मुजफ्फरनगरः धर्म आधारित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने और सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में युवक पकड़ा

मुजफ्फरनगर। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के गाँव जसोई में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शेखर सैनी के रूप में हुई है। आरोप है कि शेखर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मुस्लिम समुदाय और उनके धर्मग्रंथ के खिलाफ अपमानजनक और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की थी।

इसे भी पढ़ें:  प्रयागराज में अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद पर पहली FIR — भड़काऊ रील से भड़का विवाद

पोस्ट में अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने के कारण क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तितावी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, शेखर सैनी गाँव जसोई का निवासी है और उस पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने और सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी या सामग्री साझा करने से बचें, ताकि सामाजिक शांति और सौहार्द बनाए रखा जा सके।

इसे भी पढ़ें:  प्रयागराज में शंकराचार्य शिविर के बाहर तनाव, नारेबाजी के बाद सुरक्षा बढ़ी

Also Read This

देवबंद पुलिस पैदल मार्च में डी आई जी सड़कों पर

देवबंद। देवबंद पुलिस पैदल मार्च आगामी त्योहारों के मद्देनज़र निकाला गया, जिसमें डी आई जी अभिषेक सिंह और एसएसपी अभिनंदन सिंह स्वयं सड़कों पर उतरे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। डी आई जी अभिषेक सिंह, एसएसपी अभिनंदन सिंह के साथ एसपी ग्रामीण सागर जैन, सीओ अभितेष सिंह और थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा ने पुलिस फोर्स के साथ नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल मार्च किया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में आशीर्वाद समारोह का आयोजनपैदल मार्च सैनी सराय से खानकाह होते हुए रशीदिया मस्जिद, दारुल उलूम, जामा मस्जिद, मेन बाजार और रेलवे

Read More »

खतौली पुलिस फ्लैग मार्च: संवेदनशील इलाकों में सख्ती

खतौली, 1 मार्च। खतौली पुलिस फ्लैग मार्च वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में संवेदनशील क्षेत्रों में किया गया। कस्बे में शांति, सौहार्द एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर खतौली क्षेत्राधिकारी ने अपने सर्किल क्षेत्र में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर हालात का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ कस्बे के मुख्य बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों, संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों तथा प्रमुख चौराहों का गहन निरीक्षण किया। इसे भी पढ़ें:  संयुक्त वैश्य मोर्चा के बैनर तले हुआ वैश्य समाज का महाकुंभइस

Read More »

खतौली आर्य समाज होली उत्सव: यज्ञ और भजन से गूंजा शिवपुरी

खतौली, 2 मार्च। खतौली आर्य समाज होली उत्सव की प्रथम सभा में अमित कुमार शास्त्री सहारनपुर ने कहा कि वेद की शरण में आने पर ही विश्व में शांति संभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद सरस्वती के संदेश को दोहराते हुए वेदों की ओर लौटने का आह्वान किया। सभा में आध्यात्मिक वातावरण के बीच यज्ञ, भजन और प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को जीवन मूल्यों का संदेश दिया गया। अमित कुमार शास्त्री ने कहा कि श्रद्धा से जीवन को यज्ञमय बनाना चाहिए। उन्होंने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि परिस्थितिवश समय पर दूध, घी, वनस्पति, औषधि, समिधा और जल भी उपलब्ध न हो, तो भी आंख बंद

Read More »

मुजफ्फरनगर में होलिका पूजन, मोहल्लों में उमड़ी आस्था

मुजफ्फरनगर में होलिका पूजन होली के पावन अवसर पर पूरे उत्साह और आस्था के साथ संपन्न हुआ। शहर के विभिन्न मोहल्लों में महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। श्रद्धा और भक्ति के इस आयोजन ने पूरे शहर को भक्तिमय रंग में रंग दिया।  मंडी में पटेलनगर सहित गांधी कालोनी, सुभाष नगर, बचनसिंह कालोनी, राधिकापुरम, आदर्श कालोनी, अंकित विहार, लालबाग, वर्मा पार्क, प्रेमपुरी, रामपुरी बाग, जानकीदास, जनकपुरी, इंद्रा कॉलोनी, आनन्द पुरी, जाट कालोनी, लक्ष्मण विहार, अग्रसेन विहार, अवध विहार, मीनाक्षीपुरम, नई मंडी रामलीला टिल्ला, मिमलाना रोड और एकता विहार कॉलोनी समेत अनेक स्थानों पर पूजन हुआ। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-600 साल पुराने

Read More »