लाउडस्पीकर उतरवाने मस्जिद पहुंचे चौकी इंचार्ज ने की मोअज्जिन संग मारपीट

अभद्रता और मारपीट का वीडिया वायरल होने से पनपा आक्रोश, जमियत ने एसएसपी से की शिकायत, कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरनगर। जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें मदीना मस्जिद में अजान के दौरान लाउडस्पीकर बंद करवाने पहुंचे सब-इंस्पेक्टर पर मस्जिद के मोज्जिन के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार का आरोप लगा है। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। पीड़ित पक्ष और धार्मिक संगठनों ने आरोपी चौकी इंचार्ज और अन्य पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मदीना चौक स्थित मदीना मस्जिद की है। मोअज्जिन इरफान ने बताया कि बुधवार सुबह करीब छह बजे नमाज अदा करने के बाद वह मस्जिद से बाहर निकले, तभी कच्ची सड़क पुलिस चौकी के इंचार्ज विनोद चौधरी और चार अन्य पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने मस्जिद पर लगाए गए लाउडस्पीकर को लेकर उनसे अभद्र भाषा में बात की और कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी भी की। इरफान ने कहा कि मस्जिद के पास जिला प्रशासन से लाउडस्पीकर लगाने की लिखित अनुमति थी, लेकिन इसके बावजूद उनके साथ पुलिस कर्मियों द्वारा गाली-गलौज की गई और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी गई। मारपीट में उन्हें कई जगह चोटें आई हैं।
इस सारे प्रकरण का किसी ने वीडियो बना लिया, यह वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला सदर मौलाना मुकर्रम कासमी तुरंत मस्जिद पहुंचे और पीड़ित मोअज्जिन से मुलाकात की। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल पुलिस कार्यालय पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा से मिला और आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए लिखित शिकायत सौंपा। जमियत की ओर से एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि जनपद में अचानक ही पुलिस की ओर से मस्जिदों पर निरीक्षण शुरू करते हुए बिना पूर्व सूचना या नोटिस के लाउडस्पीर बंद कराने का काम शुरू कर दिया गया, जबकि मस्जिदों पर निर्धारित ध्वनि में ही इनका प्रयोग किया जा रहा है। कहा कि इस तरह की घटनाएँ धार्मिक सद्भाव को आहत करती हैं और जनविश्वास कमजोर करती हैं, इसलिए निष्पक्ष विभागीय जांच और कानूनी कार्रवाई जरूरी है। एसएसपी ने भरोसा दिया कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जमियत अध्यक्ष मौलाना मुकर्रम के साथ एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष मौलाना इमरान कासमी व अन्य पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-100 की स्पीड से ट्रक से टकराई कार, दो की मौत

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-100 की स्पीड से ट्रक से टकराई कार, दो की मौतस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  राम नवमी पर रामलीला पटेलनगर से निकली भव्य शोभायात्रा, श्रद्धा और भक्ति का उत्साहवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-वरिष्ठ अधिवक्ता आमोद त्यागी का हार्ट अटैक से निधनभाकियू

Read More »