दो राज्यों के आठ जिलों में की लूट, मुजफ्फरनगर में हुआ एनकाउंटर

शातिर अंतरराज्यीय लुटेरों के संग चरथावल पुलिस और एसओजी की मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना चरथावल पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने मंगलवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान दो अंतरराज्यीय शातिर लुटेरों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, लूटे गए सोने के आभूषण, नकदी तथा चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी से लूट व छिनैती के 10 संगीन मामलों का अनावरण किया है, जो उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में किए गये थे।
पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बुधवार को पुलिस लाइन स्थित सभाकक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि थाना प्रभारी चरथावल निरीक्षक जसवीर सिंह के निर्देशन में थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने ये कार्रवाई की गई है, इस मुठभेड़ में पहली बार महिला पुलिस कर्मी भी शामिल रही हैं। पुलिस मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा हेतु संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि लूट की वारदातों में संलिप्त दो बदमाश मोटरसाइकिल से आने वाले हैं। पुलिस ने चौकिंग प्वाइंट पर टीम द्वारा रोकने के प्रयास पर बदमाश भागने लगे और पीछा करने पर कसियारा मार्ग पर मोटरसाइकिल गिरने के बाद जंगल की ओर भागते हुए पुलिस टीम पर गोलीबारी करने लगे। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में अंकुर पुत्र मोहर सिंह निवासी ग्राम अनन्त मऊ थाना ननौता, सहारनपुर और लाखन उर्फ लक्खा पुत्र राजकुमार निवासी भावसी रायपुर थाना ननौता, सहारनपुर शामिल हैं। इन बदमाशों के कब्जे से चोरी की दो बाइक और अवैध असलाह के साथ ही लूट के आभूषणों में 36 ग्राम सोना और लूटी गई रकम से 7500 रुपये नकद बरामद किये गये हैं।

इसे भी पढ़ें:  एक्सिस बैंक के बाहर व्यापारी से 40 हजार की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

 

एसएसपी ने बताया कि पकड़े गये दोनों युवक शातिर किस्म के अंतरराज्यीय लुटेरे हैं और इनके खिलाफ सहारनपुर के थाना गंगोह, शामली के थाना झिंझाना, मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल, भोपा और छपार के साथ ही उत्तराखंड के जनपद हरिद्वारा के थाना रानीपुर, मंगलौर और बहादराबाद में लूट और छिनैती के मुकदमे दर्ज हैं, जिनसे जुड़ा सामान इनके पास से बरामद हुआ है। एसएसपी के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने 15 सितम्बर से 18 सितम्बर 2025 के बीच विभिन्न थानों में लूट, छिनैती व मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। बदमाशों ने कई महिलाओं से गहने, नकदी, और एक पेट्रोल पंप कर्मचारी से 6200 रुपये भी छीने थे। ये लोग लूटे गए गहनों को बेचने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने इन्हें दबोच लिया। प्रेस वार्ता में एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, सीओ सदर डॉ. रविशंकर और एसएचओ चरथावल जसवीर सिंह के साथ ही एसओजी की टीम और महिला उप निरीक्षक भी मौजूद रहीं।

इसे भी पढ़ें:  टोकने की खुंदक में बेटियों ने काट दिया सोते पिता का गला

मिशन शक्ति का पहला एनकाउंटर, तीन महिला दरोगा रहीं शामिल

मुजफ्फरनगर में पहली बार शातिर बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में महिला पुलिसकर्मियों की भूमिका शामिल रही। दो राज्यों के आठ जनपदों में लूट और छिनैती जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देकर महिला और पुरुषों में भय का माहौल पैदा करने वाले इन दो शातिर लुटेरे बदमाशों से जब पुलिस का चैकिंग के दौरान आमना सामना हुआ तो इस पुलिस टीम में तीन महिला दरोगा भी शामिल रहीं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, स्कूल पर परिजनों का धरना

एसएसपी संजय वर्मा के अनुसार उत्तराखंड और यूपी के अनेक जनपदों में लूट जैसी गंभीर वारदाताओं को अंजाम देने वाले दोनों पकड़े गये शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए चरथावल थाना पुलिस और एसओजी टीम के साथ 24 पुलिसकर्मी शामिल रहे। इसमें पहली बार एनकाउंटर में महिला पुलिसकर्मी भी अपना योगदान देती नजर आई। इसमें पुलिस कार्यालय में तैनात महिला उप निरीक्षक ज्योति यादव, चरथावल थाने से महिला उप निरीक्षक डोली यादव और शहर कोतवाली से महिला उप निरीक्षक ज्योति चौधरी भी शामिल रही।

Also Read This

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »

दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त

Read More »

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  दिनदहाड़े लूटः दादा-पोते से बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटीस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के इंटर कॉलेजों में शुक्रवार को भी अवकाशवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »