सर्द रात में बेसहारा को सहारा देने सड़कों पर निकले अफसर, अलाव का दिखा अभाव

अपर जिलाधिकारी वित्त ने किया रैन बसेरों व अलाव की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण, कहा-सड़कों पर कोई सोता न मिले

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश पर कड़ाके की ठंड और शीतलहर से लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने मंगलवार की रात को शहर में स्थापित स्थायी व अस्थायी रैन बसेरों और अलाव की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण अभियान में उप जिलाधिकारी सदर प्रवीण द्विवेदी, नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान टीम ने साईं मंदिर के समीप स्थित रैन बसेरे, रेलवे स्टेशन के पास संचालित आश्रय गृह, जानसठ फ्लाईओवर, भोपा फ्लाईओवर और शहर के अन्य स्थानों पर अलाव स्थलों की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का ध्यानपूर्वक परीक्षण किया और मौके पर मौजूद निराश्रित लोगों से बातचीत कर सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि रैन बसेरों में कोई भी व्यक्ति जमीन पर न सोये। फोल्डिंग, प्लंग व अन्य आवश्यक संसाधनों की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में औचक निरीक्षण के दौरान कोई व्यक्ति जमीन पर सोता पाया गया तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि बढ़ती ठंड और शीतलहर के मद्देनज़र किसी भी व्यक्ति को खुले में या सड़कों पर रात गुजारने की स्थिति में न रहने दिया जाए। ऐसे लोगों को तुरंत रैन बसेरों में पहुंचाने की प्रभावी व्यवस्था की जाए। अलाव की व्यवस्था की जांच के दौरान एडीएम ने संबंधित निकायों को निर्देश दिए कि सभी महत्वपूर्ण और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर समय से अलाव प्रज्वलित किए जाएं और पर्याप्त ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि राहगीरों और गरीब एवं निराश्रित लोगों को राहत मिल सके। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि शीतलहर के दौरान कोई भी व्यक्ति असहाय या असुरक्षित महसूस न करे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी रैन बसेरों में सुविधाएं तय मानकों के अनुरूप उपलब्ध कराई जाएं और प्रतिदिन निगरानी सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के अंत में एडीएम ने आश्वासन दिया कि शीतकालीन राहत कार्यों की निरंतर समीक्षा की जाएगी और जनहित से जुड़ी व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  श्री कल्पद्रुम महा मण्डल विधान में शामिल हुई नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  इस बार सिसौली में नहीं होगी भाकियू

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  अग्निवीर सेना भर्ती रैली संपन्न, आखिरी दिन क्लर्क के लिए हुई दौड़फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  इस बार सिसौली में नहीं होगी भाकियू की मासिक पंचायतइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  इस बार सिसौली में नहीं होगी भाकियू की मासिक पंचायतलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन

Read More »