मुजफ्फरनगर-जानलेवा शीत में बेसहारों के लिए धरती पर उतरा प्रशासन

एडीएम वित्त ने अधिकारियों के साथ सर्द रात में किया नगर भ्रमण, सड़क पर सोते लोगों को आश्रय में पहुंचाया

मुजफ्फरनगर। कड़ाके की ठंड में जब गलन जानलेवा बन रही है, ऐसे समय में प्रशासन बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के लिए सहारा बनकर सामने आया है। सोमवार की सर्द रात में एडीएम वित्त ने अन्य अधिकारियों के साथ नगर का भ्रमण कर सड़कों पर सो रहे लोगों को सुरक्षित आश्रय स्थलों तक पहुंचाया, रैन बसेरों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जरूरतमंदों को कम्बल वितरित कर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया।

शीतलहर के दौरान निराश्रित, असहाय एवं खुले में रह रहे व्यक्तियों को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गजेंद्र कुमार द्वारा नगर में संचालित रैन बसेरों एवं सार्वजनिक स्थलों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए मूलभूत सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन किया। इस नगर भ्रमण के दौरान एडीएम वित्त पूरी टीम के साथ जिला अस्पताल परिसर स्थित रैन बसेरे एवं रेलवे स्टेशन क्षेत्र में संचालित रैन बसेरों में पहुंचे और जायजा लिया। इस दौरान वहां उपलब्ध बिस्तर, कंबल, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया तथा जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया! उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि रैन बसेरों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को सम्मानजनक एवं सुरक्षित आश्रय सुनिश्चित कराया जाए।

इसे भी पढ़ें:  बझेड़ी वालों ने राजस्थानियों से की 18 लाख की ठगी

इसके उपरांत उन्होंने रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण किया गया, जहां खुले में सो रहे व्यक्तियों को तहसील सदर की टीम के सहयोग से रैन बसेरों में भिजवाया गया। निरीक्षण के दौरान अलाव ताप रहे लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, जरूरतों एवं सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर उनको आश्रय स्थलों की जानकारी देते हुए रात वहां पर गुजारने के लिए प्रेरित किया। कुछ जरूरतमंद लोगों को गरम कम्बल भी वितरित किये गये। अधिकारियों को सुधारात्मक निर्देश देते हुए शीतलहर से जनहानि की किसी भी संभावना को रोकने के लिए रात्रिकालीन गश्त एवं निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया, ताकि कोई भी व्यक्ति मजबूरी में खुले आसमान के नीचे रात बिताने को विवश न हो। उन्होंने कहा कि ठंड के इस मौसम में प्रशासन की प्राथमिकता मानव जीवन की सुरक्षा है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर राधेश्याम गौड़, नायब तहसीलदार अर्जुन सिंह एवं हरेंद्र पाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी हादसा: रामपुरी के घायल तीर्थ यात्री लौटे घर

Also Read This

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  बुढ़ाना में लव जिहादः रामविलास की पार्टी के नेता ने दलित युवती को भगाकर कर लिया निकाहइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  बुढ़ाना में लव जिहादः रामविलास की पार्टी के नेता ने दलित युवती को भगाकर कर लिया निकाहलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है।

Read More »

हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड में प्रिंसिपल हिरासत में

हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सलेमपुर दादूपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में हिंदी की परीक्षा के दौरान सात नकलचियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में तीन लड़के और चार लड़कियां शामिल हैं, जो फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं। यह कार्रवाई परीक्षा केंद्र पर नियमित जांच के दौरान की गई, जब एडमिट कार्ड की फोटो और परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों के चेहरे का मिलान संदिग्ध पाया गया। हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड का खुलासा कैसे हुआ? हिंदी की परीक्षा के दौरान अधिकारियों ने जब प्रवेश पत्रों की जांच की, तो फोटो और परीक्षार्थियों के चेहरे में अंतर

Read More »