मुजफ्फरनगर-जुए के अड्डों पर पुलिस की छापेमारी, सात गिरफ्तार

भोपा में 96,000 रुपये के साथ चार जुआरी दबोचे, छपार में गश्त के दौरान तीन गिरफ्तार, फरार अभियुक्त की तलाश

मुजफ्फरनगर। जनपद मुज़फ्फरनगर में जुए के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भोपा और थाना छपार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दोनों थाना क्षेत्रों में अलग-अलग कार्रवाई के दौरान कुल सात जुआरियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से कुल 98,600 रुपये की नकदी, ताश की गड्डियां और अन्य सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। फरार एक आरोपी की तलाश जारी है।
भोपा थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई है। थाना पुलिस को खबर मिली थी कि एक स्थान पर बड़ा जुआ कराया जा रहा है। पुलिस टीम ने वहां पर छापा मारा और हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से कुल 96,000 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए। यहां पर पुलिस ने तहसीम उर्फ तहसीन पुत्र अय्यूब निवासी ग्राम करहेडा, परवेज पुत्र भूरा, मोहसीन पुत्र हासिम और फरीद पुत्र इकबाल निवासी गण ग्राम खेडी फिरोजाबाद थाना ककरौली को गिरफ्तार किया। तहसीम के पास से 6,000, परवेज से 7,000 और मोहसीन के पास से 5,500 रुपये बरामद हुए, जबकि जुआ स्थल से अलग से पुलिस को 77,500 की नकदी बरामद हुई। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएसआई कर्मवीर सिंह, उप निरीक्षक विवेक चौधरी, शेलेन्द्र सिंह, साजिद अली और कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार, अमित कुमार व सुरेन्द्र कुमार तथा महिला कांस्टेबल नेहा शामिल रहे।
वहीं, छपार थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। थाना छपार पुलिस ने गश्त के दौरान बिजोपुरा रोड पर जुआ खेल रहे तीन व्यक्तियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कार्रवाई में एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। छपार पुलिस ने बताया कि इस कार्यवाही में माशूम पुत्र शहजुद्दीन, आरिफ पुत्र शहरी और इरशाद पुत्र गुलशेर निवासीगण ग्राम छपार को मौके पर गिरफ्तार किया गया, जबकि संसार पुत्र शाहबुद्दीन उर्फ चौपडा मौके से फरार हो गया। इनके पास से पुलिस ने 2600 रुपये और ताश की गड्डी बरामद की है। धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक शुभम त्यागी और रजत सिंह, हेड कांस्टेबल गौरव कुमार और कांस्टेबल सोहनवीर सिंह शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  जनसेवा केन्द्र संचालक चोरी के वाहन बेचने के लिए बनाता था फर्जी दस्तावेज

Also Read This

नोएडा स्कूल मान्यता रद्द, 1500 छात्रों पर असर

नोएडा स्कूल मान्यता रद्द होने से सेक्टर 56 स्थित उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में पढ़ रहे करीब 1500 छात्रों के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने गंभीर शिकायतों की जांच के बाद स्कूल की मान्यता समाप्त करने का निर्णय लिया है। बोर्ड के अनुसार कार्रवाई विस्तृत जांच के बाद की गई है। स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। मानसिक उत्पीड़न वेतन में कटौती गलत व्यवहार इसे भी पढ़ें:  हाईवे पर हादसाः अज्ञात वाहन ने दंपति को कुचला, पत्नी की मौतइन शिकायतों की जांच के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक और सिटी मजिस्ट्रेट की संयुक्त कमेटी बनाई गई थी। जांच रिपोर्ट

Read More »

मुजफ्फरनगर जाम समस्या: बस रूट में बदलाव

मुजफ्फरनगर जाम समस्या से आम नागरिकों को राहत दिलाने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। शहर के सम्भ्रान्त नागरिकों से प्राप्त सुझावों के आधार पर यातायात व्यवस्था में तत्काल प्रभाव से बदलाव का निर्णय लिया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़, क्षेत्राधिकारी यातायात रविंद्र प्रताप सिंह, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी  प्रज्ञा सिंह, सहायक रोडवेज प्रबन्धक प्रभात कुमार सिन्हा तथा प्रभारी उपनिरीक्षक यातायात उपस्थित रहे। इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी स्वरूप पांच करोड़ लगाने को तैयार, जल निगम के कारण लटका सड़क निर्माणमुजफ्फरनगर जाम समस्या: बस रूट में क्या हुआ बदलाव? बैठक में जनहित को ध्यान में रखते

Read More »

NCERT की किताब में न्यायपालिका पर सामग्री से सीजेआई नाराज

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एनसीईआरटी की कक्षा आठवीं की किताब में न्यायपालिका पर जोड़ी गई सामग्री पर कड़ा रुख अपनाया है। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि संस्था को बदनाम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वरिष्ठ वकीलों ने इस मुद्दे को उठाया था। अदालत ने संकेत दिया है कि स्वतः संज्ञान लेकर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने एनसीईआरटी की कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की किताब में न्यायपालिका से जुड़ी सामग्री पर गंभीर आपत्ति जताई है। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि वह किसी को भी न्यायपालिका की संस्था को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून अपना काम करेगा और

Read More »

हल्द्वानी बेदखली मामला: 50 हजार लोगों पर फैसला

हल्द्वानी बेदखली मामला में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बड़ा निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि अतिक्रमणकारी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हैं या नहीं। कोर्ट ने उत्तराखंड विधिक सेवा प्राधिकरण को शिविर लगाने का आदेश दिया है, ताकि प्रभावित परिवार पुनर्वास के लिए आवेदन कर सकें। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पूरी प्रक्रिया 31 मार्च से पहले पूरी की जाए और पात्रता की रिपोर्ट अदालत में पेश की जाए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि रेलवे परियोजना के लिए आवश्यक सरकारी जमीन पर रह रहे परिवारों को योजना के तहत आवेदन का अवसर दिया जाए। शिविर 15 मार्च के बाद लगाया जाएगा, क्योंकि याचिकाकर्ताओं ने रमजान

Read More »

उत्तराखंड मौसम अपडेट: होली से पहले गर्मी ने दी दस्तक

उत्तराखंड मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में 25 फरवरी को मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि बारिश या बर्फबारी का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अब पूरी तरह समाप्त हो चुका है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा था। कभी तेज धूप तो कभी अचानक बर्फीली हवाएं लोगों को हैरान कर रही थीं। हालांकि अब मौसम स्थिर होने के संकेत मिल रहे हैं। इसे भी पढ़ें:  आबकारी विभाग में शराब की दुकानों के नए ठेकों की तैयारी तेजमौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 25 फरवरी को

Read More »

देवव्रत महांति रिश्वत मामला: फ्लैट से 4 करोड़ नकद बरामद

भुवनेश्वर में देवव्रत महांति रिश्वत मामला ने पूरे ओडिशा में सनसनी फैला दी है। खनन विभाग के उप निदेशक देवव्रत महांति को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार करने के बाद विजिलेंस छापेमारी में उनके फ्लैट से 4 करोड़ रुपये से अधिक नकदी बरामद हुई है। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, यह ओडिशा विजिलेंस के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी नकद बरामदगी मानी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, एक लाइसेंसधारी कोयला व्यापारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका डिपो सुचारु रूप से चलाने और कोयला परिवहन से जुड़ी अनुमति में सहयोग के बदले 30 हजार रुपये की मांग की जा रही है। शिकायत की

Read More »