गंदे और बदबूदार पानी से त्रस्त संतोष बिहार के लोग, बच्चों की बिगड़ी सेहत

एक सप्ताह से घरों में हो रही दूषित जलापूर्ति, दूषित पानी पीने के कारण कई बच्चे अस्पताल में हुए भर्ती

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के संतोष बिहार क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बीते एक सप्ताह से आ रहा गंदा और बदबूदार पानी स्थानीय लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुका है। हालात ऐसे हैं कि मोहल्ले के कई बच्चे बीमार पड़ गए हैं और कुछ को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

शहर के सर्कुलर रोड स्थित संतोष बिहार कॉलोनी में गुप्ता नर्सिंग होम के बराबर वाली गली में निवास कर रहे लोगों ने मंगलवार को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। इन लोगों का आरोप है कि पिछले एक सप्ताह से पानी की टंकी से अत्यंत गंदा और दुर्गंधयुक्त पानी आ रहा है। इस दूषित पानी के उपयोग से मोहल्ले के कई बच्चे बीमार हो गए हैं, जिनमें से कुछ बच्चों को हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। स्थिति को लेकर मोहल्ले के लोगों में भारी रोष व्याप्त है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर पालिका और क्षेत्रीय सभासद को इस गंभीर समस्या की जानकारी दी, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया। दूषित जलापूर्ति के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे अभिभावकों की चिंता और गहरी हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  अखिलेश का फैसला-यूपी में नेता प्रतिपक्ष होंगे माता प्रसाद पांडे

समस्या के समाधान की मांग को लेकर मोहल्ले वासियों ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही साफ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन के दौरान नगर पालिका के खिलाफ नारे भी लगाए गए। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि पानी की टंकी की तत्काल सफाई कराई जाए, पाइपलाइन की जांच हो और शुद्ध पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। प्रदर्शन के दौरान मौहल्ला निवासी मनोहर सिंह, रेनू लता, नीरज बालियान, राजेंद्र सिंह, मीनू चौहान, मुन्नी, बबीता बालियान, आशु मलिक, उषा सैनी, डोली, ज्योति, रेखा, मिथिलेश, स्वाति ठाकुर सहित अनेक मोहल्लेवासी उपस्थित रहे। इन सभी लोगों ने अपने घरों में आ रहे दूषित पानी को भी बाल्टियों और अन्य बर्तनों में रखकर सभी को दिखाया और पालिका प्रशासन की अनदेखी तथा ढुलमुल रवैये के खिलाफ असंतोष भी जाहिर किया।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद पुलिस का सघन चेकिंग अभियान - अवैध पटाखों पर कार्रवाई और सुरक्षा पुख्ता

Also Read This

पीएनजी गैस क्या है: युद्ध में भी क्यों नहीं रुकी सप्लाई

पीएनजी गैस क्या है और क्यों वैश्विक युद्ध के बीच इसकी सप्लाई प्रभावित नहीं हुई—यह सवाल इस समय बेहद अहम बन गया है। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में ऊर्जा सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिससे भारत समेत कई देशों में एलपीजी संकट गहराता दिख रहा है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से एलपीजी सप्लाई प्रभावित हुई है। भारत अपनी एलपीजी जरूरत का करीब 60 फीसदी आयात करता है, जिसमें से लगभग 90 फीसदी इसी रास्ते से आता है। इसी कारण कई शहरों में एलपीजी सिलेंडर के लिए लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। पीएनजी गैस क्या है समझें

Read More »

मुजफ्फरनगर के फोर्टिस अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा

विरोध प्रदर्शन के बाद मचा हड़कम्प, पुलिस ने समझाया, स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को किया सील, संचालक को नोटिस मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार को एक निजी स्वास्थ्य केंद्र में नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना रुड़की रोड स्थित फोर्टिस हेल्थ केयर सेंटर की है, जहां इलाज के दौरान बच्चे की जान चली गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच हिंदूवादी नेताओं ने भी अस्पताल को अवैध बताते हुए पीड़ित परिजनों को न्याय की मांग करते हुए उनके साथ अस्पताल के बाहर ही धरना शुरू कर दिया।

Read More »

सेवा संघ सम्मान समारोह में भव्य आयोजन, सम्मानित हुए पदाधिकारी

नई मंडी स्थित चाप सिंह रेस्टोरेंट में आयोजित सेवा संघ सम्मान समारोह में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सेवा संघ परिवार से जुड़े मार्गदर्शक सेवादारों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान सेवा संघ परिवार द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर और श्री पंचमुखी बालाजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर सभी पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। इसे भी पढ़ें:  देवबंद पुलिस का सघन चेकिंग अभियान – अवैध पटाखों पर कार्रवाई और सुरक्षा पुख्ताकार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्न पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया: जिला उपाध्यक्ष विशाल गर्ग जी, जिला महामंत्री श्री सुनील दर्शन जी, जिला महामंत्री संजय गर्ग जी, जिला मीडिया सह

Read More »

खतौली-बुढाना मार्ग चौड़ीकरण की मांग तेज, सौंपा ज्ञापन

खतौली क्षेत्र में लंबे समय से चल रही खतौली-बुढाना मार्ग चौड़ीकरण की मांग अब तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल एडवोकेट ने इस गंभीर जनसमस्या को उठाते हुए खतौली विधायक मदन भैया को प्रार्थना पत्र सौंपा है। इस मार्ग पर लगातार हो रहे हादसों और जाम की समस्या को देखते हुए स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।  प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि खतौली-बुढाना रोड़ तिराहे से सठेड़ी गंगनहर तक का मार्ग सिंगल लाइन है। भारी ट्रैफिक के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं, संकरी सड़क से जाम की स्थिति बनी रहती है, क्षेत्र में लगातार असंतोष बढ़ रहा है अभिषेक गोयल ने कहा

Read More »