पैरालंपिक विजेता प्रीति पाल को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने किया सम्मानित

कहा-समाजवादी पार्टी सरकार ने देश की प्रतिभाओं के सम्मान व उनको आगे बढ़ाने की अनेक योजनाएं शुरू की थी

मुजफ्फरनगर। जिले की बेटी प्रीति पाल द्वारा विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप जापान और पैरालिंपिक खेल में कांस्य पदक, दिल्ली में रजत पदक विजेता तथा अर्जुन पुरस्कार एवं रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार से सम्मानित प्रीति पाल को समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा लखनऊ बुलाकर सम्मानित किया गया।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय लखनऊ पर पूर्व प्रमुख व सपा प्रदेश सचिव विनय पाल व अपने परिजनों तथा जिले के अन्य समाजवादी पार्टी नेताओं के साथ पहुंची पैरालंपिक एथलीट प्रीति पाल को सम्मानित करते हुए समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि देश की बेटियों की प्रतिभाएं लगातार रिकॉर्ड बना रही हैं। रिकॉर्ड कायम करके पहचान बनाने वाली बेटी प्रीति पाल व उनके परिजनों को बधाई के साथ उनको नई बुलंदी छूने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार ने देश की प्रतिभाओं के सम्मान व उनको आगे बढ़ाने की अनेक योजनाएं शुरू की थी। इस बार भी जनता के विश्वास को जीतकर 2027 में समाजवादी पार्टी सरकार में प्रीति पाल व अन्य प्रतिभाओं को सम्मान के साथ उनके लिए अनेक योजनाओं से भी प्रतिभाओं को सम्मान दिया जाएगा।
प्रीति पाल व उनके परिजनों को समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल द्वारा भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिले से सपा प्रदेश सचिव विनय पाल, सपा नेता अब्दुल्ला राणा, सपा नेता साजिद हसन, सतीश गुर्जर, सपा नेता कुंवर देवेंद्र सिंह, डॉ नरेश विश्वकर्मा, सपा नेत्री दीप्ति पाल, सपा महिला सभा प्रदेश सचिव अनिता कश्यप, सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव संदीप पाल, सपा नेता कृष्णपाल सिंह पाल, सुदेश पाल, पवन पाल, रविन्द्र पाल, रोहित चौधरी, अमित पाल व पाल धनगर समाज के अनेक प्रतिष्ठित लोगों ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की।

इसे भी पढ़ें:  मूसलाधार बारिश बनी आफत, अस्पताल की दीवार ढही

Also Read This

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  भाजपा समर्थित पांच प्रत्याशी सहकारी ग्राम विकास बैंक के डेलीगेट पद पर निर्विरोध निर्वाचितजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  भाजपा समर्थित पांच प्रत्याशी सहकारी ग्राम विकास बैंक के डेलीगेट पद पर निर्विरोध निर्वाचित बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »