एक बार सारे संगठन मिलकर बेलगाम अफसरों का इलाज भर दोः राकेश टिकैत

किसान संगठनों के खिलाफ अफसरों की मनमानी पर भड़के राकेश टिकैत, बोले-सभी किसान संगठन मिलकर करें विरोध

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले में किसान संगठनों की गतिविधियों और आंदोलनों पर प्रशासनिक कार्रवाई तेज होने के बाद माहौल एक बार फिर गरमाने लगा है। धरना-प्रदर्शन, टोल प्लाजा घेराव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाने वाले किसान नेताओं पर लगातार गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज होने से किसान संगठनों में रोष बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता व एसकेएम के वरिष्ठ नेता चौधरी राकेश टिकैत ने प्रशासनिक रवैये को कठघरे में खड़ा करते हुए सख्त बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।
नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में किसान आंदोलनों के खिलाफ लगातार की जा रही पुलिस और प्रशासनिक स्तरीय कार्रवाई को लेकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता और संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के वरिष्ठ नेता चौधरी राकेश टिकैत ने कड़ा आक्रोश जताया है। उन्होंने कहा कि किसान नेताओं पर दर्ज हो रहे मुकदमे पूरी तरह गलत नीति का हिस्सा हैं और अधिकारी किसानों की आपसी फूट का फायदा उठाकर मनमानी कर रहे हैं।
राकेश टिकैत ने जिले के अफसरों को सीधे चेताते हुए कहा कि सारे किसान संगठन मिलकर इन अफसरों का इलाज भर दो। यह बेलगाम अफसर किसान संगठनों की आवाज दबाने में लगे हैं। ऐसे समय में किसान एकजुट होकर ही इनकी गलत नीतियों का जवाब दे सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में किसान संगठनों द्वारा किए जा रहे शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन और आंदोलनों को रोकने के लिए मुकदमों का सहारा लिया जा रहा है। कई बार थानों पर लाठीचार्ज तक हो चुके हैं, जो किसान हितों के खिलाफ एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा प्रतीत होता है।
उल्लेखनीय है कि पानीपतदृखटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जागाहेड़ी टोल प्लाजा को घेरने के मामले में भारतीय किसान यूनियन तोमर के पदाधिकारियों के खिलाफ तितावी थाने में गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई थी। इस कार्रवाई को किसान संगठन राजनीतिक दबाव में की गई कार्यवाही बता रहे हैं। फैक्ट्रियों में आरडीएफ के नाम पर लाए जा रहे नगरपालिका के सॉलिड वेस्ट के विरोध के दौरान, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय का घेराव किया था। इस मामले में थाना सिविल लाइन में हाल ही में चार बड़े पदाधिकारियों सहित 400 अज्ञात कार्यकर्ताओं पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।
इससे पहले भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं पर नई मंडी थाने में घेराव और धरना देने के दौरान लाठीचार्ज हो चुका है। साथ ही कई किसानों पर मुकदमे भी दर्ज किए गए थे, जिससे किसान संगठनों के अंदर रोष और बढ़ गया है। इन लगातार हो रही कानूनी कार्रवाइयों पर प्रतिक्रिया देते हुए चौधरी राकेश टिकैत ने सभी किसान संगठनों से एकजुट होकर लड़ाई लड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के खिलाफ एक मुट्ठी बनकर खड़ा होना ही किसानों के हितों की रक्षा कर सकता है। टिकैत का बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे साफ तौर पर किसानों के खिलाफ हो रही कार्रवाइयों को तानाशाही बताया रहे हैं और संगठनों को एक मंच पर आने की जरूरत पर जोर दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  विकास राठी उत्तर प्रदेश अंडर-14 टीम में गेंदबाजी प्रशिक्षक नियुक्त

Also Read This

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  कर्नाटक में नन्जुन्दा स्वामी की पुण्यतिथि

Read More »