मुजफ्फरनगर-पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौकश गिरफ्तार, एक घायल

गौकशी करने की तैयारी में थे आरोपी, पुलिस को देखकर की फायरिंग, अवैध हथियार और एक जिंदा गौवंश, बिना नंबर कार बरामद

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो कथित गौकशों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार, गौकशी के उपकरण, एक जिंदा बछड़ा और बिना नंबर की कार बरामद की है।

घटना 10 अप्रैल 2026 की है, जब रतनपुरी थाना पुलिस नंगला पिटलोखर मार्ग पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पिटलोखर पुल की ओर से एक कार आती दिखाई दी। पुलिस ने टॉर्च की रोशनी डालकर वाहन को रोकने का संकेत दिया, लेकिन चालक ने रुकने के बजाय कार की रफ्तार बढ़ा दी। संदेह होने पर पुलिस टीम ने कार का पीछा किया। पीछा किए जाने के दौरान कार में सवार एक व्यक्ति ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। हालांकि पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। कुछ दूरी पर बदमाशों की कार एक पेड़ से टकराकर बंद हो गई, जिसके बाद दोनों आरोपी वाहन से उतरकर खेतों की ओर भागते हुए पुलिस पर लगातार फायरिंग करने लगे।

इसे भी पढ़ें:  खतौली आर्य समाज होली उत्सव: यज्ञ और भजन से गूंजा शिवपुरी

पुलिस ने आरोपियों को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी घायल हो गया, जबकि दूसरे को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, घायल आरोपी की पहचान मनसाद उर्फ सोना निवासी सूजडू, थाना खालापार के रूप में हुई है। वहीं दूसरा आरोपी शाहनवाज उर्फ बल्ला, मूल निवासी परासौली (बुढाना) को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस, लोहे की छुरी, बिना नंबर की होंडा सिटी कार, एक जिंदा गौवंशीय बछड़ा और गौकशी के उपकरण बरामद किये गये हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रुपये के लेनदेन के विवाद में युवक की हत्या से आक्रोश

पुलिस जांच में सामने आया कि घायल आरोपी मनसाद उर्फ सोना पर विभिन्न थानों में गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और चोरी समेत 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं गिरफ्तार आरोपी शाहनवाज उर्फ बल्ला पर भी हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और पशु क्रूरता अधिनियम सहित कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ की यह कार्रवाई रतनपुरी थाना पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान की गई। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में टीम ने साहसिक तरीके से बदमाशों का सामना करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया।

इसे भी पढ़ें:  प्रेम प्रसंग में खूनी टकराव: प्रेमी ने प्रेमिका की ससुराल पर बोला हमला

Also Read This

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब, इमरजेंसी संकेत से हड़कंप

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब होने की घटना ने हलचल बढ़ा दी है। अमेरिकी नौसेना का सर्विलांस ड्रोन एमक्यू-४सी ट्राइटन करीब तीन घंटे तक होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी की निगरानी करने के बाद अचानक रडार से ओझल हो गया। इससे पहले उसने इमरजेंसी अलर्ट कोड ७७०० भेजा था। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसे मार गिराया गया या उसके गायब होने की कोई दूसरी वजह है। बताया गया है कि ड्रोन इटली के नेवल एयर स्टेशन सिगोनेला की दिशा में लौटता दिख रहा था। इसी दौरान उसकी उड़ान में अचानक बदलाव नजर आया और फिर वह हवा में ही गायब हो

Read More »

ममता बनर्जी का दावा, असम चुनाव में बाहर से लोग लाई भाजपा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए असम चुनाव के लिए बाहरी वोटर लाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा को असम के मतदाताओं पर भरोसा नहीं था, इसलिए बाहर से लोगों को वहां लाया गया। इसी दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि “सांप पर भरोसा किया जा सकता है, लेकिन भाजपा पर नहीं।” ममता बनर्जी ने यह बयान उत्तर 24 परगना जिले के तेंतुलिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दिया। उनका यह हमला ऐसे समय आया है, जब पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर

Read More »

असम के सीएम के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, बयान पर जताई नाराजगी

पुतला दहन का प्रयास विफल, सिटी मजिस्ट्रेट को राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, विचार गोष्ठी में नेताओं ने भाषा की मर्यादा पर उठाए सवाल मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री के एक बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला कैंप कार्यालय पर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन का प्रयास किया, जिसे प्रशासन ने रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया और एक विचार गोष्ठी के माध्यम से लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर चर्चा की। इसे भी पढ़ें:  60 फीट ऊंचा झूला टूटा; कुशीनगर मेले में 30 लोग घायल, 2 बच्चों की हालत गंभीरउत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश

Read More »

बंगाल भाजपा संकल्प पत्र जारी, महिलाओं को 3 हजार का वादा

बंगाल भाजपा संकल्प पत्र जारी करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल में बड़े राजनीतिक बदलाव और ‘सोनार बांग्ला’ बनाने का वादा किया। 2026 विधानसभा चुनाव से पहले जारी इस संकल्प पत्र में लड़कियों की केजी से पीजी तक मुफ्त पढ़ाई, सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण, हर महिला के बैंक खाते में 3,000 रुपये और सरकार बनने के छह महीने के भीतर समान नागरिक संहिता लागू करने जैसे बड़े वादे किए गए हैं। अमित शाह ने संकल्प पत्र को भाजपा की चुनावी रणनीति का अहम दस्तावेज बताते हुए कहा कि बंगाल की जनता अब तुष्टिकरण, तानाशाही और वसूली की राजनीति से तंग आ चुकी

Read More »