एनआरएलएम कर्मचारियों का दो दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू

कर्मचारियों ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो आगामी दिनों में राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के बीएमएम (ब्लॉक मिशन प्रबंधक) और अन्य कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार के तहत हड़ताल शुरू की है। उनकी मांगों में मुख्य रूप से रविवार की छुट्टी और मानदेय को नियमित करने और बढ़ाने की मांग शामिल है। इस हड़ताल के कारण मिशन का कामकाज ठप हो गया है।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्यरत ब्लॉक मिशन मैनेजर और जिला मिशन मैनेजर समेत समस्त स्टाफ ने बुधवार से दो दिवसीय कार्य बहिष्कार की शुरुआत कर दी है। यह आंदोलन जिले के विकास भवन प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है, जहां जिले और ब्लॉकों से जुड़े सभी कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
कर्मचारियों का कहना है कि बीते 11 वर्षों से उनके मानदेय में कोई वृ(ि नहीं की गई है, जिससे उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत नीति को तत्काल प्रभाव से लागू करने की भी मांग की है। विकास भवन पर धरने पर बैठे मिशन कर्मचारियों के द्वारा अपनी मांगों को लेकर कहा गया कि 11 वर्षों से अटकी मानदेय वृ(ि को तत्काल लागू किया जाए, केंद्र और राज्य सरकार द्वारा पारित नीति को लागू किया जाए, सभी कर्मचारियों को बीमा, मेडिकल सुविधाएं, यात्रा भत्ता और स्थानांतरण की सुविधा दी जाए और एनआरएलएम के सभी पदों पर नियमित चयन प्रक्रिया के माध्यम से स्थायी नियुक्ति की जाए।

इसे भी पढ़ें:  भारत-अमेरिका डीलः अब धर्मेन्द्र मलिक ने मारा जुबानी डंक

कार्य बहिष्कार के चलते जिले भर में एनआरएलएम के अंतर्गत चल रही योजनाओं और महिलाओं के स्व-सहायता समूहों से जुड़े कार्यों पर असर पड़ने की आशंका है। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना है कि अपनी मांगों को लेकर वो आंदोलन को जारी रखेंगे। जिला स्तर पर विरोध कर रहे कर्मचारियों ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो आगामी दिनों में राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं, लेकिन सरकार की उपेक्षा उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  एक्सईएन विद्युत टाउनहाल परिसर में गर्मियों में मिलेगा शीतल जल

Also Read This

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »