नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने वांछित आईएसआईएस संदिग्ध आतंकी अजहर दानिश को रांची से गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के साथ झारखंड एटीएस और रांची पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। बता दें कि 12 स्थानों पर छापेमारी हो रही है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने झारखंड एटीएस और रांची पुलिस के संयुक्त अभियान में रांची के इस्लामनगर इलाके से एक आईएसआईएस संदिग्ध आतंकवादी अजहर दानिश को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ दिल्ली में एक मामला दर्ज था, जिसके आधार पर दिल्ली स्पेशल सेल उसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तार कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
दिल्ली पुलिस सूत्र से मिली जानकारी के मुताबित, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों की संयुक्त छापेमारी में एक और संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार किया गया। 12 जगहों पर छापेमारी चल रही है। लगभग 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन आईएसआईएस के बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। दिल्ली से आतंकी आफताब गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार आतंकी आफताब मुंबई का रहने वाला है। तो वहीं रांची से एक संदिग्ध दानिश उर्फ अजहर डिटेन किया गया। कई और जगहों पर अभी छापेमारी चल रही है। ये सभी बड़े आतंकी हमले की प्लानिंग कर रहे थे। देशभर में 12 से ज्यादा जगहों पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की छापेमारी जारी है।

ईरान मिसाइल शहर का खुलासा, आत्मघाती ड्रोन से बड़ी तैयारी
ईरान मिसाइल शहर को लेकर दुनिया के सामने एक नया खुलासा हुआ है। ईरान की सेना ने अपने आत्मघाती ड्रोन और जहाज रोधी हथियारों के बड़े बेड़े की झलक दिखाते हुए एक वीडियो जारी किया, जिसमें भूमिगत परिसर में बड़ी संख्या में नौसैनिक ड्रोन और मिसाइलें दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि इन हथियारों के दम पर होर्मुज जलडमरूमध्य को बाधित करने की योजना बनाई जा रही है। ईरान के सरकारी टीवी ने गुरुवार को यह फुटेज प्रसारित किया। अधिकारियों के अनुसार, यह वीडियो एक भूमिगत सैन्य परिसर से रिकॉर्ड किया गया है, जिसे ईरान ने मिसाइल शहर बताया है। जारी वीडियो में भूमिगत सुरंगों के भीतर बड़ी संख्या





