मुजफ्फरनगर में पोस्टर विवाद: पुलिस की सख़्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे पोस्टरों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने पूरे जिले में धारा 144 (बीएनएस धारा 163) लागू कर दी है।

खालापार पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक घरों और वाहनों पर स्टीकर चिपका रहे हैं। मौके पर दबिश देकर पुलिस ने सिन्दबाद पुत्र इस्तकार (26 वर्ष, सरफरीज मैम्बर वाली गली, खालापार) और नावेद पुत्र मुख्तार (26 वर्ष, दक्षिणी खालापार) को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि ये पोस्टर सिविल लाइन, मिनाक्षी चौक स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस से छपवाए गए थे। पुलिस ने तत्काल छापा मारकर वहां से कंप्यूटर, प्रिंटर और बड़ी संख्या में पोस्टर बरामद किए। इस मामले का एक आरोपी बालिक हसन फिलहाल फरार है।

उधर, तितावी थाने की टीम ने भी तीन लोगों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं—हमजा पुत्र अखलाक (26 वर्ष, जसोई), ओसामा उर्फ बाबा पुत्र अखलाक (28 वर्ष, जसोई), नजाकत पुत्र सलामू (40 वर्ष, छतेला)

पुलिस ने इनके पास से बैनर और पोस्टर भी जब्त किए। पूछताछ में सामने आया कि प्रिंटिंग का अधिकांश काम नजाकत की दुकान पर ही किया गया था।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि त्योहारों के मद्देनज़र और संभावित तनाव को देखते हुए धारा 144 लागू की गई है, ताकि एक स्थान पर पांच से अधिक लोग इकट्ठा न हों।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि कुछ लोग माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की और दोषियों को पकड़ लिया। जब्त की गई मशीनों और डिजिटल सामग्री की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा— “शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।”

Also Read This

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना देवबंद पुलिस टीम ने कस्बा देवबंद के विभिन्न इलाकों में मीट की दुकानों की

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार निगरानी करती रही। प्रशासन की सतर्कता और व्यवस्थाओं के चलते देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज शांतिपूर्ण माहौल

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »