Valentine’s Day Murder-Suicide: नोएडा में कार के अंदर प्रेमिका की हत्या कर युवक ने खुद को मारी गोली

नोएडा में वेलेंटाइन डे के दिन दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक कार के अंदर युवक ने अपनी प्रेमिका को गोली मार दी और उसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना आसपास के लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनकर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने टाटा अल्ट्रोज कार का शीशा तोड़ा तो सामने की सीट पर युवक-युवती के शव पड़े मिले। कार के भीतर एक पिस्टल और दो खाली खोखे बरामद हुए।

इसे भी पढ़ें:  महर्षि दयानंद ने हिंदू समाज को जागृत कर देश को दिलाई स्वतंत्रताः विकल्प जैन

पुलिस के मुताबिक, मृत युवती की पहचान रेखा (नोएडा निवासी) के रूप में हुई है, जबकि युवक सुमित दिल्ली के त्रिलोकपुरी का रहने वाला बताया जा रहा है। दोनों के मोबाइल फोन पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं और कॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है।

जानकारी सामने आई है कि युवती की गुमशुदगी शुक्रवार को ही सेक्टर-58 थाने में दर्ज कराई गई थी। आशंका जताई जा रही है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद यह खौफनाक कदम उठाया गया।

इसे भी पढ़ें:  शामली में तनावः सरेबाजार किशोरी से छेड़छाड़, विरोध पर बेल्टों से पीटा

फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जुड़ा मानते हुए हर एंगल से जांच कर रही है।

Also Read This

झिंझाना थाने में शराब नष्ट करते वक्त धमाका! 4 लोग झुलसे, एक की हालत नाजुक

झिंझाना थाना शराब आग हादसा ने शनिवार को शामली जिले में सनसनी फैला दी। कोर्ट के आदेश पर जब्त की गई करीब 350 शराब की पेटियों को नष्ट करने की प्रक्रिया चल रही थी, तभी अचानक आग भड़क उठी और जोरदार धमाका हो गया। इस घटना में 4 लोग झुलस गए, जिनमें दो पुलिसकर्मी और दो चौकीदार शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, झिंझाना थाने में जब्त शराब को कोर्ट के आदेश के तहत नष्ट किया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने पुष्टि की कि यह कार्रवाई विधिक प्रक्रिया के तहत की जा रही थी। इसे भी पढ़ें:  20 फरवरी को होगा श्री श्याम का फाल्गुन महोत्सवः कमलबताया गया

Read More »

कैराना में ‘पाकिस्तानी आतंकी कनेक्शन’ का दावा! AI तस्वीर ने खोला बड़ा खेल?

कैराना वायरल पोस्ट मामला ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अचानक सनसनी फैला दी है। सोशल मीडिया पर एक युवक की कथित तौर पर पाकिस्तानी आतंकी से जुड़ी तस्वीरें वायरल होते ही हड़कंप मच गया। लेकिन पुलिस की शुरुआती जांच में जो सामने आया, उसने पूरे घटनाक्रम की दिशा ही बदल दी। सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ विवाद शुक्रवार को सहारनपुर जनपद के गंगोह निवासी रोहित प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) और फेसबुक पर एक पोस्ट साझा करते हुए आरोप लगाया कि कैराना क्षेत्र के बसेड़ा गांव का एक युवक पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी और अन्य विदेशी संदिग्धों के संपर्क में है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पति ने दिखाई

Read More »

डिब्रूगढ़ में हाईवे बना रनवे: C-130J से उतरे PM मोदी, वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन

डिब्रूगढ़/गुवाहाटी: चीन सीमा के करीब भारत ने अपनी सामरिक ताकत में एक नया और ऐतिहासिक अध्याय जोड़ लिया है। असम के डिब्रूगढ़ जिले में मोरान बाईपास पर बनी आपात लैंडिंग सुविधा (Emergency Landing Facility – ELF) का आज शानदार उद्घाटन हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद वायुसेना के विशेष विमान ‘सी-130जे सुपर हरक्यूलिस’ (C-130J Super Hercules) से इस हाईवे पर उतरे। पीएम मोदी की इस लैंडिंग के साथ ही, यह नेशनल हाईवे अब आधिकारिक तौर पर भारतीय वायुसेना के रणनीतिक नेटवर्क का एक अहम हिस्सा बन गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गोल मार्किट में प्याऊ निर्माण को लेकर तकरार, निर्माण रूकाइस ऐतिहासिक पल के गवाह खुद प्रधानमंत्री और वहां मौजूद हज़ारों

Read More »

नोएडा में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: 3 मसाज पार्लरों पर पुलिस की रेड, 17 युवतियों समेत 24 गिरफ्तार

नोएडा (Noida News): दिल्ली से सटे हाईटेक शहर नोएडा में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ एक बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। शुक्रवार देर रात कोतवाली सेक्टर-49 क्षेत्र में चल रहे तीन अलग-अलग मसाज पार्लरों (Massage Parlors) पर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने मौके से 17 युवतियों सहित कुल 24 लोगों को हिरासत में लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर हुई बड़ी कार्रवाई जानकारी के मुताबिक, नोएडा पुलिस को पिछले काफी समय से सेक्टर-49 के इन मसाज पार्लरों में अनैतिक गतिविधियों (Prostitution in Noida) के संचालन की गुप्त शिकायतें मिल

Read More »

मुजफ्फरनगर बार चुनाव: दूसरे राउंड में प्रमोद त्यागी अध्यक्ष और सुरेंद्र मलिक महासचिव पद पर आगे

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिला बार संघ (Muzaffarnagar District Bar Association) की नई कार्यकारिणी के चुनाव की मतगणना पूरे जोरों पर है। शनिवार को मुख्य चुनाव अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार त्यागी की देखरेख में पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से वोटों की गिनती चल रही है। दूसरे राउंड (Round 2) के नतीजे सामने आ चुके हैं, जिन्होंने चुनावी मुकाबले को और भी रोमांचक कर दिया है। बार भवन परिसर में समर्थकों की भारी भीड़ है और अधिवक्ताओं के बीच उत्साह का माहौल बना हुआ है। यहाँ देखें दूसरे राउंड की मतगणना के बाद विभिन्न पदों का ताज़ा हाल: इसे भी पढ़ें:  20 फरवरी को होगा श्री श्याम का फाल्गुन महोत्सवः कमलअध्यक्ष पद: प्रमोद त्यागी

Read More »

मुजफ्फरनगर में वैलेंटाइन डे का कड़ा विरोध: क्रांति सेना की चेतावनी- “जहां मिलेंगे बंटी-बबली, तोड़ देंगे हड्डी-पसली”

मुजफ्फरनगर न्यूज़ (Muzaffarnagar News): यूपी के मुजफ्फरनगर में 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने सख्त रुख अपना लिया है। क्रांति सेना और शिवसेना ने शहर में वैलेंटाइन डे का कड़ा विरोध करते हुए प्रेमी जोड़ों और होटल संचालकों के लिए खुली चेतावनी जारी की है। क्रांति सेना और शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरनगर शहर के विभिन्न रेस्टोरेंट और होटलों का दौरा किया। संगठनों ने संचालकों को एक चेतावनी पत्र सौंपकर साफ कहा है कि अगर उनके प्रतिष्ठान में कोई भी संदिग्ध या नाबालिग प्रेमी जोड़ा (Couples) आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया, तो कार्यकर्ता खुद उन्हें सबक सिखाएंगे। इस दौरान होने वाले किसी भी नुकसान

Read More »