मुजफ्फरनगर-चार दिन बीते, लापता छात्र आर्यन का कोई सुराग नहीं

परिजनों ने ग्रामीणों के साथ दूसरे दिन भी डीएम कार्यालय का किया घेराव, एसएसपी से मिलकर लगाई गुहार

मुजफ्फरनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय, बघरा का नौंवी कक्षा का छात्र आर्यन कुमार रहस्यमय परिस्थितियों में बीते चार दिनों से लापता है। घटना के बाद से परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को तितावी थाना क्षेत्र के लोगों ने छात्र के परिजनों के साथ लगातार दूसरे दिन जिला मुख्यालय पर पहुंचकर डीएम कार्यालय पर धरना जारी रखा। प्रदर्शनकारी यहां से एसएसपी कार्यालय भी पहुंचे और पुलिस-प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए छात्र की सकुशल बरामदगी की मांग की। एसएसपी ने परिजनों के बीच पहुंचकर भरोसा दिलाया कि छात्र को तलाश कर लिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  स्वामी यशवीर के बयानों पर पुलिस सख्त, नोटिस भेजकर दी चेतावनी, गनर भी हटा

दलित समाज से ताल्लुक रखने वाला 14 साल का छात्र आर्यन कुमार पुत्र आतिश कुमार निवासी अलीपुर कलां, बीते रविवार की दोपहर से स्कूल के हॉस्टल से लापता है। परिजनों का आरोप है कि छात्र का अपने सहपाठी से सीट को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद शिक्षकों ने आर्यन को डांटा और पिटाई की। इस घटना के बाद आर्यन अचानक गायब हो गया। परिजनों का कहना है कि घटना को शुरुआत में विद्यालय प्रशासन और पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया, जिससे कीमती समय बर्बाद हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य आरके कटारिया की ओर से थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हालांकि, परिजनों ने प्रिंसिपल पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करने और अधिक पिटाई करने का भी आरोप लगाया है। इस मामले में तितावी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, परिजन भी छात्र की गुमशुदगी की तहरीर दे चुके हैं।

इसे भी पढ़ें:  शिवसेना ने मनाई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती

मंगलवार को परिजनों के साथ सैंकड़ों ग्रामीण डीएम कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे, बुधवार को भी यह प्रदर्शन जारी रहा। भाजपा और कांग्रेस के नेता भी धरने पर पहुंचे। यहां से ये लोग पुलिस कार्यालय पहुंचे और चार दिन बीतने पर भी छात्र का कोई सुराग नहीं लगने पर रोष जताया और प्रदर्शन किया। इस बीच, एसएसपी संजय कुमार वर्मा स्वयं प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर भरोसा दिलाया कि छात्र की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया है। इनमें सर्विलांस, एसओजी और थाना तितावी पुलिस को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि छात्र की तलाश में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही और सभी संभावित स्थानों पर छानबीन की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  दोस्त की शादी में हर्ष फायरिंग करने वाले भाजपा नेता पर एफआईआर, निरस्त होगा शस्त्र लाइसेंस

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  शिवसेना ने मनाई छत्रपति शिवाजी महाराज की

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  शिवसेना ने मनाई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंतीफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  स्वामी यशवीर के बयानों पर पुलिस सख्त, नोटिस भेजकर दी चेतावनी, गनर भी हटाइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  मालवीय जयंती पर नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पणलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के

Read More »