मुजफ्फरनगर-बल्ली लगाने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट, महिलाएं भी भिड़ीं

चरथावल कस्बे के मोहल्ला चौहट्टे में भी दो पक्षों के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल

मुजफ्फरनगर। शाहपुर थाना क्षेत्र के कसेरवा गांव में सड़क पर बल्ली लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। इस संघर्ष में दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और महिलाओं ने भी एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग सड़क पर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडिया वायरल होने के बाद पुलिस में हड़कम्प मचा और पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी थी।
जानकारी के अनुसार, गांव की मुख्य सड़क पर एक पक्ष द्वारा ठेले वालों के लिए बल्ली लगाई जा रही थी, जिसका दूसरा पक्ष विरोध कर रहा था। शुरुआत में मामूली कहासुनी हुई, लेकिन जल्द ही मामला बिगड़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस दौरान पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी मारपीट में शामिल रहीं। लाठी-डंडों और हाथापाई में कई लोग घायल हो गए। हालांकि गंभीर रूप से घायल लोगों की संख्या की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

इस विवाद में इलाके के एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अरमान के शामिल होने की भी चर्चा है, लेकिन पुलिस ने उसकी मौजूदगी से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि अरमान मौके पर नहीं था, लेकिन जांच की जा रही है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर भेजा गया दस्ता हालात काबू में करने में जुट गया। शाहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, इसी दिन चरथावल कस्बे के मोहल्ला चौहट्टे में भी दो पक्षों के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर चरथावल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों का मेडिकल परीक्षण करवा कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों घटनाएं अलग-अलग हैं, लेकिन दोनों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

इसे भी पढ़ें:  सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर मुजफ्फरनगर में जागरूकता कार्यशाला आयोजित

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  लाउडस्पीकर उतरवाने मस्जिद पहुंचे चौकी इंचार्ज ने की मोअज्जिन संग मारपीटजनसंपर्क

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »