मुजफ्फरनगर-ट्रैक्टर चालक को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, मौत

रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, परिवार में मचा रहा कोहराम, मृतक सुपुर्दे खाक

मुजफ्फरनगर। सड़क हादसे में एक ट्रैक्टर चालक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। रोडवेज बस चालक ने तेज रफ्तार में लापरवाही के चलते ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे चालक युवक नीचे सड़क पर गिर गया। बस चालक उसको कुचलता हुआ फरार हो गया। हादसे में युवक की मौके पर ही जान चली गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं सोमवार को मृतक का जनाजा गांव में सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
थाना खालापार क्षेत्र के सूजडू स्थित मौहल्ला कुंगर पट्टी निवासी दीन मौहम्मद पुत्र मारूफ ने नई मंडी कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से शिकायत की है कि उनका भतीजा अमीर आलम पुत्र रियाज निवासी कुंगर पट्टी सूजडू 14 सितम्बर की शाम करीब पौने आठ बजे अपने महेन्द्र ट्रैक्टर संख्या यूपी 12 बीए 7919 को लेकर गांव पचैंडा से अपने घर सूजडू वापस लौट रहा था। बताया कि जब अमीर आलम पचैण्डा पुल पर पहुंचा तो पीछे से आ रही रोडवेज बस संख्या यूपी 81 बीटी 7244 के चालक ने अमीर आलम के ट्रैक्टर में तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण पीछे से टक्कर मार दी।

इसे भी पढ़ें:  चार दरोगाओं ने दागी छह गोलियां, तीन बदमाशों को लगी

टक्कर इतनी तेज थी कि अमीर आलम ट्रैक्टर से सीधे नीचे सड़क पर जा गिरा और बस चालक उसको कुचलकर फरार हो गया। हादसे में अमीर आलम की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के प्रत्यक्षदर्शी बिट्टू कश्यप और साकिब आदि लोगों ने शोर मचाया, लेकिन चालक भाग गया। पुलिस ने मृतक अमीर आलम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। तहरीर के आधार पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं सोमवार को पोस्टामार्टम होने के उपरांत पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया, गांव सूजडू में गमगीन माहौल में अमीर आलम के जनाजे को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  बरसात से जलभराव और फसल बर्बादी पर भड़के किसान, पीडब्ल्यूडी के खिलाफ घेराव की दी चेतावनी

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  विकास की सौगात लेकर मुजफ्फरनगर आ

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »