परीक्षा देने जा रही छात्राओं की ई रिक्शा को एम्बुलेंस ने मारी टक्कर….देखें वीडियो

गंभीर रूप से घायल छात्रा निशा और रिक्शा चालक मोनू को हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया

पुरकाजी। मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी क्षेत्र में भोपा क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर स्थित आर्य इंटर कॉलेज में परीक्षा देने जा रही छात्राओं को ले जा रही ई-रिक्शा को सामने से आ रही तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने टक्कर मार दी। हादसा घने कोहरे के कारण हुआ, जिसमें ई-रिक्शा सवार सभी छात्राएं और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

बुधवार की सुबह पुरकाजी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव गोधना की सात छात्राओं को लेकर जा रहे एक ई-रिक्शा को सामने से आ रही सरकारी एंबुलेंस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा तुगलकपुर के पास उस समय हुआ जब छात्राएं सिकंदरपुर स्थित आर्य इंटर कॉलेज में प्रैक्टिकल परीक्षा देने जा रही थीं। जानकारी के अनुसार गोधना गांव की छात्राएंकृआंचल, निशा, प्रीति, शगुन, रिया, अलीना और निशुकृबुधवार सुबह ई-रिक्शा से कॉलेज जा रही थीं। ई-रिक्शा जैसे ही तुगलकपुर के समीप पहुंचा, तभी तेज रफ्तार में आ रही एक सरकारी एंबुलेंस ने अनियंत्रित होकर रिक्शे में सीधी टक्कर मार दी, जिससे वाहन गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक युवक मोनू भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई रिक्शा का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और छात्राएं रिक्शे से निकलकर सड़क पर इधर-उधर जा पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना होते ही एंबुलेंस चालक वाहन को वहीं छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने तुरंत मदद करते हुए दूसरी एंबुलेंस बुलाई और सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी पहुंचाया। चिकित्सकों ने छात्राओं का प्राथमिक उपचार किया। वहीं, गंभीर रूप से घायल छात्रा निशा और रिक्शा चालक मोनू को हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर स्थानीय लोग भी अस्पताल पहुंचे और सरकारी एंबुलेंस चालक पर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी वाहनों की लापरवाही से आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं देता। फिलहाल पुलिस ने एंबुलेंस और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-धूमधाम से मनाई जायेगी महाराजा अग्रसैन की जयंती

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  PALIKA—मीनाक्षी स्वरूप ने किया एक करोड़ की सात सीसी सड़कों का लोकार्पणसूचना मिलने पर

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  भाकियू लोक शक्ति के ब्लॉक उपाध्यक्ष पंडित बृजेश शर्मा के निधन पर शोकसभा का आयोजन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलिवायरल वीडियो में युवक

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  लखटकिया बदमाश गलकटा ढहाने पर मुजफ्फरनगर पुलिस सम्मानितपुरकाजी कस्बे के

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »