धनतेरस पर जिला अस्पताल के सफाई कर्मियों ने झाड़ू-तसले लेकर सीएमओ दफ्तर घेरा

वेतन न मिलने से मायूस सफाई कर्मचारियों ने जताया आक्रोश, कहा-त्यौहार मनाने से भी वंचित

मुजफ्फरनगर। धनतेरस जैसे शुभ पर्व पर जब शनिवार को लोग खरीदारी और उत्सव की तैयारी में व्यस्त हैं, जिला अस्पताल के सफाई कर्मचारी वेतन न मिलने की पीड़ा लेकर सीएमओ कार्यालय का घेराव करते हुए अपने सफाई उपकरणों के साथ काम बंद कर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों का कहना है कि पिछले तीन महीनों से उन्हें वेतन नहीं मिला, जिससे न सिर्फ उनके घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है, बल्कि दीपावली जैसे बड़े त्योहार को भी वे अब मनाने की स्थिति में नहीं हैं।
धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वे इस बार दीपावली घर नहीं जाएंगे, बल्कि अस्पताल परिसर में ही धरना जारी रखेंगे। महिला सफाईकर्मियों ने आरोप लगाया कि सैलरी की मांग करने पर उन्हें काम करने से मना कर दिया जाता है, और तानों का सामना करना पड़ता है। इस घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. संजय वर्मा धरनास्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों से बात की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दीपावली से पहले वेतन दिलवाने की पूरी कोशिश की जाएगी।
डॉ. वर्मा ने मीडिया कर्मियों को बताया कि जिला अस्पताल में कार्यरत ये सभी सफाई कर्मचारी ठेके पर नियुक्त हैं और इनका भुगतान संबंधित कंपनी द्वारा किया जाता है। कंपनी का कहना है कि तकनीकी कारणों से उनका पोर्टल काम नहीं कर रहा, इसलिए वेतन नहीं भेजा जा सका है। हालांकि कर्मचारियों का कहना है कि यह तकनीकी खराबी का बहाना उन्हें हर महीने सुनने को मिलता है, लेकिन हालात अब असहनीय हो चुके हैं।
धरने में शामिल एक महिला कर्मचारी ने कहा कि हम त्योहार तो दूर, बच्चों की स्कूल फीस और घर का राशन भी नहीं चला पा रहे। अधिकारियों से कहते हैं तो बोलते हैं दृ जब तक सैलरी नहीं आती, तब तक काम पर मत आना। क्या इंसान बिना काम और बिना पैसे के जी सकता है? कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि अस्पताल के डॉक्टर और स्थानीय प्रशासन ने कई बार उन्हें सहयोग का भरोसा दिलाया है, लेकिन सफाई सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी की लापरवाही से समस्या लगातार बनी हुई है। अब सवाल यह उठता है कि जब सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था सफाई कर्मियों के भरोसे है, तो उनके साथ हो रही इस उपेक्षा पर प्रशासनिक कार्रवाई कब होगी? त्योहारी सीजन में अगर मेहनतकश सफाई कर्मी ही दुखी और भूखे रहेंगे, तो दीपावली की रोशनी भी अधूरी सी लगेगी।

इसे भी पढ़ें:  छपार टोल प्लाजा मैनेजर की अपहरण के बाद नृशंस हत्या

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  शिवसेना ने मनाई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंतीजनसंपर्क अभियान के दौरान

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »