंधन समितियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आगे से लाउडस्पीकर की ध्वनि निर्धारित सीमा से अधिक न रखी जाए, अन्यथा विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इस अभियान के दौरान सिविल लाइन पुलिस ने कुल 9 लाउडस्पीकर उतरवाए, इनमें नमरा मस्जिद, निधि कॉलोनी से 2 स्पीकर, एक मीनार मस्जिद महमूद नगर, अजमत मस्जिद आर्य समाज रोड, ताज मस्जिद केवलपुरी और इस्लामिया अरबिया मदरसा मल्हुपुरा दृसे एक-एक स्पीकर, बदर मस्जिद मॉडल टाउन कालोनी सूजडू सेदृ 2 और इमली वाली मस्जिद घास मंडी से 1 स्पीकर उतरवाकर कब्जे में लिया गया है। कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रेशमपाल, विनोद कुमार, उधम सिंह तथा प्रशांत कुमार गिरी अपने-अपने बल के साथ मौजूद रहे। थाना प्रभारी ने बताया कि यह कार्रवाई ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम के तहत की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य किसी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखना है। आगामी दिनों में भी ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा ताकि सभी धार्मिक स्थल ध्वनि मानकों का पालन करें। मुजफ्फरनगर पुलिस की इस कार्रवाई से प्रशासन का संदेश स्पष्ट है कि ध्वनि प्रदूषण के विरुद्ध कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  परीक्षा देने जा रही छात्राओं की ई रिक्शा को एम्बुलेंस ने मारी टक्कर....देखें वीडियो

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  पंचायतघर से बैटरी चोरी का खुलासाः मुठभेड़

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  एसआईआर की समयावधि बढ़ीः अब 11 दिसम्बर तक भर सकेंगे फार्मफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  एसआईआर की समयावधि बढ़ीः अब 11 दिसम्बर तक भर सकेंगे फार्मइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  परीक्षा देने जा रही छात्राओं की ई रिक्शा को एम्बुलेंस ने मारी टक्कर….देखें वीडियोलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों

Read More »