मुजफ्फरनगर-हरियाणा चारा लेने जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, 6 घायल

बुढाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने मारी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर, एक किसान की मौके पर मौत, एक गंभीर रूप से घायल, चालक फरार

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के बुढाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चारा लेने जा रहे किसान की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार 6 अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से एक गंभीर बताया जा रहा है। हादसा उस वक्त हुआ जब गांव रसूलपुर दभेड़ी के पास एक तेज रफ्तार आल्टो कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर भनवाड़ा निवासी 60 वर्षीय किसान मुरातब पुत्र मुम्तियाज अपने साथी मजदूरों के साथ बुधवार अलसुबह करीब पांच बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर हरियाणा की ओर चारा लेने जा रहा था। जैसे ही ट्रॉली बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर दभेड़ी गांव के पास पहुंची, सामने से आ रही तेज रफ्तार आल्टो कार अनियंत्रित होकर ट्रॉली से टकरा गई। सीधे ट्रैक्टर और अल्टो की सामने की यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर पलट गया और चालक मुरातब की सड़क पर गिर जाने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रॉली में सवार छह मजदूर शहजाद, रिफाकत, अफजाल, आयान, अलमास और आरिफ घायल हो गए। इनमें शहजाद गंभीर रूप से घायल बताया गया है।

इसे भी पढ़ें:  नगर पालिका परिषद में वेतन विवाद में कामबंद 

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने शहजाद की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेरठ के उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया है। अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस ने मृतक किसान का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी भेज दिया है। बुढ़ाना थाना प्रभारी सुभाष अत्री ने बताया कि ट्रैक्टर और अल्टो कार के बीच हुई टक्कर में एक किसान की मौत हो गई है। हादसे के बाद आल्टो कार चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

इसे भी पढ़ें:  कृष्ण गोपाल ने दी सफाई-मैं ब्लैकमेलर नहीं हूं भाई

Also Read This

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

खतौली स्थित श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवा निवृत्त अध्यापकों के सम्मान में एक भावुक और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए रामकुमार पुंडीर, सुधीर कुमार पांडेय और अजय जैन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय से पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके कई अध्यापकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में बिजेन्द्र कुमार, कामेश्वर, आदीश जैन, राजपाल, ऋषिपाल और विमला को भी मंच पर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय आत्मीय बना रहा और विद्यालय परिवार ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के पूर्व प्रबन्धक राजीव जैन

Read More »

सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी

Read More »

सीएम योगी अपने हाथों से करेंगे अहिल्याबाई की नई मूर्ति का अनावरण

13 अपै्रल को अस्पताल चौराहे पर पहुुंच रहे सीएम योगी और जयंत, नवीन स्मारक का होगा लोकार्पण, भगवा रंग में रंगने लगा पूरा शहर, सड़कों की दशा सुधरी, अस्पताल पटरी से हटवाया गया अतिक्रमण मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर शहर में उत्साह और तैयारियों का माहौल चरम पर है। जिला अस्पताल के चौराहे पर स्थित अहिल्याबाई स्मारक के सौन्दर्यकरण के बाद इसके लोकार्पण को लेकर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चौराहे पर पहुंचने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। पूरे शहर को भगवा रंग में सजाया जा रहा है, सड़कों की दशा में तेजी से सुधार किया गया है और अस्पताल के आसपास

Read More »

जीएसटी का बड़ा छापा, श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर पकड़ी गई बड़ी टैक्स चोरी

मुजफ्फरनगर की कई औद्योगिक इकाईयों पर हुई जीएसटी की रेड, रिकॉर्ड खंगालने में उजागर हुईं गंभीर अनियमितताएं मुजफ्फरनगर। सीएम योगी के आगमन की तैयारियों से उत्पन्न जश्न में डूबे जनपद मुजफ्फरनगर में कर चोरी के खिलाफ जीएसटी विभाग की सख्त कार्रवाई ने औद्योगिक क्षेत्र में हलचल मचा दी है। जिले की प्रमुख खाद उत्पादन इकाई पर लंबी छापेमारी के बाद बड़ी वित्तीय गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं, जिससे प्रशासनिक सख्ती और बढ़ने के आसार हैं। मुजफ्फरनगर जनपद में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जानसठ रोड स्थित श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर व्यापक छापेमारी की। यह कार्रवाई शुक्रवार को शुरू हुई और

Read More »

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब, इमरजेंसी संकेत से हड़कंप

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब होने की घटना ने हलचल बढ़ा दी है। अमेरिकी नौसेना का सर्विलांस ड्रोन एमक्यू-४सी ट्राइटन करीब तीन घंटे तक होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी की निगरानी करने के बाद अचानक रडार से ओझल हो गया। इससे पहले उसने इमरजेंसी अलर्ट कोड ७७०० भेजा था। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसे मार गिराया गया या उसके गायब होने की कोई दूसरी वजह है। बताया गया है कि ड्रोन इटली के नेवल एयर स्टेशन सिगोनेला की दिशा में लौटता दिख रहा था। इसी दौरान उसकी उड़ान में अचानक बदलाव नजर आया और फिर वह हवा में ही गायब हो

Read More »