नेशनल कुश्ती खिलाड़ी के साथ सरकारी नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी

रेलवे में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर ठगे 6.50 लाख, डाक से फर्जी ज्वाइनिंग लेटर घर भिजवाया

मुजफ्फरनगर। सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर राष्ट्रीय स्तर के कुश्ती खिलाड़ी के परिवार से लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने रेलवे में खेल कोटे से नौकरी दिलाने का झांसा देकर छह लाख पचास हजार रुपये वसूल लिए और फिर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर डाक से भेजकर धोखाधड़ी की। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने पीड़ित को धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना भोपा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले ग्राम छछरौली निवासी विनोद कुमार ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र तुषार दहिया राष्ट्रीय स्तर का कुश्ती खिलाड़ी है। जनवरी 2023 में मेरठ के ग्राम पुट्ठा निवासी अनिकेत बसूटा पुत्र देशपाल उनसे मिला और दोस्ती बढ़ाई। उसने तुषार की खेल उपलब्धियों को देखकर उसे रेलवे विभाग में खेल कोटे से उच्च पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया।
आरोप है कि अनिकेत ने सरकारी नौकरी के नाम पर कुल दस लाख रुपये की मांग की, जिनमें से विभिन्न तिथियों में करीब छह लाख पचास हजार रुपये नकद और बैंक ट्रांजेक्शन के माध्यम से उनसे वसूल कर लिए गए। विनोद कुमार के अनुसार, 20 अप्रैल 2024 को अनिकेत उनके घर आकर 4.90 लाख रुपये नकद लेकर गया। इसके अलावा उनके खाते अनिकेत के द्वारा बताये गये विवरण के अनुसार उन्होंने धनराशि ट्रंासफर की। विनोद के अनुसार उनके द्वारा मोरना बैंक शाखा के अपने खाते से अनिकेत बसूटा के कोटक महिंद्रा बैंक खाते में 12 अप्रैल 2023 को 1 लाख, उसकी खाते में 5 जून 2023 को 1 लाख, अनिकेत के परिचित मनी की मां पूनम चौधरी के पीएनबी खाते में 6 मई 2023 को 1.50 लाख, अनिकेत के परिजन निकेश बसूटा के पीएनबी खाते में 17 जुलाई 2023 को 1.60 लाख रुपये का ट्रांजक्शन कराया गया। इस तरह कुल 6.50 लाख रुपये आरोपी तक पहुंचाए गए।
विनोद कुमार ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि 9 जुलाई 2023 को उन्हें स्पीड पोस्ट से उत्तर रेलवे के नाम पर एक लिफाफा मिला, जिसमें 10 जुलाई 2023 को जारी कथित ज्वाइनिंग लेटर था। जब उन्होंने इस लेटर को जानकार लोगों को दिखाया, तो यह फर्जी साबित हुआ। जांच में पता चला कि यह ज्वाइनिंग लेटर अनिकेत बसूटा द्वारा तैयार कर भेजा गया था। पीड़ित परिवार ने बताया कि जब उन्होंने अनिकेत से रुपये वापस मांगे तो उसने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। एक वर्ष तक वह झूठे आश्वासन देकर समय बिताता रहा। परेशान होकर विनोद कुमार ने इसकी शिकायत एसएसपी से की, जिसके बाद अनिकेत बसूटा के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी व धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोप गंभीर हैं। बैंक खातों के ट्रांजक्शन और डाक से भेजे गए फर्जी ज्वाइनिंग लेटर की जांच की जा रही है। साइबर सेल की मदद से आरोपी के मोबाइल और बैंक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का संगम श्री बालाजी धाम मंदिर में शिव शक्ति महायज्ञ का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Also Read This

मुजफ्फरनगर जाम समस्या: बस रूट में बदलाव

मुजफ्फरनगर जाम समस्या से आम नागरिकों को राहत दिलाने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। शहर के सम्भ्रान्त नागरिकों से प्राप्त सुझावों के आधार पर यातायात व्यवस्था में तत्काल प्रभाव से बदलाव का निर्णय लिया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़, क्षेत्राधिकारी यातायात रविंद्र प्रताप सिंह, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी  प्रज्ञा सिंह, सहायक रोडवेज प्रबन्धक प्रभात कुमार सिन्हा तथा प्रभारी उपनिरीक्षक यातायात उपस्थित रहे। इसे भी पढ़ें:  गांव खानूपुर की बेटी बनी मिसाल, AIIMS दिल्ली में DM के लिए चयनमुजफ्फरनगर जाम समस्या: बस रूट में क्या हुआ बदलाव? बैठक में जनहित को ध्यान में रखते हुए

