एसआईआर अभियान में सिर्फ एक दिन बाकीः लापता मतदाताओं को तलाशने की टेंशन

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अधिकारियों की छुट्टियाँ रद्द, अवकाश के दिन भी जारी रहेगा काम, बूथों पर मृतक व अनुपस्थित वोटरों की जांच तेज

मुजफ्फरनगर। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतिम चरण में मुजफ्फरनगर प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ जुट गया है। केवल एक दिन शेष रहने के कारण निर्वाचन आयोग ने जिले में प्रशासनिक मशीनरी को पूर्ण सतर्कता से काम करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने बुधवार को मुख्यालय पहुंचकर जनपद की छह विधानसभा क्षेत्रों के 21.12 लाख से अधिक मतदाताओं के सत्यापन के लिए किये जा रहे एसआईआर कार्य के लिए स्वयं बूथों का दौरा कर जमीनी हालात का जायजा लिया और अभियान की प्रगति देखी। इस अभियान में लापता मतदाताओं को लेकर सर्वाधिक टेंशन बनी हुई है। मृतक और स्थानांतरित मतदाताओं की सूचना दर्ज कराने में भी बीएलओ सतर्कता बरत रहे हैं।
मतदाता सूचियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में अब केवल एक दिन बचा है। 11 दिसंबर को गणना प्रपत्र एकत्र करने की अंतिम तिथि है, जिसके बाद संकलित सूचनाओं के आधार पर जांच की प्रक्रिया शुरू होगी। ऐसे में जिला प्रशासन ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की छुट्टियाँ तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी हैं। अवकाश के दिन भी बूथ-स्तर पर कार्य जारी रखने का आदेश दिया गया है, ताकि समय पर सभी दस्तावेजों का संकलन सुनिश्चित किया जा सके।
बुधवार को मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने जिले में पहुंचकर जिला निर्वाचन अधिकारी तथा अन्य अधिकारियों के साथ विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दस तक बूथों पर व्यवस्था और कार्य प्रगति का मूल्यांकन किया। मंडलायुक्त ने बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) द्वारा किए जा रहे सत्यापन, वोटर लिस्ट के अद्यतन और फॉर्मों के संकलन की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी ली।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि बीएलओ द्वारा अभियान के दौरान प्राप्त सभी सूचनाओं को सही प्रकार से दर्ज कराया गया है। मृतक मतदाताओं के नाम केवल मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर हटाने की संस्तुति की जा रही है। वहीं, अनुपस्थित या स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं के बारे में बीएलओ ने तीन से पाँच बार घर-घर जाकर जानकारी एकत्र की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवा मतदाताओं को सूची में सम्मिलित करने के लिए अभियान के तहत विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। सभी बूथ लेवल अधिकारियों को फॉर्म-6 उपलब्ध करा दिए गए हैं, ताकि नए मतदाता आसानी से अपना आवेदन दे सकें। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन की भी सुविधा उपलब्ध है, जिससे कोई भी नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ सकता है।
निरीक्षण के बाद मंडलायुक्त ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जिन बूथों का निरीक्षण किया गया, वहां कार्य संतोषजनक पाया गया। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहें और बीएलओ का सहयोग कर अपनी सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाया जा सके। उन्होंने ईआरओ तथा एआरओ सहित अन्य एसआईआर कार्य में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एसआईआर कार्य में तेजी लाएं, जिससे निश्चित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य संपन्न हो जाए। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट पंकज राठौर सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  पंचायतघर से बैटरी चोरी का खुलासाः मुठभेड़ में एक शातिर चोर घायल

Also Read This

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  यातायात माह का शुभारंभ, सड़क सुरक्षा

Read More »