मुजफ्फरनगर में बढ़ती ठंड और शीत लहर को देखते हुए 29 दिसंबर को नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा। यह जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने दी। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड में प्रिंसिपल हिरासत में
हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सलेमपुर दादूपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में हिंदी की परीक्षा के दौरान सात नकलचियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में तीन लड़के और चार लड़कियां शामिल हैं, जो फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं। यह कार्रवाई परीक्षा केंद्र पर नियमित जांच के दौरान की गई, जब एडमिट कार्ड की फोटो और परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों के चेहरे का मिलान संदिग्ध पाया गया। हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड का खुलासा कैसे हुआ? हिंदी की परीक्षा के दौरान अधिकारियों ने जब प्रवेश पत्रों की जांच की, तो फोटो और परीक्षार्थियों के चेहरे में अंतर