Read More »

NCERT की किताब में न्यायपालिका पर सामग्री से सीजेआई नाराज

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एनसीईआरटी की कक्षा आठवीं की किताब में न्यायपालिका पर जोड़ी गई सामग्री पर कड़ा रुख अपनाया है। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि संस्था को बदनाम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वरिष्ठ वकीलों ने इस मुद्दे को उठाया था। अदालत ने संकेत दिया है कि स्वतः संज्ञान लेकर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने एनसीईआरटी की कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की किताब में न्यायपालिका से जुड़ी सामग्री पर गंभीर आपत्ति जताई है। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि वह किसी को भी न्यायपालिका की संस्था को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून अपना काम करेगा और

Read More »

हल्द्वानी बेदखली मामला: 50 हजार लोगों पर फैसला

हल्द्वानी बेदखली मामला में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बड़ा निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि अतिक्रमणकारी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हैं या नहीं। कोर्ट ने उत्तराखंड विधिक सेवा प्राधिकरण को शिविर लगाने का आदेश दिया है, ताकि प्रभावित परिवार पुनर्वास के लिए आवेदन कर सकें। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पूरी प्रक्रिया 31 मार्च से पहले पूरी की जाए और पात्रता की रिपोर्ट अदालत में पेश की जाए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि रेलवे परियोजना के लिए आवश्यक सरकारी जमीन पर रह रहे परिवारों को योजना के तहत आवेदन का अवसर दिया जाए। शिविर 15 मार्च के बाद लगाया जाएगा, क्योंकि याचिकाकर्ताओं ने रमजान

Read More »

उत्तराखंड मौसम अपडेट: होली से पहले गर्मी ने दी दस्तक

उत्तराखंड मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में 25 फरवरी को मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि बारिश या बर्फबारी का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अब पूरी तरह समाप्त हो चुका है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा था। कभी तेज धूप तो कभी अचानक बर्फीली हवाएं लोगों को हैरान कर रही थीं। हालांकि अब मौसम स्थिर होने के संकेत मिल रहे हैं। इसे भी पढ़ें:  सोशल मीडिया पर पीएम-सीएम पर टिप्पणी करने वाले को सिखाया सख्त सबकमौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 25 फरवरी को

Read More »

देवव्रत महांति रिश्वत मामला: फ्लैट से 4 करोड़ नकद बरामद

भुवनेश्वर में देवव्रत महांति रिश्वत मामला ने पूरे ओडिशा में सनसनी फैला दी है। खनन विभाग के उप निदेशक देवव्रत महांति को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार करने के बाद विजिलेंस छापेमारी में उनके फ्लैट से 4 करोड़ रुपये से अधिक नकदी बरामद हुई है। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, यह ओडिशा विजिलेंस के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी नकद बरामदगी मानी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, एक लाइसेंसधारी कोयला व्यापारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका डिपो सुचारु रूप से चलाने और कोयला परिवहन से जुड़ी अनुमति में सहयोग के बदले 30 हजार रुपये की मांग की जा रही है। शिकायत की

Read More »

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई

लखनऊ में उमाशंकर सिंह के घर आयकर छापा पड़ने से बुधवार सुबह राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई। गोमती नगर स्थित आवास पर सुबह 7:50 बजे से अधिक अधिकारी पहुंचे और परिसर को घेर लिया। लखनऊ पुलिस की मौजूदगी में आयकर टीम ने आवास के अंदर और बाहर आवाजाही पर रोक लगा दी। आयकर विभाग की कार्रवाई में क्या जांच हो रही है? पुलिस के अनुसार, टीम फाइलें, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और रिकॉर्ड की जांच कर रही है। सूत्रों ने बताया कि वित्तीय लेन-देन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। इसे भी पढ़ें:  जनसेवा केन्द्र संचालक चोरी के वाहन बेचने के लिए बनाता था फर्जी दस्तावेजहालांकि, आयकर विभाग

Read More »