भ्रष्टाचार के खिलाफ आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक की भूख हड़ताल जारी

जांच के बाद भी कार्रवाई न होने से नाराज़ दिखे समर्थक, सुमित मलिक की बिगड़ने लगी हालत

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बार फिर जनआक्रोश देखने को मिल रहा है। सिंचाई विभाग द्वारा निर्मित तीन सड़कों में भारी अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए समाजसेवी सुमित मलिक पिछले तीन दिनों से जिलाधिकारी कार्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक दोषियों पर ठोस कार्रवाई नहीं होगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

जनपद में सिंचाई विभाग द्वारा बनाई गई तीन सड़कों को लेकर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। इन्हीं आरोपों के विरोध में समाजसेवी सुमित मलिक बीते तीन दिनों से जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। सुमित मलिक का आरोप है कि इन सड़कों के निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई और घटिया सामग्री का प्रयोग कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। सुमित मलिक ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ सत्ता पक्ष एवं उसके सहयोगी दलों से जुड़े कुछ नेताओं पर भी आपसी गठजोड़ कर भ्रष्टाचार कराने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शिकायत के बाद प्रशासन द्वारा जांच तो कराई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है, जिससे भ्रष्टाचार को संरक्षण मिलने का संदेह गहराता जा रहा है। उन्होंने सीडीओ द्वारा स्थलीय निरीक्षण के साथ डीएम को सौंपी गई जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की भी मांग की ताकि जनता को हकीकत पता चल सके।

इसे भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ शिक्षकों ने की अध्यादेश लाने की मांग

भूख हड़ताल के दौरान सुमित मलिक की तबीयत को लेकर भी समर्थकों में चिंता बनी हुई है, शनिवार को उनका स्वास्थ्य कमजोर दिखाई दिया, लेकिन प्रशासन की ओर से केवल निगरानी तक सीमित कार्रवाई होने से आंदोलनकारी असंतुष्ट नजर आ रहे हैं। इस आंदोलन को ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों का भी समर्थन मिलने लगा है। पीनना गांव से संजय मलिक, गौरव पवार, बॉबी पवार और कुलदीप पवार धरनास्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन जता चुके हैं। वहीं पर्यावरण सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र कोच, हिमांशु चौधरी और श्रीकांत त्यागी ने भी धरने पर पहुंचकर सुमित मलिक के आंदोलन को जायज़ ठहराया और भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने की बात कही। समर्थकों का कहना है कि यदि शीघ्र ही दोषी अधिकारियों और नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो यह आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है।

इसे भी पढ़ें:  हाईवे पर हादसाः अज्ञात वाहन ने दंपति को कुचला, पत्नी की मौत

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  टिहरी स्टील प्लांट में भीषण आग, तीन घंटे की मशक्कत के

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »