विकास में अड़चनः दबंगों ने रामपुरी में रुकवा दिया सड़क निर्माण

बंद गली के अंतिम छोर पर रहने वाले लोगों ने सड़क पर किया अवैध कब्जा, मौहल्लेवासियों के साथ रोज हो रहे झगड़े

मुजफ्फरनगर। नगर के वार्ड संख्या 21 अंतर्गत रामपुरी क्षेत्र में प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य दबंगों के विरोध के चलते पिछले 15 दिनों से ठप पड़ा है। बंद गली के अंतिम छोर पर रहने वाले दो लोगों पर अवैध कब्जा कर सड़क निर्माण रुकवाने और मौहल्लेवासियों से रोजाना झगड़ा करने के गंभीर आरोप लगे हैं। परेशान लोगों ने मामले की शिकायत नगर पालिकाध्यक्ष से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

नगरपालिका परिषद के वार्ड संख्या 21 के अंतर्गत रुड़की रोड स्थित रामपुरी गेट की एक लिंक गली में सड़क निर्माण कार्य प्रस्तावित किया गया है। यह निर्माण कार्य नगर विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल की निधि से कराया जा रहा है। हालांकि, बीते करीब पंद्रह दिनों से यह कार्य शुरू होते ही विवादों में घिर गया है। मौहल्लेवासियों का आरोप है कि उक्त गली बंद है और इसके अंतिम छोर पर आमने-सामने रहने वाले दो दबंग पड़ोसी पूरे मौहल्ले के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। आरोप है कि दोनों ने अपने-अपने मकानों के सामने सड़क को ऊंचा कर रखा है तथा सार्वजनिक मार्ग पर अवैध कब्जा कर उसे निजी पार्किंग के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। जब ठेकेदार द्वारा पक्की सड़क का निर्माण शुरू किया गया तो इन लोगों ने निर्माण कार्य में बाधा डालते हुए उसे रुकवा दिया। लोगों का कहना है कि रोजमर्रा के आवागमन में परेशानी हो रही है और विरोध करने पर झगड़े की स्थिति बन जाती है।

इसे भी पढ़ें:  जग्गाहैड़ी टोल विवादः भाकियू (तोमर) ने एसएसपी से की फर्जी मुकदमा वापस लेने की मांग

मामले को लेकर शनिवार सुबह रामपुरी गली के बड़ी संख्या में निवासी वार्ड सभासद रजत धीमान के साथ पटेलनगर स्थित आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप से मुलाकात की। इस दौरान पालिकाध्यक्ष के नाम एक प्रार्थना पत्र सौंपकर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया गया। लोगों ने बताया गया कि रामपुरी गेट थाली गली में प्रेमी हलवाई के सामने रहने वाले सुदेश पत्नी नरेश तथा ड्रीम कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह ने गली में अवैध कब्जा कर रखा है और वहां अपनी गाड़ियों की पार्किंग बना ली है। आरोप है कि ये दोनों ठेकेदार के द्वारा सड़क निर्माण कार्य को नहीं होने दे रहे हैं, जिससे गली के सभी निवासी पिछले 15 दिनों से परेशान हैं। लोगों का कहना है कि वार्ड सभासद रजत धीमान ने जब मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपितों को समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने सभासद के साथ भी दुर्व्यवहार किया। इससे मौहल्लेवासियों में रोष व्याप्त है। मौहल्लेवासियों ने पालिकाध्यक्ष से अवैध कब्जा हटवाकर सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अधिशासी अधिकारी को शिकायत का संज्ञान लेकर जांच कराने तथा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर में बस से गिरे युवक को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत

Also Read This

Mathura Accident: यमुना एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर ने यात्रियों को कुचला, 6 की मौत, CM योगी ने लिया संज्ञान

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे शनिवार तड़के एक बार फिर मौत का रास्ता बन गया। सुरीर थाना क्षेत्र में माइल स्टोन-88 के पास हुए भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आकर छह यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा करीब रात 2:45 बजे हुआ। दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही एक बस के कुछ यात्री लघुशंका के लिए बस से नीचे उतरे थे। बताया जा रहा है कि बस चालक ने यात्रियों को सुरक्षित ग्रीन जोन में खड़ा कराने के बजाय एक्सप्रेस-वे के किनारे ही बस रोक

Read More »