मुजफ्फरनगर-मजनूं बताकर बीच सड़क बहन के देवर को पीटा

मुजफ्फरनगर। शहर के बीच अस्पताल चौराहे पर गुरूवार की दोपहर दो छात्राओं के साथ छेड़खानी की खबर ने पुलिस में हड़कम्प मचा दिया। छात्राओं ने मजनूं बताकर एक युवक को दबोच लिया और सरेआम उसकी जमकर धुनाई कर दी। इस हाई वोल्टेज ड्रामे के कारण भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस युवक को छुड़ाकर थाने लाई तो मामला ही दूसरा निकला। पिटने वाला युवक हमलावर छात्राओं का रिश्तेदार निकला और कोर्ट केस की रंजिश में दोनों परिवारों में बात बिगड़ने का मामला सामने आया। छात्राओं ने अपने परिजनों के साथ आरोपी युवक के खिलाफ थाने में कार्यवाही की मांग करते हुए हंगामा भी किया और पुलिस पर सुनवाई नहीं करने के आरोप भी लगाये।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला लद्दावाला निवासी दो बहनें मेरठ रोड स्थित जैन कन्या पाठशाला डिग्री कॉलेज की छात्राएं हैं। वो गुरूवार को कॉलेज से छुट्टी होने के बाद अपनी स्कूटी से अपने घर लद्दावाला जा रही थीं, आरोप है कि इसी बीच अस्पताल चौराहे पर अहिल्याबाई होल्कर दो युवकों ने उनके साथ छेड़खानी की और अश्लील टिप्पणी की। इन छात्राओं ने एक युवक को दबोच लिया और उसकी सरेआम धुनाई शुरू कर दी। इससे वहां पर हंगामा खड़ा हो गया। अस्पताल चौराहे पर तैनात पीआरडी और होमगार्ड के जवानों ने युवक को छुड़ाया। इसके बाद भी छात्राओं ने वहां पर हंगामा जारी रखा और युवक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। इसके साथ ही छात्राओं ने अपने परिजनों को भी बुला लिया।
छात्राओं ने परिजनों के साथ सिविल लाइन थाने जाकर आरोपी युवकों के खिलाफ छेड़खानी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराकर कार्यवाही की मांग की।

छात्राओं की माता अमीर फात्मा ने पुलिस को बताया कि उसकी बड़ी बेटी मुस्कान अंसारी भोपा रोड स्थित एसडी कॉलेज की एलएलबी की छात्रा है। उन्होंने करीब ढाई साल पहले उसकी शादी की थी। शादी के बाद उसके ससुराल वालों ने उसको प्रताड़ित किया। इसके बाद से विवाद शुरू हो गया और बड़ी बेटी के ससुराल वालों के साथ उनका कोर्ट केस चल रहा है। उनकी दो बेटियां जैन कन्या डिग्री कॉलेज में पढ़ती हैं ओर स्कूटी से जाती हैं, वो गुरूवार को स्कूल से घर लौट रही थी तो अस्पताल चौराहे पर अपनी बड़ी बहन का कॉलेज से आने का इंतजार करने के लिए रूक गई। इसी बीच बड़ी बेटी का देवर नवाजिश अपने दूसरे साथी मुदस्सिर के साथ वहां पर पहुंचा और उनकी दो बेटियों के साथ छेड़खानी करते हुए मारपीट करने का प्रयास किया। अमीर फात्मा ने बताया कि नवाजिश उनकी बड़ी बेटी मुस्कान का देवर है और वो लोग कोर्ट केस के कारण अनावश्यक रूप से दबाव बनाने और धमकाने के लिए उनकी बेटियों का पीछा करते हैं, अश्लीलता करते हैं और छेड़खानी की जाती है, कई बार उनके द्वारा हरकत की गई है। आरोप लगाया कि पुलिस ने थाने में शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं की। एसएचओ सिविल लाइन आशुतोष कुमार ने बताया कि अस्पताल चौराहे पर दो छात्राओं ने युवक को पकड़कर आरोप लगाते हुए पिटाई की थी, सूचना पर पुलिस कर्मी पहुंचे थे। युवकों को थाने लाकर पूछताछ की गई तो दोनों पक्षों के बीच आपसी विवाद का मामला सामने आया था। शिकायत पर कार्यवाही की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में विश्व णमोकार महामंत्र दिवस पर सामूहिक पाठ: जैन मंदिरों और संस्थाओं में हुए कार्यक्रम

Also Read This

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

खतौली स्थित श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवा निवृत्त अध्यापकों के सम्मान में एक भावुक और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए रामकुमार पुंडीर, सुधीर कुमार पांडेय और अजय जैन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय से पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके कई अध्यापकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में बिजेन्द्र कुमार, कामेश्वर, आदीश जैन, राजपाल, ऋषिपाल और विमला को भी मंच पर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय आत्मीय बना रहा और विद्यालय परिवार ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के पूर्व प्रबन्धक राजीव जैन

Read More »

सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी

Read More »

सीएम योगी अपने हाथों से करेंगे अहिल्याबाई की नई मूर्ति का अनावरण

13 अपै्रल को अस्पताल चौराहे पर पहुुंच रहे सीएम योगी और जयंत, नवीन स्मारक का होगा लोकार्पण, भगवा रंग में रंगने लगा पूरा शहर, सड़कों की दशा सुधरी, अस्पताल पटरी से हटवाया गया अतिक्रमण मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर शहर में उत्साह और तैयारियों का माहौल चरम पर है। जिला अस्पताल के चौराहे पर स्थित अहिल्याबाई स्मारक के सौन्दर्यकरण के बाद इसके लोकार्पण को लेकर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चौराहे पर पहुंचने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। पूरे शहर को भगवा रंग में सजाया जा रहा है, सड़कों की दशा में तेजी से सुधार किया गया है और अस्पताल के आसपास

Read More »

जीएसटी का बड़ा छापा, श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर पकड़ी गई बड़ी टैक्स चोरी

मुजफ्फरनगर की कई औद्योगिक इकाईयों पर हुई जीएसटी की रेड, रिकॉर्ड खंगालने में उजागर हुईं गंभीर अनियमितताएं मुजफ्फरनगर। सीएम योगी के आगमन की तैयारियों से उत्पन्न जश्न में डूबे जनपद मुजफ्फरनगर में कर चोरी के खिलाफ जीएसटी विभाग की सख्त कार्रवाई ने औद्योगिक क्षेत्र में हलचल मचा दी है। जिले की प्रमुख खाद उत्पादन इकाई पर लंबी छापेमारी के बाद बड़ी वित्तीय गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं, जिससे प्रशासनिक सख्ती और बढ़ने के आसार हैं। मुजफ्फरनगर जनपद में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जानसठ रोड स्थित श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर व्यापक छापेमारी की। यह कार्रवाई शुक्रवार को शुरू हुई और

Read More »

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब, इमरजेंसी संकेत से हड़कंप

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब होने की घटना ने हलचल बढ़ा दी है। अमेरिकी नौसेना का सर्विलांस ड्रोन एमक्यू-४सी ट्राइटन करीब तीन घंटे तक होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी की निगरानी करने के बाद अचानक रडार से ओझल हो गया। इससे पहले उसने इमरजेंसी अलर्ट कोड ७७०० भेजा था। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसे मार गिराया गया या उसके गायब होने की कोई दूसरी वजह है। बताया गया है कि ड्रोन इटली के नेवल एयर स्टेशन सिगोनेला की दिशा में लौटता दिख रहा था। इसी दौरान उसकी उड़ान में अचानक बदलाव नजर आया और फिर वह हवा में ही गायब हो

Read More »