मुजफ्फरनगर-एसआईआर में लापरवाही, मताधिकार से कर देगी वंचितः मीनाक्षी स्वरूप

मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत पटेलनगर रामलीला मैदान में लगा वोटर मेला, पालिकाध्यक्ष ने लोगों को किया जागरुक

मुजफ्फरनगर। निर्वाचन आयोग के द्वारा मतदाता सूचियों को सुधारने के लिए चलाये जा रहे विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान में लोगों के गणना प्रपत्र भरवाने के लिए नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के नेतृत्व में बड़ा अभियान शुरू किया गया है। इसी उद्देश्य को लेकर गुरुवार को वोटर मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अपने लोकतांत्रिक अधिकार को मज़बूती देने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए एसआईआर गणना प्रपत्र भरकर जमा कराये।

भाजपा नई मंडी मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत पटेल नगर रामलीला मैदान में वोटर मेले का आयोजन किया गया। यह विशेष प्रक्रिया मतदाता सूचियों को अधिक सटीक और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए। वोटर मेला दोपहर 2.30 बजे शुरू हुआ, जिसमें मंडी क्षेत्र के सभी वार्डों से आने वाले मतदाताओं का स्वागत करने के साथ ही मार्गदर्शन किया गया। इस दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित एसआईआर गणना प्रपत्र भरवाने की व्यवस्था की गई। क्षेत्र के बीएलओ के साथ-साथ प्रशिक्षित कर्मियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जागरूक नागरिकों की टीम ने मिलकर लोगों को पूरी प्रक्रिया समझाई और आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर गणना प्रपत्र भरने में सहयोग किया।
युवा भाजपा नेता विकल्प जैन ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि जिन लोगों का नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, या जिनके पते, विवरण या अन्य जानकारी में किसी प्रकार की त्रुटि है, उन्हें सही किया जा सके। अधिकारी ने बताया कि समाज की सक्रिय भागीदारी के बिना मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना संभव नहीं है, इसलिए इस अभियान में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता आवश्यक है। वोटर मेले में आए लोगों को यह भी बताया गया कि एसआईआर अभियान के तहत गणना प्रपत्र भरना क्यों जरूरी है। यह प्रपत्र न सिर्फ नए मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करता है बल्कि पुराने वोटरों के विवरण को भी अपडेट करता है, जिससे मतदान के समय कोई परेशानी न हो।

इसे भी पढ़ें:  हादसों का ब्लैक संडेः कार दीवार से टकराने पर नोएडा के युवक की मौत, बाइक सवार गंभीर

पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने एसआईआर अभियान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका मतदाताओं की होती है। यही कारण है कि भारत निर्वाचन आयोग समय-समय पर मतदाता सूची को अद्यतन और शुद्ध करने के लिए अभियान चलाता है, लेकिन इस बार यह अभियान कई मायनों में विशेष है और इसमें अपनी सही जानकारी देकर गणना प्रपत्र भरना प्रत्येक मतदाता के लिए अति आवश्यक है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि मतदाता सूची का अद्यतन होना लोकतंत्र की शुचिता के लिए अत्यंत आवश्यक है। यदि आपका नाम सूची में सही रूप से दर्ज नहीं है, तो आप अपने सबसे बड़े अधिकारकृमताधिकारकृका उपयोग नहीं कर पाएंगे। इसलिए मैं सभी नागरिकों से अपील करती हूँ कि वो अपना गणना प्रपत्र भरें और स्वयं भी जागरूक बनें तथा दूसरों को भी जागरूक करें। लोकतंत्र तभी मजबूत होता है जब हर नागरिक न सिर्फ अपने मत का प्रयोग करे बल्कि उसके लिए पूरी तैयारी भी करे। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के हर वर्ग को आगे आकर इस अभियान में सहयोग करना चाहिए ताकि मुजफ्फरनगर जिले की मतदाता सूची को पूर्णतः त्रुटिरहित और अद्यतन बनाया जा सके। लोकतंत्र की मज़बूती हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नई मंडी मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, पूर्व सभासद विकल्प जैन, पूर्व सभासद विपुल भटनागर, पवन छाबड़ा, राजेश पाराशर, हर्षवर्धन बंसल, डॉ. अशोक कुमार, हरीश गुप्ता, आदेश गौतम, यशपाल चौधरी, नवीन सैनी, शुभम अग्रवाल सहित पार्टी कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  डीएम आवास के सामने कूड़ा डलावघर ध्वस्त, अब नहीं डलेगा कूड़ा

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  खतौली तहसील में भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना,

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  डीएम आवास के सामने कूड़ा डलावघर ध्वस्त, अब नहीं डलेगा कूड़ाफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर समेत यूपी की 5 शुगर मिलों पर इनकम टैक्स का छापा, धामपुर ग्रुप के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाईइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर समेत यूपी की 5 शुगर मिलों पर इनकम टैक्स का छापा, धामपुर ग्रुप के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाईलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई

Read More »