मुजफ्फरनगर के अधिवक्ता अमित डागा बने हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जारी की 90 सीनियर एडवोकेट्स की सूची, परिवार और शहर में खुशी की लहर

मुजफ्फरनगर। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हाल ही में 90 अधिवक्ताओं को सीनियर एडवोकेट के रूप में नामित किया है, जिनमें मुजफ्फरनगर के अधिवक्ता अमित डागा का नाम भी शामिल है। इस उपलब्धि से जिले में गर्व और खुशी का माहौल बना हुआ है।
हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल मंजीत सिंह श्यौरण द्वारा 5 नवम्बर को जारी की गई सूची में उन अधिवक्ताओं के नाम शामिल हैं, जिन्होंने लंबे समय से न्यायालय में उल्लेखनीय कार्य और उत्कृष्ट पेशेवर आचरण के माध्यम से न्यायिक प्रणाली में योगदान दिया है। अमित डागा एडवोकेट वर्ष 2012 से इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे हैं और उन्होंने विभिन्न संवैधानिक एवं दीवानी मामलों में अपनी कानूनी दक्षता का परिचय दिया है। उनके सीनियर एडवोकेट के रूप में चयन से मुजफ्फरनगर के अधिवक्ता समुदाय में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
परिवार के सदस्यों ने भी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल अमित डागा बल्कि पूरे जनपद के लिए गौरव की बात है। अधिवक्ता समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर स्थानीय बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि अमित डागा की मेहनत, लगन और न्याय के प्रति समर्पण ने उन्हें यह सम्मान दिलाया है। यह उपलब्धि युवा अधिवक्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

इसे भी पढ़ें:  गन्ना डालकर लौटते किसानों पर पटवारी ने चढ़ा दी स्कार्पियो, दो किसान गंभीर

Also Read This

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »

कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, दो शव बरामद

  छिबरामऊ- भाऊलपुर चौराहे पर रविवार सुबह कोयले से लदा कंटेनर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे के नीचे दबे दो लोगों के शव निकाले गए हैं, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई लोगों के कंटेनर के नीचे दबने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की चपेट में आने से कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत और

Read More »

मुजफ्फरनगर में घरेलू हत्याकांड, पत्नी को मारकर पति भागा

मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के सिम्भालकी गांव में शनिवार देर रात एक महिला की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मुजफ्फरनगर पत्नी हत्या मामले में पुलिस का कहना है कि गांव के पूरन सिंह उर्फ पिंटू ने अपनी पत्नी सविता पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आए 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौतपुलिस के मुताबिक घटना की सूचना 11/12 अप्रैल 2026 की रात डायल 112

Read More »