मुजफ्फरनगर-चोरी करने निकले दो शातिरों से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली

पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने ही जौली रोड स्थित शराब की दुकान तथा सरल फर्टिलाइजर फैक्ट्री में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में अपराध नियंत्रण की दिशा में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना नई मंडी पुलिस ने चोरी की दो बड़ी घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो शातिर वांछित चोरों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में एक अभियुक्त गोली लगने से घायल हुआ, जबकि दूसरे को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की बड़ी रकम, जेवरात, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा अवैध शस्त्र बरामद किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि थाना नई मंडी प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र नई मंडी में बीते दिनों चोरी की दो गंभीर घटनाएं सामने आई थीं, जिन्हें पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए त्वरित अनावरण के निर्देश दिए थे। पुलिस के अनुसार, 26 नवंबर 2025 की रात्रि को ग्राम कूकड़ा स्थित जौली रोड चौराहे पर एक कम्पोजिट अंग्रेजी शराब एवं बीयर की दुकान का शटर उखाड़कर अज्ञात चोरों द्वारा नकदी व शराब की बोतलें चोरी कर ली गई थीं। इस संबंध में थाना नई मंडी पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके अतिरिक्त 11/12 दिसंबर 2025 की रात्रि को सरल फर्टिलाइजर फैक्ट्री के कार्यालय का ताला तोड़कर नकदी चोरी की गई, इसका भी मुकदमा दर्ज हुआ। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के खुलासे हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया।

इसे भी पढ़ें:  14 से शुरू हो रही मां वेष्णो देवी यात्रा-बंद ट्रेनों को चलाने की मांग

एसएसपी ने बताया कि इसी क्रम में 18/19 दिसंबर की रात्रि को थाना नई मंडी पुलिस नाथ फार्म हाउस, भोपा रोड पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग कर रही थी तभी मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटनाओं में शामिल दो अभियुक्त किसी नई वारदात की फिराक में टीएस मान पुलिया की ओर से आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। कुछ ही देर में एक मोटरसाइकिल तेज गति से आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर बाइक सवार भागने लगे और रजवाहे की पटरी की ओर मुड़ गए। पीछा करने पर उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद दोनों बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस ने आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन बदमाशों ने पुनः फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त रवि पुत्र सुभाष घायल हो गया, जबकि दूसरे अभियुक्त धर्मेन्द्र उर्फ मोनू निवासीगण गांव जटमुझेडा को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 62,200 रुपये नगद, सोने की अंगूठी, अवैध असलाह, कारतूस और बाइक बरामद की है।

एसएसपी के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने ही जौली रोड स्थित शराब की दुकान तथा सरल फर्टिलाइजर फैक्ट्री में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। बरामद नकदी उन्हीं घटनाओं की है, जबकि अंगूठी चोरी की रकम से खरीदी गई थी। अभियुक्त किसी नई वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने इस सफल कार्रवाई के लिए थाना नई मंडी पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस महकमे की ओवरहीलिंगः दो दरोगा लाइन हाजिर, कई के तबादले

Also Read This

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में करोड़ों की जीएसटी चोरी का भंडाफोड़ः फर्जी कंपनियों के नेटवर्क से उठा पर्दाइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई?

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  छात्र आर्यन की बरामदगी में महिला पुलिसकर्मियों ने दिखाया जौहरलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन

Read More »

हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड में प्रिंसिपल हिरासत में

हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सलेमपुर दादूपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में हिंदी की परीक्षा के दौरान सात नकलचियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में तीन लड़के और चार लड़कियां शामिल हैं, जो फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं। यह कार्रवाई परीक्षा केंद्र पर नियमित जांच के दौरान की गई, जब एडमिट कार्ड की फोटो और परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों के चेहरे का मिलान संदिग्ध पाया गया। हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड का खुलासा कैसे हुआ? हिंदी की परीक्षा के दौरान अधिकारियों ने जब प्रवेश पत्रों की जांच की, तो फोटो और परीक्षार्थियों के चेहरे में अंतर

Read More »