मददगार बनेंगे फोन नम्बरः एसआईआर में हो रही परेशानी, तो डायल करें 1950

वोटर लिस्ट से जुड़ी सभी शिकायतों के लिए 1950 सहित तीन नंबरों पर मिलेगा समाधान, 7 फरवरी 2026 तक चलेगा विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर। मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन मुज़फ्फरनगर ने बड़े पैमाने पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (ैप्त्) को अधिक प्रभावी और जनसुलभ बनाने के लिए कलैक्ट्रेट परिसर में डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर स्थापित कर दिया गया है, जहां मतदाता अपने नाम, पता, त्रुटि सुधार और अन्य समस्याओं से संबंधित जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तथा जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा के दिशा-निर्देशन में मुज़फ्फरनगर जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को सुचारु रूप से संचालित करने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में जिला प्रशासन ने कलैक्ट्रेट मुज़फ्फरनगर में डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर (डीसीसी) स्थापित किया है, जो मतदाताओं की शिकायतों और सूचनाओं के निस्तारण हेतु पूर्णतः सक्रिय हो चुका है।
बताया गया कि निर्वाचक नामावली से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या, जैसेकृनाम जुड़वाना, कटवाना, पता संशोधन, उम्र सुधार, या किसी अन्य त्रुटि के समाधान के लिए नागरिक टोल-फ्री नंबर 1950, तथा फोन नंबर 0131-2436918 और 0131-2433023 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन के अनुसार, इन नंबरों पर कार्यालय अवधि के दौरान किसी भी कार्य दिवस में बात कर आवश्यक जानकारी ली जा सकती है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य तेजी से जारी है। यह अभियान 4 नवम्बर 2025 से प्रारंभ हुआ है, जो विभिन्न चरणों से गुजरते हुए 7 फरवरी 2026 तक चलेगा। इस दौरान नागरिकों को अपने मतदाता विवरण की पुष्टि करने और आवश्यक संशोधन कराने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
कहा गया है कि मतदाता सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर, कलैक्ट्रेट मुज़फ्फरनगर में भी डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर पूर्ण क्षमता से कार्यरत है। प्रशासन का कहना है कि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठाएं ताकि अंतिम मतदाता सूची पूरी तरह त्रुटिरहित और अद्यतन हो सके। इसी क्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी निर्वाचक नामावली अवश्य जांच लें। जिन पात्र नागरिकों के नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं, वे निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन कर अपना नाम दर्ज करवाएं, ताकि आगामी चुनावों में निर्बाध रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

इसे भी पढ़ें:  रोमांचक मुकाबले में टिहरी फाल्कन्स की 2 विकेट से शानदार जीत

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  मंत्री अनिल कुमार ने किया सीसी रोड का लोकार्पणजनसंपर्क अभियान के

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »